ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का कार्ड आया सामने, बेहद यूनिक होंगे दोनों के वेडिंग फंक्शन्स

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का कार्ड आया सामने, बेहद यूनिक होंगे दोनों के वेडिंग फंक्शन्स

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है और अब आखिरकार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इतना ही नहीं दोनों की शादी में कई स्टार्स भी शामिल होने वाले हैं और इस वजह से यह स्टार स्टड ईवेंट होने वाला है। इतना ही नहीं हमारे हाथ परिणीति और राघव का वेडिंग कार्ड भी लग गया है और इसमें 6 अलग-अलग और यूनिक फंक्शन्स का आयोजन किया गया है।

चूंकि परिणीति और राघव ने मई 2023 में सगाई थी और इस वजह से सभी फैंस दोनों के बिग डे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार वो वक्त भी आ गया है। साथ ही वेडिंग कार्ड सामने आ जाने के कारण यह एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। दोनों की शादी की थीम ”पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग” है और यह दोनों के सीरीन एंबिएंस से और एस्थेटिक से भी मिलता है।

दोनों की शादी उदयपुर की दो शानदार लॉकेशन पर होने वाली है। इसमें होटल लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस शामिल है। तो चलिए बिना देरी किए आपको दोनों के वेडिंग फंक्शन्स के बारे में बताते हैं।

September 23 – Blooms and Bites: इस दिन कपल ने फ्रेस्को आफ्टनून लंच प्लान किया है। गेस्ट्स को यहां फन पेंटिंग सेशन करने को मिलेगा जो फेस्टिविटीज में क्रिएटिव टच एड करता है। आर्टिस्टिक आफ्टरनून के बाद परी की चूड़ा सेरेमनी होगी जो इसे ट्रेडिशनल और मोर्डन सेलिब्रेशन का कॉम्बो बनाता है।

ADVERTISEMENT

September 24 – A Day Full of Celebrations: दूसरे दिन राघव की सेहराबंदी सेरेमनी रखी गई है। राघव का इस दौरान ग्रैंड स्टाइल में स्वागत किया जाएगा और दोपहर को 3.30 बजे दोनों जयमाला एक्सचेंज करेंगे। सूरज ढलने के साथ दोनों फेरे लेंगे और आखिर में शाम में 6.30 बजे इमोशनल विदाई सेरेमनी होगी।

लेकिन सेलिब्रेशन यहीं खत्म नहीं होंगे। दोनों ने इसी दिन रात को 8 बजे रिसेप्शन भी रखा है, जहां गेस्ट्स को ग्लैमर और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

यहां देखें दोनों का वेडिंग कार्ड

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने वेडिंग फंक्शन्स को अलग नाम दिया है और यह बताता है कि दोनों ने अपनी वेडिंग को एक अलग ही तरह का सेलिब्रेशन बनाया है। इस तरह के शानदार प्लान के साथ कहा जा सकता है कि परिणीति और राघव की वेडिंग अपने आप में एक ग्रैंड ईवेंट होने वाला है। सितंबर 23 के साथ ही हम सभी की आंखें उदयपुर पर टिक जाएंगी जहां प्यार, परंपरा और ग्लैमर एक साथ नजर आएगा।

ADVERTISEMENT
14 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT