ADVERTISEMENT
home / Vastu
doormat related vastu tips in hindi

Vastu Tips: जानिए घर के मुख्य दरवाजे के पास कौन-सी दिशा में किस रंग का डोरमेट रखना चाहिए

घर में साफ सफाई रखने के लिए बहुत सारी ऐसी चीजें होते हैं जिनका इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। उनमें से एक डोरमैट भी होता है जिसका इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर के प्रवेश द्वार पर रखा हुआ पायदान यानि कि डोरमौट घर की एनर्जी को निगेटिव और पॉजिटिव बनाने में सहायक होता है। जिस तरह से एक डोरमैट आने जाने वाले लोगों के जूते चप्पलों से आने वाले गंदगी को घर में आने से रोकता है और साथ ही प्रवेश द्वार की सुंदरता को भी बढ़ाता है। मगर वहीं घर के प्रवेश द्वार पर रखा पायदान का रंग, आकारा और दिशा भी वास्तु में महत्तवपूर्ण स्थान रखती है। 

वास्तु के अनुसार कैसे, किस दिशा में और किस रंग का रखना चाहिए डोरमैट | doormat related vastu tips in hindi

  1. डोरमैट में आपके घर की सुख-समृद्धि छिपी हुई है। इसीलिए यहां हम आपको डोरमेट से जुड़े कुछ ऐसे काम के वास्तु टिप्स दे रह हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर और परिवार को निगेटिविटी से दूर रख सकती हैं। तो आइए जानते हैं डोरमेट से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में –
  2. अगर आप अपने घर को बुरी नजर और निगेटिविटी से दूर रखना चाहते हैं तो डोरमैट के नीचे फिटकरी रखें। इससे नकारात्मकता कभी घर में प्रवेश नहीं करेगी और घर का माहौल अच्छा बना रहेगा।
  3. वास्तु के अनुसार घर के डोरमैट का आकार आयताकार होना चाहिए। इससे घर वालों के रिश्ते मजबूत बनते हैं। 
  4. घर में धन को आकर्षित करने के लिए गोल या अंडाकारा शेप के डोरमैट लगाने शुभ माने जाते हैं।
  5. अगर आप कोई डिजाइनर डोरमैट लगा रही है तो उसे अपने घर के मेनगेट के बाहर न रखकर घर के अंदर वाले कमरों में रख सकती हैं।
  6. वास्तु के अनुसार पायदान के नीचे काले कपड़े में थोड़ा कपूर बांधकर रखें। इससे घर में लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे और परिवारवालों के बीच एकता समरसता बढ़ेगी।
  7. इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि घर का मुख्य दरवाजा पूर्व दिशा में हो तो पायदन का रंग हल्का होना चाहिए। इस दिशा में गहरे रंग के पायदान जैसे काले, भूरे रंग के ना रखें। इससे नकारात्मकता आती है।
  8. उत्तर दिशा के प्रवेश द्वार के लिए नीले रंग के पायदान का इस्तेमाल शुभ होगा। क्योंकि ये दिशा बुध ग्रह से संबंधित होती है।
  9. हमेशा ही मोटा और मजबूत डोर मेट का इस्तेमाल करें। इससे घर के वास्तु पर असर पड़ता है।
  10. अगर आपका प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा में है तो आप यहां पायदान काला या हरे रंग के रखेंगे तो बहुत ही शुभ होगा। क्योंकि ये शनि की दिशा होती है।
  11. ऐक्रेलिक कपड़े से बने पायदान को घर में जगह ना दें। ये अग्नि तत्व है, और सकारात्मक ऊर्जा और भावनाओं को जलाता है। 
  12. वास्तु के अनुसार हमेशा एंट्री पर लगा पावदान यानि कि डोरमैट साफ होनी चाहिए। वहीं अगर ये गंदी या मटमैली रहती है तो इससे घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है।
16 Nov 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT