ADVERTISEMENT
home / xSEO
अंडे खाने के फायदे, Ande Khane ke Fayde, Egg in Hindi, Egg Benefits in HIndi

अंडे खाने के फायदे – Ande Khane ke Fayde (Egg in Hindi)

बहुत पहले दूरदर्शन पर अंडे का एक विज्ञापन आता था, जिसकी लाइनें थी, ‘मेरी जान मेरी जान संडे के संडे, हां-हां मेरी जान मेरी जान अंडे ही अंडे।’ अंडे खाने की सलाह सिर्फ दूरदर्शन पर आने वाला ये विज्ञापन ही नहीं देता बल्कि डॉक्टर्स भी दिन में कम से कम एक अंडा खाने की सलाह जरूर देते हैं। शरीर में कमजोरी हो या फिर हड्डियां कमजोर हों, खून बढ़ाना हो या फिर मासपेशियां मजबूत करनी हों एक अंडा इन सभी में फायदेमंद है। कहते हैं एक अंडे में दो आलू के बराबर प्रोटीन होता है। इसलिए शरीर में मजबूती लाने के लिए अंडा जरूर खाना चाहिए। हम यहां आपको अंडे खाने के फायदे (ande khane ke fayde) के बारे में बता रहे हैं। मगर उससे पहले जान लेते हैं अंडे में मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में।   गोखरु के फायदे

अंडे में मौजूद पौष्टिक तत्व – Egg in Hindi

अंडे में प्रोटीन होता है, इस बात से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन सिर्फ प्रोटीन ही नहीं अंडे में और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अंडे में पोषक तत्वों की अधिकता होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन के अलावा एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स जैसे- लिनोलिक, ओलिक एसिड, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं। अंडे में फाइबर और कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जानिए दलिया खाने के फायदे और नुकसान

अंडे खाने के फायदे – Ande Khane ke Fayde

अंडा एक ऐसा विकल्प है, जिसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाया जाता है। अंडे चाहे, उबले हुए हों, पोच्ड या फिर स्क्रैमबल्ड हों, सुबह के लिए अंडा हेल्दी नाश्ता माना जाता है। अंडे न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। अंडे के फायदे (ande ke fayde) हैरान कर देने वाले हैं। अंडे में सेलेनियम, विटामिन-ए और आयरन होता है। ये सभी पोषक तत्व मिलकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैंज़ुकाम और फ्लू से बचाव के लिए अंडे से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। जानिए अंडे खाने के फायदे (egg khane ke fayde in hindi)।

हड्डियां मजबूत करने के लिए

आपने घर के बड़ों को अक्सर यह कहते सुना होगा कि अंडे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। बता दें कि घर के बड़े ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कहते थे ताकि आप अंडा खा लें बल्कि वास्तव में अंडे खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे खाने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होइ हैं बल्कि हड्डियों से जुडी बीमारी में भी फायदा मिलता है। अंडे में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। 

ADVERTISEMENT

शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए

अगर आपको अपने शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है तो आपको रोज सुबह जरूर एक अंडा खाना चाहिए। सुबह नाश्ते में अंडा खाने से पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। अंडे में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का संचार करते हैं। अंडे को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। आप चाहें तो सुबह दो उबले अंडे खाकर भी अपना नाश्ता कर सकते हैं वहीं ऑमलेट भी एक अच्छा विकल्प है। 

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

अंडा प्रोटीन से भरपूर होती है। शरीर में यदि प्रोटीन की कमी होती है तो डॉक्टर भी प्रोटीन की पूर्ती के लिए अंडा खाने की सलाह देते हैं। प्रोटीन त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होता है। इसके अलावा, प्रोटीन बच्चों, टीनेज और गर्भवती के विकास के लिए भी जरूरी होता है। एक अंडे में 6.41 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। 

गर्भावस्था में भी फायदेमंद

जब एक महिला गर्भवती होती है तो डॉक्टर से अंडा खाने की सलाह देते हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में अंडे की मात्रा कुछ कम कर दी जाती है क्योंकि अंडे की तासीर भी गर्म होती है। अंडे में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल भ्रूण के अच्छी तरह विकास में मदद करते हैं। मगर गर्भावस्था के दौरान कच्चे अंडे खाने से बचना चाहिए। अण्डों को अच्छी तरह पका कर ही खाएं। 

वजन कम करने के लिए

अगर आप सोचते हैं कि दुबले पतले लोग अपना वजन भढने के लिए अंडे का सेवन करते हैं या फिर वजनदार लोग और अधिक वजन बढ़ने के डर से अंडे नहीं खाते हैं तो हम आपको बता दें ये एक तरह का भ्रम है। अंडे खाने से वजन बढ़ता नहीं बल्कि कम होता है। दरअसल, अंडे में मौजूद प्रोटीन शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने और पेट को भरे रखने का काम कर सकता है। इस वजह से भूख कम लगती है और अधिक खाने की इच्छा भी नहीं करती। इसलिए अगली बार वजन कम करने के लिए आप अंडे का सेवन कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

