ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
Vineet Raina second wedding photos

‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS

टीवी का पॉपुलर धारावाहिक ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना अपने शो को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब विनीत के फैंस के लिए खुशखबरी है। विनीत रैना दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने मुंबई से दूर हिमाचल में अपनी गर्लफ्रेंड अपेक्षा रैना संग गुपचुप शादी रचाई। 

जी हां, 27 नवंबर को विनीत एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने उनकी शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विनीत की दूसरी शादी की तस्वीर

इस मौके पर एक्ट्रेस क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं दुल्हन बनीं अपेक्षा महरुन कलर के हैवी लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं।

इस वीडियो में पहली बार विनीत रैना की लेडी लव की झलक पहली बार देखने के लिए मिली है। बता दें, विनीत की दुल्हनिया अपेक्षा पेशे से एक नर्स है। 

ADVERTISEMENT

 विनीत और अपेक्षा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। तस्वीरों में दोनों साथ में बेहद खुश लग रहे हैं।

विनीत की पहली पत्नी कौन हैं?

विनीत की यह दूसरी शादी है। इससे पहले 2009 में उनकी शादी एक्ट्रेस तनुश्री कौशल से हुई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। महज दो साल 2011 में ही उनका तलाक हो गया। 

विनीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने शो ‘इश्क में मरजावां’ में इंस्पेक्टर लक्ष्य प्रधान के रोल के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने माई लॉस्ट होम, हर घर कुछ कहता है, कसक, परदेस में है मेरा दिल, तू आशिकी, बेगूसराय, ये है मोहब्बतें, पुनर्विवाह, अली बाबा जैसे शोज में काम किया है। 

29 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT