ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
Parineeti Chopra customised kaleeras design

शादी में परिणीति ने पहने थे बेहद खूबसूरत और यूनीक कलीरे, जानिए इन कलीरों में क्या था ख़ास

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और जाने-माने राजनेता राघव चड्ढा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। राघव-परिणीति कियारा की शादी की फोटोज सामने आने के बाद से हर कोई कपल को बधाईयां देता नजर आ रहा है। साथ ही परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक (Parineeti Chopra Bridal Look) की भी काफी चर्चा हो रही है। वैसे किसी रिश्ते में छोटी-छोटी बातें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर में अपनी ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग में इन सब बातों का ध्यान रखा है। उनके ओवरऑल ब्राइडल लुक में ऐसी कई बारीकियां थी, जो Raagneeti की लवस्टोरी को बयां कर रही थी।

आपने पहले ही परिणीति ब्राइडल दुपट्टे पर राघव का नाम लिखा हुआ देखा होगा, लेकिन आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि उसने मृणालिनी चंद्रा द्वारा डिजाइन किए गए बेहद यूनीक ‘कलीरे’ के साथ अपने लुक को और भी ज्यादा स्पेशल बनया है।

परिणीति के कलीरों ने लूटी महफिल

Instagram

परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक ने नेटीजन्स को इंप्रेस करने में किसी तरह से भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस के एलिगेंट लहंगे और चुनरी की काफी चर्चा हो रही है। हर कोई नई-नवेली दुल्हन परिणीति के ब्राइडल लुक पर फिदा हो गया है। एक्ट्रेस ने पारंपरिक लहंगा पहना था जिसे पंजाबी दुल्हन स्टाइल में लंबे घूंघट के साथ कंप्लीट किया था। उनके एंटीक एमराल्ड एंड डायमंड जूलरी से लेकर कलीरों तक ने महफिल लूट ली है। जी हां, आपने सही सुना परिणीति के कस्टमाइज्ड कलीरे ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। 

परिणीति के ब्राइडल कलीरे में क्या है खास?

Instagram

परिणीति चोपड़ा के लिए कलीरे इस लिए बेहद खास हैं क्योंकि इसे फेमस डिजाइनर मृणालिनी चंद्र ने डिजाइन किए थे। लाइट पिंक चूड़े के साथ कलीरे और लटकनों को अनोखे गोल्डन रंग में डिजाइन किया गया था। मृणालिनी ने खुद एक पोस्ट में शेयर कर ये बताया है कि परिणीति के कलीरे, लटकन और लहंगे को डिजाइन करने में ही तीन महीने लग गए। इन कलीरों में डबल डेकर बस, फोनबूथ, ग्रामोफोन, कपकेक के जरिए राघव और परिणीति की लव स्टोरी दिखाई गई। कलीरे दोनों की रोमांटिक जर्नी को दिखाते हैं। 

ADVERTISEMENT

आप देखिए परिणीति चोपड़ा के कलीरे का डिजाइन | Parineeti Chopra customised kaleeras design

मृणालिनी चंद्र ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “परिणीति चोपड़ा के लिए कलीरा, चूड़ा और लहंगा लटकन मोटिफ्स बनाने में बहुत मजा आया। उनके यूनिक टेस्ट और पारखी नजर ने क्रिएटिव प्रोसेस को हमारे लिए और मजेदार बना दिया। हम उनके नजरिये से प्रेरित थे और इसे सबसे असाधारण तरीके से जीवन में लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उनकी जीवंत ऊर्जा और हम पर विश्वास ने इसे एक बहुत ही स्पेशल जर्नी बना दिया और मैं यह शेयर करने के लिए उत्साहित हूं कि हर एक बारीकियां कैसे उकेरी गई हैं।”

वैसे आपको बता दें कि मृणालिनी चंद्रा ने सिर्फ परिणीति चोपड़ा के ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस सोनम कपूर, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट जैसी कई अन्य सेलिब्रिटी दुल्हनों के लिए भी यूनीक कलीरे डिजाइन किए हैं।

26 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT