जल्द ही वैलेंटाइन्स डे आने वाला है। वैलेंटाइन्स डे (valentines day 2022) यानी प्यार का मौसम। अगर इस साल आप अपने वैलेंटाइन डे को और खास बनाना चाहतें हैं या अपने प्यार का इज़हार अपने पार्टनर से करना है तो तैयार हो जाईये। अगर आप अपने प्यार का इज़हार कर चुके हैं तो वैलेंटाइंस डे अपने पार्टनर के साथ खास तरीके से मनाए। इस दिन को और ज्यादा खूबसूरत बनाने या पार्टनर को इंप्रेस और खुश करने के लिए फरवरी के दूसरे हफ्ते को लव वीक (valentines week) के तौर पर सेलिब्रेट करें। फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है और इसीलिए इसे सेलिब्रेट करने के तरीके भी जुदा होते हैं। इस खास मौके पर हमारे साथ जाने वैलेंटाइन डे गिफ्ट आइडियाज (valentines day gift) और पार्टनर के लिए सबसे बेहतरीन लव शायरियां और सन्देश।
हर साल दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जिसे प्यार करने वालो का दिन कहा जाता है। यह प्यार और रोमांस का त्योहार है। इस दिन सभी प्रेमी जोड़े एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं और अपने पार्टनर को गिफ्ट और सरप्राइज देते है। प्यार का यह मौसम (वैलेंटाइन डे वीक) 7 फरवरी से 14 फरवरी तक सेलिब्रेट किया जाता है।
प्यार के इस खास दिन यानी वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोम के एक संत की याद में की गयी थी। जिनका नाम वैलेंटाइन था। ऐसा बताया जाता है रोमन राजा क्लॉडियस ने अपने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी थी लेकिन संत वेलेंटाइन ने कई सैनिकों को शादी के लिए तैयार किया और उनकी शादी करवा दी। इससे नाराज़ होकर राजा ने संत वेलेंटाइन को 14 फरवरी सन 269 में फांसी की सज़ा सुनाई। उस दिन के बाद से यह दिन वैलेंटाइन डे (Happy Valentine Day) के रूप में मनाया जाने लगा।
फरवरी का महीना हर प्रेमी जोड़े के लिए बहुत खास होता है। क्योंकि इस महीने में 14 तारीख को वैलेंटाइन डे (प्यार करने वालों का दिन) आता है। प्यार के इस इम्तिहान में आप पीछे न रह जाएं, इसलिए पहले से सारी तैयारियाँ कर लें। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक किस दिन कौन सा स्पेशल डे पड़ेगा पूरा टाइम टेबल फॉलो करें बिना किसी कंफ्यूजन के। अगर आप प्यार के इस एग्जाम में फेल होने से बचना चाहते हैं तो हमारे साथ जाने पूरा वेलेंटाइन डे डेट 2022 कैलेंडर।
7 फरवरी | रोज डे (Rose day) |
8 फरवरी | प्रपोज डे (Propose Day) |
9 फरवरी | चॉकलेट डे (Chocolate Day) |
10 फरवरी | टेडी डे (Teddy Day) |
11 फरवरी | प्रॉमिस डे (Promise Day) |
12 फरवरी | हग डे (Hug Day) |
13 फरवरी | किस डे ( Kiss Day) |
14 फरवरी | वेलेंटाइन डे ( Valentines Day) |
आप वैलेंटाइन वीक की शुरुआत प्यार के इज़हार के बिना नहीं कर सकते, और प्यार का इज़हार रोज डे के बिना अधूरा है। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप भी अपने पार्टनर को महकता हुआ खूबसूरत गुलाब दे कर कहें दिल की बात और मनाए रोज डे। रोज डे के दिन आप अपने दूसरे चाहने वालों को येलो यानी पीला गुलाब दे सकते है। येलो रोज दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। अगर इस मौके को आप और रोमांचक बनाना चाहते हैं तो शेयर करें ये रोज डे कोट्स, रोज डे स्टेटस, रोज डे शायरी (rose day shayari)।
वैलेंटाइन वीक के पहले दिन भले ही आपने पार्टनर को गुलाब के साथ दिल की बात कह दी हो। मगर इसके दूसरे दिन 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस मौके को अपने हाथ से न जाने दे और अपने लवमेट के साथ एक हसीन शाम की प्लानिंग करें। प्रपोज डे (Propose Day Quotes) को और खास बनाने के लिए उन्हें गिफ्ट्स के साथ सेंड करें लव शायरियां।
रोमांस के मौसम में 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। लड़को से ज्यादा लड़कियों को चॉकलेट ज्यादा पसंद होती है। ये वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर की लाइफ में चॉकलेट देकर मिठास भर सकते है। चॉकलेट डे को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए प्रेमी की फेवरेट चॉकलेट (Chocolate Day Quotes) के साथ सेंड करें मोहब्बत भरी शायरियां।
यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा लड़कियों से ज्यादा टेडी बियर का दीवाना कोई और नहीं होता। इसलिए वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। अगर अब तक आपने अपने दिल की बात नहीं की है तो अब बिना देरी किये इज़हार कर दे। इस दिन को हर उम्र के लोग सेलीब्रेट करते हैं। इस मौके पर एक प्यारा सा मैसेज और टेडी अपने पार्टनर को दे। आपकी गैर मौजूदगी में आपकी गर्लफ़्रेंड टेडी को गले लगाकर अच्छा महसूस करेंगी।
कहते हैं एक सच्चा पार्टनर वही होता है जो अपने पार्टनर से प्यार का वादा करें और हमेशा उसके सुख दुःख में साथ निभायें। इसी का प्रतीक मानते हुए हर साल वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन 11 फरवरी को पड़ता है। सच्चा प्यार और स्नेह देने के लिए हर कपल की लाइफ में यह दिन बहुत इम्पोर्टेन्ट माना जाता है। समय समय पर किये हुए वादें ही रिश्तों में मज़बूती लाते है। अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो प्रॉमिस डे के दिन उन्हें जीवन भर खुश रखने के वादे के साथ-साथ प्रॉमिस डे कोट्स शेयर करें।
कई बार प्यार जताने के लिए शब्दों से ज्यादा इमोशंस और कनेक्शन की जरुरत पड़ती है। अगर आप भी प्यार जताने में जरा इंट्रोवर्ट हैं तो उन्हें हग डे के दिन प्यारी सी झप्पी देकर अपना प्यार जताये। वैलेंटाइन वीक में हग डे का दिन बहुत स्पेशलो होता है। हर साल यह दिन 12 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके को और भी रोमांटिक बनाने के लिए उन्हें जादू की झप्पी के साथ सुनाएं हग डे शायरी।
वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को किस डे पड़ता है। रोमांस करने वाले कपल के लिए यह दिन बहुत खास होता है। अपने पार्टनर के लिए इस दिन को अगर आप और ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो आप उन्हें सुबह सुबह गुड मॉर्निंग मैसेज के साथ-साथ ये प्यार भरी शायरियां और वैलेंटाइन सन्देश भेजें।
आखिरकार वैलेंटाइन वीक का वो दिन आ गया जिसका सभी प्रेमियों को बेसब्री से इंतज़ार था। जब प्रेमी साथ मिलकर प्रेम का जश्न मनाते हैं। इस खास दिन को और खूबसूरत बनाने के लिए अपने पार्टनर को हर सरप्राइज के साथ इन प्यार भरे कोट्स से कहें अपनी दिल की बात। उन्हें एहसास करवाएं वो आपके लिए कितने स्पेशल है।
7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है।
8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है।
9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है।
10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है।
प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है।
हग डे हर साल 12 फरवरी को मनाया जाता है।
किस डे हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है।
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें
चॉकलेट डे कोट्स इन हिंदी
Types of Roses With Meaning in Hindi
Dating Advice for Women in Hindi
Valentines Day in Hindi