ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
इस UAE बेस्ड इंडियन कपल ने प्लेन में की ग्रैंड वेडिंग, देखें Viral Video

इस UAE बेस्ड इंडियन कपल ने प्लेन में की ग्रैंड वेडिंग, देखें Viral Video

बिग फैट इंडियन वेडिंग पिछले कुछ सालों से काफी ट्रेंड में है। लोग एक्जोटिक लोकेशन, डिजाइनर लहंगे, 1000 प्लस गेस्ट लिस्ट और काफी सारे फंक्शन के साथ अपनी शादी को ग्रैंड बनाते हैं। हालांकि, इस UAE बेस्ड इंडियन बिजनेसमेन ने अपनी बेटी की शादी के लिए बिल्कुल हटके कुछ करने का सोचा और उसे एक्जीक्यूट भी किया। इतना ही नहीं अपनी इस तरह की प्लानिंग के साथ इन्होंने बिग फैट इंडियन वेडिंग को बिल्कुल अलग ही मोड़ दे दिया है। 

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, UAE बेस्ड इंडियन बिजनेसमेन दिलिप पोपले ने अपनी बेटी की शादी का आयोजन एक प्राइवेट जेट में किया था। ये जैटएक्स बोइंग 747 एयरक्राफ्ट है। दोनों की शादी का आयोजन 24 नवंबर को दुबई में किया गया था। ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में गेस्ट एयरक्राफ्ट के अंदर डांस करते हुए और सेरेमनी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। बिजनेसमेन की बेटी का नाम विधि पोपले है और दुल्हे का नाम रिदेश साइनैनी है। 

यहां देखें Viral Video – 

दोनों की शादी की सेरेमनी का आयोजन एक डेडिकेटिड जगह पर किया गया था। गेस्ट लिस्ट में भी केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी में कुल 350 लोगों ने हिस्सा लिया था। इस फ्लाइट को दुबई से ओमान तक ले जाया गया था। 

ADVERTISEMENT

सच में ये अमीर लोगों की अमीर चीजें ही हैं। हालांकि, इस बारे में आपका क्या कहना है?

28 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT