फर्स्ट डेट यानी पहली मुलाकात... और बात जब पहली मुलाकात की हो तो वह अपने आप ही खास बन जाती है। हालांकि, इस खास मुलाकात के लिए लड़कों के जेहन में कई चिंताएं भी होती हैं। उन्हें समझ में नहीं आता है कि वे ऐसा क्या करें कि लड़की फौरन इंप्रेस हो जाए या अगर पहली बार मिल रहे हैं तो उसे गिफ्ट में क्या दें। फर्स्ट डेट (First Date) की तैयारी करते समय इन सब सवालों का हल ढूंढना लड़कों को बहुत मुश्किल लगता है। वे अपनी पहली मुलाकात और प्रेमिका को उपहार देने की तैयारी को खास बनाने में कोई कमी जो नहीं रखना चाहते हैं।
अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो उसको स्पेशल बनाने के लिए टेंशन में होना लाज़िमी है। अगर आप यह सोच कर परेशान हैं कि गर्लफ्रेंड को गिफ्ट (Gifts For Girlfriend) में क्या दें तो आइए ढूंढते हैं इन सवालों के जवाब! यकीन मानिए, जब आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट लेकर जाएंगे तो वह इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाएगी।
अगर आप भी परेशान हैं कि गर्लफ्रेंड को गिफ्ट क्या दें तो आइए जानते हैं फर्स्ट डेट पर दिए जाने वाले कुछ खास गिफ्ट्स (गिफ्ट फॉर गर्ल्स) के बारे में। देखिए हमारी गिफ्ट आइटम लिस्ट।
1. फूलों से संवारें अपना नया रिश्ता
2. लाएं रिश्ते में मिठास चॉकलेट के साथ
3. जूलरी से सजाएं रिश्ते का भविष्य
4. परफ्यूम से महकाएं अपने जज्बात
5. सॉफ्ट टेडी बीयर के साथ रिश्ते को करें मजबूत
6. ड्रेस गिफ्ट करें और दिल में फिट हो जाएं
7. सॉन्ग कलेक्शन से गुनगुनाने लगेगा रिश्ता
8. किताबों के गिफ्ट से रोशन करें प्यार की दुनिया
9. लॉन्ग ड्राइव के गिफ्ट से प्यार की उम्र बढ़ाएं
10. गिफ्ट से कराएं 'मैं हूं न' वाला एहसास
शायद ही कोई लड़की होगी जिसे फूल न पसंद हों। फर्स्ट डेट पर अपनी गर्लफ्रेंड को आप सुंदर और रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ या सिर्फ गुलाबों से बना हुआ गुलदस्ता गिफ्ट करें। फूल हमेशा से ही लड़कियों की खास पसंद रहे हैं।
फूलों को गिफ्ट कर आप अपने जज्बातों को महकाएं क्योंकि इससे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा आपको कोई दूसरा गिफ्ट नहीं दे सकता है। फूलों का गुलदस्ता देखकर आपकी गर्लफ्रेंड बेहद खुश हो जाएगी। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए और क्या चाहिए आपको?
राहुल आज पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था, इससे पहले वे दोनों सिर्फ फोन पर बात करते थे। उन दोनों की दोस्ती बहुत पुरानी नहीं थी, हाल ही में पढ़ाई के दौरान वे दोस्त बने थे। वह यू एस में पढ़ रहा था और उसकी फ्रेंड भारत में। वह अपनी फ्रेंड को गिफ्ट में देने के लिए अमेरिका से चॉकलेट्स लेकर आया था। उसके अनुसार, लड़कियों को गिफ्ट में चॉकलेट देना सबसे अच्छा ऑप्शन है।
इसलिए आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को फर्स्ट डेट पर चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं और आज-कल तो मार्केट में कई तरह के आकर्षक चॉकलेट पैक्स भी उपलब्ध हैं। आप चाहें तो डेट को एक्सट्रा स्पेशल बनाने के लिए चॉकलेट को कस्टमाइज़ भी करवा सकते हैं।
भला जूलरी किस लड़की को पसंद नहीं होती? भले ही वह एक छोटी सी अंगूठी हो या गले का नेकलेस, बहुत सी लड़कियों के लिए गहनों से प्रिय कुछ नहीं होता! लेकिन जूलरी गिफ्ट करने का यह मतलब नहीं है कि आप अपनी जेब पर बिना मतलब का भार डालें। ज़रूरी नहीं है कि गिफ्ट में दी जाने वाली जूलरी गोल्ड, सिल्वर या डायमंड की ही हो। बाजार में कई तरह की स्टेटमेंट और आर्टिफिशियल जूलरी उपलब्ध है।
आप चाहें तो उनमें से कोई सा भी जूलरी आइटम अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि फैशन जूलरी देना सही रहेगा या नहीं तो हम आपको बता दें कि अगर आपकी गर्लफ्रें को जूलरी पसंद है तो यह बिल्कुल ठीक ऑप्शन है। आप बेझिझक और बिना किसी कंफ्यूजन के इस तरह के जूलरी आइटम्स खरीद सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि अगर आपकी फ्रेंड को जूलरी कैरी करना पसंद नहीं है तो वह इस गिफ्ट से खुश नहीं होगी।
परफ्यूम का जमाना कभी पुराना नहीं होता। यह गिफ्ट सदियों से चलन में है। आज के समय में मार्केट में परफ्यूम की बेशुमार रेंज उपलब्ध है। अगर आप फर्स्ट डेट पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के बारे में भी सोच रहे हैं तो परफ्यूम गिफ्ट करना आपको सेफ साइड में रखेगा।
किसी भी हालत में आपकी फ्रेंड इस गिफ्ट के लिए न नहीं कहेगी। बाजार में हर बजट के परफ्यूम्स उपलब्ध हैं। बस अपनी जेब के मुताबिक खर्च कर इसकी खुशबू के साथ अपने जज्बातों को व्यक्त कीजिए।
ज्यादातर लड़कियों को सॉफ्ट टॉयज़ पसंद होते हैं। इसलिए आप अपनी गर्लफ्रेंड को फर्स्ट डेट पर क्यूट सा टेडी बियर भी गिफ्ट कर सकते हैं। अपने बजट के अनुसार आप चाहें तो छोटा सा टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं या उनकी हाइट जितना बड़ा भी।
कहीं न कहीं इस गिफ्ट का मतलब यह भी है कि जब भी वह इस टेडी को छुए तो आपको याद करे। अपने नाजुक से रिश्ते को मजबूत करने का यह तरीका भी कारगर सिद्ध हो सकता है।
भले ही आप अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार मिल रहे हों लेकिन बात तो आप कई बार कर चुके होंगे। इन बातों के दौरान आपको यह भी मालूम हो चुका होगा कि आपकी गर्लफ्रेंड को किस तरह के कपड़े पहनना पसंद है। बस थोड़ा सा ट्रिकी बनें और समझदारी से उनके लिए शॉपिंग कर लें।
आज-कल ऑनलाइन शॉपिंग करना भी काफी आसान बन चुका है। इसलिए आप बेहिचक एक बढ़िया सी ड्रेस खरीद कर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें।
जब निखिल अपनी फर्स्ट डेट पर प्रिया से मिलने के लिए गया था तो वह गिफ्ट के तौर पर उसकी पसंद के गानों के कलेक्शन वाली सीडी का सेट ले गया था। इसे देखकर प्रिया बहुत इंप्रेस हुई थी। दरअसल वे दोनों जब भी फोन पर बातें करते थे तो अपनी पसंद और नापसंद एक-दूसरे के साथ शेयर करते थे।
ऐसे ही किसी समय में प्रिया ने अपनी पसंद के गानों का जिक्र किया था। यहां बात सिर्फ एक सॉन्ग कलेक्शन की नहीं है बल्कि लड़कियां इसी से इंप्रेस हो जाती हैं कि उनकी बातों का ख्याल रखा गया।
अगर आपको अपनी फ्रेंड की किसी भी हॉबी की जानकारी है तो उसे उसके अनुसार ही गिफ्ट दीजिए, चाहे वह पेंटिंग हो या कोई बुक। मान लीजिए कि आपकी फ्रेंड को किताबें पढ़ने का शौक है तो गिफ्ट में उन्हें उनकी पसंद के राइटर की किताबों का कलेक्शन दे दीजिए।
यकीन मानिए, उनको आपका दिया हुआ यह गिफ्ट बेहद कीमती लगेगा। आप उनके लिए बहुत ज्यादा केयरिंग हैं और उनकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखते हैं, यह सोचकर ही वे आपके प्यार की दुनिया को रोशन कर देंगी।
फर्स्ट डेट के लिए जरूरी नहीं कि आप किसी रेस्तरां या पार्क में ही जाएं। आप अपनी हार्ट थ्रॉब के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
एक-दूसरे को अधिक जानने और समझने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है। इस तरह आप दोनों शांति से अपने मन की बात शेयर कर लेंगे और साथ रहने का सुकून भरा समय भी मिल जाएगा ।
अगर आप अपने रिश्ते के प्रति वाकई सीरियस हैं तो डेट पर गर्लफ्रेंड को कुछ ऐसा गिफ्ट करें, जो उनको हर समय आपकी याद दिलाए। आप उन्हें डेकोरेटिव फोटो फ्रेम, हार्ट शेप कुशन्स, शॉवर टैबलेट्स, विश लिस्ट किट, हार्ट शेप रेड लैंप, सैंड आर्ट शोपीस, मूवी कलेक्शन, हार्ट शेप ब्लैंकेट, हार्ट शेप फ्लॉवर वास या बीन बैग आदि गिफ्ट कर सकते हैं।
फर्स्ट डेट पर अपनी गर्लफ्रेंड को इस तरह के कई गिफ्ट्स देकर आप हर समय उसके आस-पास होने का एहसास करवा सकते हैं।
फर्स्ट डेट पर सिर्फ गिफ्ट देने भर से ही गर्लफ्रेंड इंप्रेस नहीं हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि इस गिफ्ट आइटम लिस्ट के अलावा भी आपके रिश्ते की नींव मजबूत हो तो आपको कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना पड़ेगा। आइए जानते हैं (फर्स्ट डेट टिप्स) उनके बारे में।
1. फर्स्ट डेट पर ड्रेसिंग सेंस का रखें ध्यान
2. फर्स्ट डेट पर कम परफ्यूम का करें इस्तेमाल
3. फर्स्ट डेट पर बॉडी लैंग्वेज हो दमदार
4. फर्स्ट डेट पर रहें आत्मविश्वास से लबरेज
फर्स्ट डेट पर जाने का यह मतलब नहीं है कि आप कुछ भी पहन कर चले जाएं। इस दौरान आपको अपनी ड्रेसिंग सेंस का ध्यान रखना जरूरी है। कई बार लड़के फैशन को फॉलो करने के चक्कर में यह भूल जाते हैं कि वे कपड़े उन पर अच्छे लगेंगे भी या नहीं।
ऐसे में वे गर्लफ्रेंड की नजरों में अपनी जगह नहीं बना पाते और यह रिश्ता आगे बढ़ने की जगह खत्म हो जाता है। अच्छा रहेगा अगर आप वही आउटफिट पहनें, जो आपको सूट करे।
माना कि आप फर्स्ट डेट पर जा रहे हैं और आप हर हाल में अपनी डेट को इंप्रेस करना चाहते हैं लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आप खुद पर परफ्यूम की पूरी बॉटल ही उड़ेल लें। शायद आपको लगता है कि परफ्यूम की सुगंध से लड़की आपकी ओर अट्रैक्ट होगी। जी नहीं !ज्यादा खुशबू से लड़की दूर भी हो सकती है। दरअसल कई बार यह सुगंध इतनी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है कि सामने वाला पूरी तरह से सांस ही नहीं ले पाता है। अगर आप अपनी फ्रेंड से पहली बार मिल रहे हैं तो इंप्रेशन भी दमदार होना चाहिए। इसलिए सिंपल और सोबर लुक के साथ हल्की खुशबू वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करें।
लड़की हो या लड़का, फर्स्ट डेट पर थोड़ा झिझकना स्वाभाविक है मगर आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना चाहिए। कार में बैठते समय पहले गर्लफ्रेंड के लिए कार का दरवाजा खोलें या रेस्त्रां में अंदर जाते समय आप ही दरवाजा खोलें और खुद बैठने से पहले उनके बैठने का इंतज़ार करें।
आप चाहे लंच पर गए हों या डिनर पर लेकिन ऑर्डर देने से पहले मेन्यू अपनी फ्रेंड को दें और उनसे उनकी पसंद पूछें। यकीन मानिए, अपने इन जेस्चर्स से आप फ्रेंड के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे।
फर्स्ट डेट पर जा रहे हैं तो खुश होने के बजाय आप नर्वस क्यों फील कर रहे हैं? आपकी बॉडी से आत्मविश्वास झलकना चाहिए, न कि संकोच और घबराहट। अपने स्वभाव को बनावटी न बनाएं और संतुलित रहें। जरूरत से ज्यादा शुगर कोटेड बातें भी सही नहीं हैं और न ही बहुत ज्यादा अकड़ वाला स्वभाव। पहली डेट पर डबल मीनिंग बातें करने से बचें। अगर आपको लगता है कि आप ओवररिएक्ट कर लड़की को खुश कर सकते हैं तो आप बिल्कुल गलत सोचते हैं। आज-कल लड़कियां डाउन टु अर्थ लड़कों को पसंद करती हैं यानी सिंपल एंड सोबर, जिनमें कोई बनावटीपन न हो। अगर आपकी बातों से आत्मविश्वास झलकेगा तो आपकी गर्लफ्रेंड का भी आप पर विश्वास बढ़ेगा। फर्स्ट डेट पर इस तरह की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें।