बाल इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, इसलिए लोग अपने बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं और वे सारे प्रयास करते हैं, जो उनकी खूबसूरती बनाए रखते हैं। हालांकि अक्सर कई सारे उपाय अपनाए जाने के बाद भी कोई लाभ नहीं होता और सिर्फ निराशा हाथ लगती है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप अपनी जीवन शैली में विटामिन ई को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा और बालों पर गजब का असर पड़ता है। विटामिन ई में घुलनशील एंटीआक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की डेड स्किन को फिर से जीवित करते हैं, जिससे खूबसूरती बढ़ जाती है। विटामिन ई इम्यून बूस्टर और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और दिल को स्वस्थ रखता है। विटामिन ई में वे सभी गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और उन्हें वे सभी पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जो कई कारणों के चलते त्वचा से छिन जाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं विटामिन ई के कुछ ऐसे सोर्स के बारे में, जिनमें विटामिन ई भरपूर होता है और ये स्किन और बालों के लिए भी लाभदायक हैं। विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थ
ब्रोकली खाने के शौकीन लोगों को पता होता है कि ब्रोकली में कितना सारा फाइबर और विटामिन ई होता है, इसलिए तो बहुत से लोग अपने सलाद से लेकर सब्जी तक सभी में ब्रोकली का इस्तेमाल करते हैं। यदि आपको ब्रोकली सलाद में पसंद नहीं है तो आप उसे पास्ता के साथ खा सकते हैं। इससे आप अपने शरीर की सारी कमियां दूर कर सकते हैं। आप चाहें तो खाने के बाद या फिर कभी भी भूख लगने पर एक मुठठी सूरजमुखी के बीज भी खा सकते हैं। साथ ही स्नैक्स टाइम पर रोजाना 1 मुट्ठी नट्स खाने से भी विटामिन ई की कमी दूर हो सकती है।
विटामिन ई में एंटीऑक्सीटेंड्स पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। त्वचा पर इसका असर किसी जादू से कम नहीं होता। स्किन की ऊपरी परत को पोषण और सुरक्षा देने का काम विटामिन ई का होता है। जो लोग अपनी डाइट में नियमित रूप से विटामिन ई के सोर्स को शामिल करते हैं। उनकी स्किन काफी अच्छी होती है। विटामिन ई स्किन में रूखापन आने ही नहीं देता और साथ में झुर्रिर्यो की समस्या को भी दूर करता है। त्वचा के जो टिशू डैमेज हो चुके होते हैं, वे उनकी रिपेयर करता है और नए टिशू पैदा करता है। इसके साथ् ही विटामिन ई सूरज की यूवी किरणों के प्रभाव को रोकता है और स्किन को नुकसान नहीं होने देता। इसी के चलते बाजार में विटामिन ई के कैप्सूल भी मिलते हैं, जिन्हें क्रीम में लगाकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर त्वचा अत्यधिक रूखी है तो विटामिन ई लगाने और खाने से गजब का बदलाव नजर आएगा। विटामिन ई बादाम, एवोकैडो, ऑलिव ऑयल, कीवी और टमाटर में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यदि स्किन ज्यादा खराब हो चुकी है तो सप्ताह में दो-तीन बार इनका इस्तेमाल फेसपैक के रूप में करने से काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं, स्किन पर विटामिन ई के फायदे।
विटामिन ई त्वचा की स्वाभाविक रूप से रक्षा करता है और उसे बढ़ती उम्र और सूरज की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाता है। स्किन एक्सपर्ट भी कहते हैं कि यदि आपको अपनी स्किन की केयर करनी है तो ज्यादा से ज्यादा विटामिन ई का इस्तेमाल करें। विटामिन ई की मदद से आप अपने चेहरे के दाग और निशान भी मिटा सकते हैं।
आपने अक्सर देखा होगा कि त्वचा पर काले धब्बे होने लगते हैं। यह काले धब्बे पिगमेंटेशन के कारण होते हैं, जो हार्मोन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण होते हैं। कई बार स्किन पर काले धब्बे खराब जीवनशैली और पर्यावरण के कारण भी हो जाते हैं। उस स्थिति में डर्मोटोलोजिस्ट और एक्सपर्ट यही कहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा विटामिन ई का सेवन करें। अगर आपकी स्किन रूखी है तो आप उस पर नारियल का तेल और जोजोबा का तेल लगा सकते हैं। इसे आप बादाम के तेल के साथ भी लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को बहुत लाभ पहुंचेगा।
कई बार खराब लीवर और फ्री रेडिकल के डैमेज होने पर डार्क स्पाट आने लगते हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो आप हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन कर सकते हैं। इससे डार्क स्पाट कम हो जाते हैं। आप ऑलिव ऑयल में विटामिन ई कैप्सूल भी मिलाकर लगा सकते हैं। इससे भी डार्क स्पाट कम हो जाते हैं।
खूबसूरत सुर्ख लाल और गुलाबी होंठों के लिए आप विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके होंठों की खूबसूरती कई गुना बढ जाती है। आप विटामिन ई का प्रयोग अपने होठों पर कर सकते हैं, क्योंकि इससे ज्यादा असर पड़ता है। फटे होंठों के लिए अब आपको लिप बाम के भरोसे रहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब नेचुरल तरीके से आप अपने होंठों को सुंदर बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में आधा चम्मच नींबू के रस में विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाकर लगाना चाहिए। बिस्तर पर जाने से पहले इस मिश्रण का उपयोग करना चाहिए और फिर लिप बाम के रूप में प्रयोग करें और फटे होंठ से छुटकारा पाएं। यदि आपको इससे भी अच्छा परिणाम चाहिए तो पेट्रोलियम जेली के साथ विटामिन ई तेल लगा सकते हैं। इससे आपको अपने होंठों को नम रखने में मदद मिलेगी।
विटामिन ई आपकी त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और उसे मॉइश्चर प्रदान करता है। इसी के साथ वह त्वचा की चमक बनाए रखने में भी लाभकारी है। बस इसके लिए आपको इसका इस्तेमाल रोजाना रात को सोने से पहले करना होता है। हालांकि इसका इस्तेमाल आप बादाम या फिर नारियल के तेल में मिक्स करके कर सकते हैं। आप चाहें तो इसका प्रयोग अपने मॉश्चराइज़र, लोशन या स्क्रब में मिलाकर सीधे चेहरे और गर्दन पर भी कर सकती हैं।
विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन के नाम से भी जाना जाता है। ये आपकी स्किन को स्वस्थ तो बनाता ही है, साथ में उसे ग्लोइंग भी करता है। इसका प्रयोग लोग डैमेज स्किन और गर्भावस्था में पड़े स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए भी करते हैं। दरअसल स्किन में अचानक आए बदलाव के कारण टिश्यू फटने लगते हैं और उसी के कारण स्ट्रेच मार्क्स आते हैं। इन्हें दूर करने के लिए आप अपनी स्किन पर विटामिन ई युक्त बॉडी लोशन लगाएं। आप चाहें तो घर पर ही इसे बना सकती हैं। इसके लिए आपको स्ट्रेच मार्क्स पर रात को सोने से पहले विटामिन ई कैप्सूल लगाना होगा। इसके साथ ही अच्छा परिणाम पाने के लिए अपनी डाइट में एवाकाडो, बादाम, पालक, सरसों के बीज जैसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
विटामिन ई के प्रयोग से त्वचा की रंगत भी निखरी और खूबसूरत बन जाती है। आप चाहें तो इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल भी लगा सकती हैं। खास बात ये है कि दूसरी चीजों की तरह इसका चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और असर भी अच्छा पड़ता है। यदि आपको विटामिन ई कैप्सूल चाहिए तो उसे आप पास के मेडिकल शॉप से बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं। उसके बाद आप उसे नारियल के तेल के साथ् लगा सकते हैं। इस पेस्ट को सोने से पहले चेहरे और अन्य अंगों पर लगाएं, जिन्हें आप गोरा करना चाहते हैं। इसे पेस्ट को कम से कम 15 मिनट तक लगाकर मसाज करें और रात भर लगा रहने दें।
अक्सर लोगों की खूबसूरत आंखों को उनके नीचे मौजूद डार्क सर्कल खराब कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी आंखों के नीचे मौजूद घेरे हटाना चाहती हैं तो विटामिन ई का प्रयोग कर सकती हैं।
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।