उबला अंडा खाने के फायदे – Boiled Egg Benefits in Hindi

जिस तरह अंडा खाने के फायदे हैं उसी तरह उबला अंडा खाने के फायदे भी अनेक हैं। अंडे को उबाल कर खाने से वो और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। उबला अंडा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खासतौर पर सुबह के नाश्ते में उबला खाने से दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है। ज्यादातर हेल्थ न्यूट्रीशन भी यही मानते हैं कि रोज सुबह नाश्ते में उबला अंडा जरूर खाना चाहिए। उबले अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। जानिए उबला अंडा खाने के फायदे (Boiled Egg Benefits in Hindi)।

मस्तिष्क के लिए

दिमाग यानी मस्तिष्क को तेज करने के लिए उबले अंडे का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। अंडे में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 मस्तिष्क की कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा उबला अंडा खाने से तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा मस्तिष्क में कोलाइन की कमी से होने वाली याद्दाश्त की कमी जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। 

आंखों की रौशनी के लिए

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होना एक आम समस्या है। उबले अंडे का सेवन हमारी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, अंडे में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा उबले अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रेटीना को मजबूती देता है। इससे मोतियाबिंद का खतरा नहीं रहता। 

एनीमिया को रोके

अगर आप शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया से जूझ रहे हैं तो उबला अंडा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, उबले अंडे में पाया जाने वाला विटामिन डी आयरन से भरपूर होता है। यही वजह है कि डॉक्टर भी हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए उबला अंडा खाने की सलाह देते हैं। मगर ध्यान रहे उबले अंडे का पीला वाला हिस्सा खाने से आयरन की कमी पूरी होती है। 

ADVERTISEMENT

मांसपेशियों के निर्माण के लिए

अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह तत्व शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में काफी मददगार होते हैं। यही वजह है कि स्पोर्ट्स के जुड़े लोग और जिम जाने वाले लोग उबले अंडे का सेवन जरूर करते हैं। क्योंकि उनके द्वारा की जाने वाली कसरत में मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है। यही वजह है कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ उनके निर्माण के लिए भी उबला अंडा खाना फायदेमंद होता है। 

अंडे खाने से क्या नुकसान है – Side Effects of Eating Eggs in Hindi

कहते हैं अति हर चीज़ की बुरी होती है। अंडा खाने की अति भी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। अभी तक हमने आपको अंडा खाने के फायदे के बारे बताया। अब जानिए अंडे खाने से क्या नुकसान है (Side Effects of Eating Eggs in Hindi)।उदाहरण के तौर पर अगर अंडा ठीक तरह से न उबला हो तो उसे खाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इतना ही नहीं अधपका अंडा खाने से पेट दर्द और उलटी-दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा कई लोगों को अंडे से एलर्जी भी होती है अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो अंडे के सेवन से बचें। कुछ मामलों में गर्भवती महिलायें अंडे की महक से भी दूर भागती हैं। उन्हें अंडे या ऑमलेट की महक से जी मचलाने और उल्टी आने जैसी समस्या भी लग सकती है। ऐसी स्थिति में उस गर्भवती महिला के ऊपर अंडे खाने का दबाव कतई न डालें।   

अंडे खाने के फायदे से जुड़े  सवाल-जवाब

सवाल- रोज कितने अंडे खाने चाहिए?

जवाब- रोज कम से कम 2 अंडे खाने चाहिए।

ADVERTISEMENT

सवाल- अंडे के सफेद भाग में क्या होता है?

जवाब- अंडे के सफेद भाग में मैग्नीशियम और मैंगनीज होता है, इसे खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। 

सवाल- क्या अंडा खाने से मोटापा बढ़ता है?

जवाब- नहीं अंडा खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है।

ADVERTISEMENT

सवाल- अंडे में कौन सा विटामिन मिलता है?

जवाब- इनमें विटामिन ए, डी, बी और बी12 होता है।

सवाल- रोज एक अंडा खाने से क्या होता है?

जवाब- रोज एक अंडा खाने से शरीर में ऊर्जी बनी रहती है।

ADVERTISEMENT

सवाल- अंडे खाने से कौन सी बीमारी होती है?

जवाब- अधपका अंडा खा लेने से फूड पाॅइजनिंग की समस्या का खतरा रहता है।

सवाल- क्या अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए?

जवाब- हां, अंडा खाने के बाद दूध पीना चाहिए?

ADVERTISEMENT

सवाल- क्या अंडा शाकाहारी भोजन है?

जवाब- नहीं, अंडा शाकाहारी भोजन नहीं है।

सवाल- एक देसी अंडे में कितना प्रोटीन होता है?

जवाब- एक देसी अंडे में 5.5 ग्राम प्रोटीन होता है।

ये भी पढ़ें – जानिए साबूदाना के फायदे और नुकसान

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

31 Aug 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT