ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
K3G की छोटी Pooh हो गई है बड़ी, जल्द करने जा रही है शादी, आप भी देखें उनकी सगाई की PICS

K3G की छोटी Pooh हो गई है बड़ी, जल्द करने जा रही है शादी, आप भी देखें उनकी सगाई की PICS

क्या आपको K3G की छोटी पू याद है जिसने करण जौहर की फिल्म में अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था। जी हां, हम खूबसूरत एक्ट्रेस मालविका राज की ही बात कर रहे हैं और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड प्रणव बग्गा से सगाई कर ली है और एक्ट्रेस की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

मालविका और उनके मंगेतर की तस्वीरों को देखकर हम केवल यही कहेंगे – गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स। मालविका ने अपनी सगाई के लिए खूबसूरत सिल्वर लहंगे का चुनाव किया था और ये उनपर काफी जज भी रहा था। मालविका ने अपनी सगाई को कवर करने के लिए पपाराजी को बुलाया हुआ था और उनके लिए इस खुशी के मौके पर कई दोस्त और इंडस्ट्री के कई लोग भी शामिल हुए थे।

मालविका पपाराजी के लिए पोज करते वक्त काफी खुश नजर आईं और उनकी तस्वीरों के आप भी दीवाने हो जाएंगे। सोनाक्षी राज मुंबई की मशहूर फैशन डिजाइनर हैं और अपनी बहन मालविका राज की एंगेजमेंट पार्टी में वो काफी शानदार लुक में नजर आईं।

इतना ही नहीं मालविका के परिवार के बेहद करीब जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी भी दोनों की सगाई में शामिल हुए और इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

ADVERTISEMENT

मालविका की सगाई के मौके पर रवीना तंडन भी पहुंची थी। रवीना एकदम Wow लुक में शादी में नजर आईं।

24 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT