ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
Zodiac-Inspired Engagement Rings

राशि के अनुसार चुनें अपनी सगाई की अगूंठी ताकि आपके रिलेशनशिप में रहे सब कुशल-मंगल

शादी का मौसम आ गया है और हम सोच रहे हैं कि अलग-अलग राशि वाले किस तरह की अपने लिए सगाई की अंगूठियां पसंद करेंगे। इसलिए, हमने इस लिस्ट का कलेक्शन करने के लिए सभी 13 राशि के जातकों से संबंधित लोगों के पसंद-नपसंद और उनके लिए क्या ज्यादा शुभ रहेगा इसको ध्यान में रखा है। अगर आप भी ये जानने में बेहद उत्सुक हैं कि किस राशि को किस तरह की इंगेजमेंट रिंग चुननी चाहिए, तो यहां आपको उसका जवाब मिल जायेगा।

राशि के अनुसार चुनें अपने पार्टनर के लिए इगेजमेंट रिंग | Zodiac Inspired Engagement Rings suggestion in hindi

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके पार्टनर की राशि के हिसाब से इंगेजमेंट रिंग कैसी होनी चाहिए, तो यहां हम आपको उसकी पूरी डिटेल दे रहे हैं। तो आइये आपको बताते हैं कि कौन सी राशि के व्यक्ति को कैसी इंगेजमेंट रिंग खरीदनी चाहिए। 

1. मेष – रेवेरी रिंग

हमेशा आशावादी मेष राशि वालों के लिए, लाइटवेटेड और एयरी पन्ना कट हीरे से बनी रिवेरी रिंग बेस्ट रहती है। मेष राशि के लिए हीरा शुभ भी होता है।

2. वृषभ – कैसिया रिंग

धैर्यवान, दयालु, देखभाल करने वाला और लविंग पार्टनर, वृषभ राशि के लोग अपने आस-पास के लोगों के साथ बेहद स्ट्रॉन्ग बॉड बनाते हैं। इनके लिए कैसिया रिंग सगाई के लिए बेस्ट रहती है। इसमें ट्विस्टिंग बैंड होता जिसके बीच में एक डायमंड स्टोन जड़ा होता है।

ADVERTISEMENT

3. मिथुन – फ़्लूर रिंग

मिथुन राशि वाले अपने जिज्ञासु दिमाग और बड़े दिल के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर जानते हैं कि हर भावना में सुंदरता कैसे ढूंढी जाए। इनके लिए इंटलेक्चुअल कंपेटिबिलिटी सबसे ज्यादा अहम होती है। इसी वजह से इनके लिए फ़्लूर रिंग बेस्ट रहती है।

4. कर्क – क्रश रिंग

कर्क राशि के लोग अपने रिश्तों को सावधानी से चुनते हैं, लेकिन एक बार जब उन्हें प्यार हो जाता है तो वो पार्टनर के लिए सबसे वफादार लोग होते हैं। कर्क राशि के लोगों के प्यार की गहराई को दर्शाने के लिए, हमने क्रश रिंग को चुना है। इस सॉलिटेयर सगाई की अंगूठी में एक बेवल आकार का बैंड है जो छोटे हीरों के नगों से जड़ा होता है।

5. सिंह – लैंटाना रिंग

सिंह राशि वालों को पता होता है कि उन्हें प्यार मिल गया है जब उनका पार्टनर उन्हें अडोर करता है और उन्हें चेरिश करता है। अक्सर पार्टी की जान, सिंह राशि वाले उन चीजों के प्रति भी बेहद भावुक होते हैं जिनकी वे परवाह करते हैं, इसीलिए लैंटाना अंगूठी उनके लिए सबसे बेस्ट होगी।

6. कन्या –  द नटमेग रिंग

कन्या राशि के लोगों को प्रैक्टिकैलिटी और ऑर्डर पसंद है। उन्हें पता होता है कि उन्हें प्यार मिल गया है जब उनका पार्टनर उनकी जिंदगी में ऑर्गेनाइजेशन और एफिशिएंसी लाता है।  इस प्रकार, हमारा मानना ​​है कि यह कन्या राशि वालों के लिए नटमेग एकदम सही सगाई की अंगूठी है जो भविष्य की योजना बनाकर और अपने साथी के साथ आगे बढ़ते हुए अपने प्यार का सेलिब्रेट करती है।

ADVERTISEMENT

7. तुला – सिम्फनी रिंग

तुला राशि के साथ रिश्ते में रहने वाला कोई भी व्यक्ति जानता है कि वो कितने जुनूनी होते हैं। ये सिम्फनी रिंग उन्ही जैसे व्यक्तित्व के लोगों के लिए है। इस सॉलिटेयर डिज़ाइन में एक स्प्लिट शैंक है जो हीरे से जड़े दो बैंडों में बंट जाता है, जो दर्शाता है कि कैसे तुला राशि के लोग अपने साथी के साथ जीवन के उतार-चढ़ाव दोनों को अपने पार्टनर के साथ शेयर करना पसंद करते हैं।

8. वृश्चिक – स्टेला रिंग

वृश्चिक राशि के लोग अपने इमोशंस की ताकत और प्यार और जीवन जीने की बिदांस कला के लिए जाने जाते हैं। वृश्चिक राशि के लोग अपने साथी को प्यार का एहसास कराने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। केवल एक ही अंगूठी है जो स्कॉर्पियो की जीवन शक्ति से मेल खा सकती है, और वह है स्टेला। डबल डायमंड हेलो और पावे स्प्लिट शैंक के साथ, यह अंगूठी हाल हाल में चमकने से डरती नहीं है।

9. धनु – द तमोरा रिंग

धनु राशि वाले सूर्य की किरण की तरह होते हैं, जहां भी वे जाते हैं, आशा की भावना रखते हुए अपने आस-पास की दुनिया को रोशन करने की ताकत रखते हैं। इसी वजह से ये तमोरा रिंग, एक सॉलिटेयर और डायमंड क्लस्टर सगाई की अंगूठी के लिए एकदम बेस्ट रहेगी।

10. मकर –  थाइम रिंग

ADVERTISEMENT

मकर राशि अपनी क्रिएटिव एनर्जी के लिए जानी जाती है। वो अक्सर अपने साथी का समर्थन करते समय सबसे अधिक प्यार महसूस करते हैं और समर्पण में रोमांस ढूंढते हैं। इसीलिए इस तरह की थाइम रिंग मकर राशि वालों के लिए एकदम सही है।

11. कुंभ – द शुगर रिंग

कुम्भ राशि के लोग परिवार और अपने फ्रेंड सर्कल को महत्व देते हैं और प्यार के नाम पर लोगों को एक साथ लाने में माहिर होते हैं। हमें लगता है कि इनके लिए द शुगर रिंग एकदम सही रहती है।

12. मीन – द नेपच्यून रिंग

मकर राशि अपनी क्रिएटिव एनर्जी के लिए जानी जाती है। ये लोग अपने रिश्तों को सबसे अधिक महत्व देते हैं और अपने प्यार का इजहार करने के लिए हमेशा नए तरीकों की तलाश में रहते हैं। नेपच्यून रिंग मीन राशि के लिए एकदम सही है।

(Source)

ADVERTISEMENT
22 Nov 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT