ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
इन फ़ोटोज़ और वीडियोज़ में देखिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियों की झलक

इन फ़ोटोज़ और वीडियोज़ में देखिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियों की झलक

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे उनके फैंस की भी एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। सब जगह परिणीति और राघव की शादी की चर्चाएं हो रही हैं और इसी बीच हमारे हाथ परिणीति के घर की वीडियो भी लग गई है। परिणीति के घर को उनकी शादी के चलते दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। केवल परिणीति ही नहीं बल्कि राघव चड्ढा का घर भी जगमगा उठा है। इसके अलावा भी हमारे पास आपके लिए दोनों की शादी से जुड़ी कुछ नई अपडेट्स हैं।

परी और राघव की शादी की तैयारी हुई शुरू

परिणीति और राघव की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों के दिल्ली और मुंबई के घरों में शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया जा रहा है और हमारे पास इसका वीडियो भी है।

थीम और आउटफिट

कपल के एक करीबी सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि दोनों की शादी की थीम पेस्टल है। उन्होंने कहा, ”शादी की थीम और कलर पेस्टल है और दोनों के अटायर में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी। परिणीति और राघव ने इस थीम को इसलिए चुना है क्योंकि यह उनकी पर्सनेलिटी को दर्शाता है और गेस्ट्स भी इस थीम को फॉलो करने की कोशिश करेंगे।”

सोर्स ने यह भी बताया कि परिणीति और राघव कलर-कोर्डिनेटिड आउटफिट्स पहनेंगे, जैसे उन्होंने अपनी सगाई पर पहने थे। सोर्स ने बताया, ”राघव ने कई ऑप्शन सिलेक्ट किए हैं सभी फंक्शन के लिए और वह एक दो दिन में फाइनल फिटिंग करेंगे। इतना ही नहीं ब्राइड और ग्रूम ने अपनी शादी के आउटफिट्स भी सिंपल और सटल रखे हैं, जो उनकी पर्सनेलिटी को दर्शाते हैं और इसमें दोनों की लव स्टोरी की हिंट भी दिखाई देगी।”

ADVERTISEMENT

अरदास और कीर्तन के साथ शुरू हुई प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव फिलहाल दिल्ली में हैं जहां उनकी प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज भी शुरू हो गई हैं। दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज अरदास और कीर्तन के साथ शुरू की गई है। यहां आपको बता दें कि दोनों ने मई में सगाई की थी।

19 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT