ADVERTISEMENT
home / xSEO
Ladkiyon ke Liye Gift

Ladkiyon Ke Liye Gift- लड़कियों के लिए गिफ्ट

दोस्ती, प्यार या प्रोफेशनल जान पहचान, गिफ्ट लेने देना के मौके बहुत आते हैं, लेकिन हमेशा सबसे उलझन वाला सवाल यही होता है कि गिफ्ट में दिया क्या जाए। ये सवाल तब और मुश्किल हो जाता है जब गिफ्ट किसी लड़की को देना हो, क्योंकि लड़कियां गिफ्ट के साथ इमोशनल कनेक्ट रखती हैं तो वो अपने गिफ्ट को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। उनका सिक्स सेंस उन्हें तुरंत ये समझा देता है कि आपने गिफ्ट सोच समझकर लिया है या फिर बस ले लिया है। लड़कियों को गिफ्ट में क्या दिया जाए, इस उलझन को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे हमारे ये गिफ्ट आइडियाज़

क्यों लड़कियों को पसंद है गिफ्ट

लगभग सभी लड़कियों को गिफ्ट लेना पसंद होता है, लेकिन सभी के पास इसके अलग-अलग कारण होते हैं। किसी को गिफ्ट में गिफ्ट लाने वाले की भावनाएं पसंद होती हैं, तो किसी को सामने वाले का गिफ्ट लाने के पीछे लगी मेहनत पसंद होती है। कुछ लड़कियों के लिए गिफ्ट के पीछे देने वाले का प्यार और केयर दिखता है तो कुछ इसे फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का जरिया भी मानती हैं। रिलेशनशिप की शुरूआत में लड़कियां के लिए गिफ्ट प्यार, भावनाओं के अलावा ये भी दर्शाता है कि सामने वाला आपको कितना समझ रहा है। शायद इसलिए फर्स्ट डेट पर लड़कियों के लिए गिफ्ट खरीदना युवाओं के बीच कॉमन ट्रेंड है।

कब-कब दे सकते हैं लड़कियों को गिफ्ट

यूं को किसी खास को गिफ्ट देने के लिए हमेशा मौकों का इंतजार करना जरूरी नहीं है, लेकिन कैलेंडर देखेंगे तो लड़कियों को गिफ्ट देने के लिए कई तरह के मौके होते हैं। वैलेंटाइन डे से लेकर डॉटर्स डे तक और वुमन्स डे से लेकर, बर्थडे, शादी तक लड़कियों को गिफ्ट देने के लिए कई मौके मिलते हैं। हर साल ये सवाल तो मन में आना ही है कि बर्थडे गिफ्ट में क्या देना चाहिए। कभी-कभी शादी गिफ्ट आइडियाडज के लिए भी लोग अक्सर दोस्तों से डिस्कस करते मिल जाएंगे कि क्या दें, क्या न दें। 

घर परिवार में ही उम्र के साथ लोगों को गर्भवती महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडियाज ढूंढने के मौके भी मिलते हैं जब घर में भाभी, दीदी, दोस्त या खुद अपनी वाइफ की प्रेगनेंसी चल रही हो। 

ADVERTISEMENT

लड़कियों के लिए ले सकते हैं ये गिफ्ट 

1. स्किन केयर किट

2. टोट बैग

3. मेकअप किट

4. नेल आर्ट

ADVERTISEMENT

5. परफ्यूम

6. फेशियल टूल्स- जेड रोलर, गुआ शा

7. ब्यूटी टूल्स- हेयर स्ट्रेटनेर आदि

8. स्मार्ट वॉच

ADVERTISEMENT

9. सॉफ्ट टेडी बियर

10. स्माइली कुशन

11. कैंडल

12. जूलरी

ADVERTISEMENT

13. फोन कवर

लड़कियों के लिए लें ये गिफ्ट्स

1. स्किन केयर किट

जिन लड़कियों को स्किन केयर पसंद है या जो अपनी स्किन हेल्थ को लेकर कॉन्शियस हैं उन्हें ये गिफ्ट खासतौर से पसंद आएगा। ये किट उन लड़कियों को भी पसंद आएगा जिन्हें आप सेल्फ लव का मतलब समझाना चाहते हों या चाहते हैं कि वो अपने लिए समय जरूर निकालें।

2. टोट, बैग, पर्स

टोट, बैग, पर्स, स्लिंग बैग, लड़कियों के वॉर्डरोब में इनकी जगह हमेशा खुली रहती है। हर लड़की को अगल-अलग मौके पर अलग-अलग पैटर्न के बैग्स लेने की जरूरत महसूस होती है, इसलिए पर्स या किसी भी तरह का बैग गिफ्ट में मिलना उन्हें हमेशा यूजफुल ही लगेगा। 

3. मेकअप किट

अगर आपकी दोस्त या पार्टनर मेकअप लवर हैं और नए प्रोडक्ट्स या शेड्स ट्राई करने से पीछे नहीं हटती हैं तो उनके लिए मेकअप किट हमेशा ही एक बेहतरीन गिफ्ट बनता है। वैसे किसी अच्छे ब्रांड का मेकअप किट न्यू ब्राइड्स के लिए शादी गिफ्ट आइडियाज में भी शामिल कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

4. नेल आर्ट

जिन लड़कियों को हमेशा ट्रेंडी दिखना पसंद है या जिन्हें नेल केयर का खास शौक है उन्हें नेल आर्ट करना हमेशा पसंद आता है। जिन लड़कियों की रुचि कला की ओर होती है वो भी नेल आर्ट करना एंजॉय करती हैं। ऐसे लोगों के लिए नेल आर्ट एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

5. परफ्यूम

अगर आपका बजट हाई है तो परफ्यूम एक ऐसा गिफ्ट है जो हर क्लासी टेस्ट वाले इंसान को पसंद आता है। जो लोग रोज परफ्यूम नहीं लगाते हैं, उन्हें भी खास मौकों पर परफ्यूम से अपने लुक को कंप्लीट करना पसंद होता है। जो लड़कियां हमेशा प्रजेंटेबल रहना पसंद करती हैं उनके लिए भी ये अच्छा गिफ्ट है।

6.  फेशियल टूल्स- जेड रोलर, गुआ शा

दीपिका पादुकोण जैसी मंझी हुई एक्ट्रेस से लेकर अलाया एफ जैसी यंग एक्ट्रेस तक को फेशियल टूल्स जैसे जेड रोलर, गुआ शा आदि यूज करना पसंद है। स्किन केयर में इनका यूज आजकल ट्रेंड में है और ग्लोइंग, ब्यूटीफुल स्किन पाना हर लड़की को पसंद होता है। जो लोग गर्भवती महिलाओं के लिए गिफ्ट आइडियाज देख रहे हैं, वो भी गुआ शा गिफ्ट कर सकते हैं। गुआ शा फेशियल केयर के अलावा गर्भवती महिलाओं और शिशु के मसाज करने के लिए यूज होता है। 

7.  ब्यूटी टूल्स- हेयर स्ट्रेटनेर, मसाजर आदि

ऑफिस गोअर्स, कॉलेज गोअर्स के लिए हेयर स्ट्रेटनर, हेयर कर्लर, मसाजर, एपिलिएटर आदि जैसे ब्यूटी टूल्स काफी उपयोगी गिफ्ट आइटम होते हैं। इनकी जरूरत हर उस लड़की को पड़ती है जो अपना ख्याल रखना पसंद करती है, लेकिन उसके पास बार-बार पार्लर जाने का समय नहीं होता है।

ADVERTISEMENT

8. स्मार्ट वॉच

फिटनेस लवर्स के मस्ट हैव लिस्ट में शामिल स्मार्ट वॉच हर उम्र की लड़कियों को पसंद आती है, फिर चाहे वो कॉलेज गोअर हो जो स्टाइलिश दिखने के साथ ट्रेंड में अपडेटेड रहना चाहती है या फिर दो बच्चों की मॉम जो वेट लॉस से खुद को फिट रखना चाहती है। स्मार्ट वॉच एक बहुत ही अच्छा और यूजफुल गिफ्ट आयटम है।

लड़कियों के लिए पिछले दो दशक से कुछ गिफ्ट आइटम हमेशा पसंद किए जाते हैं और ज्यादातर लड़कियां इन गिफ्ट्स को लेना पसंद करती हैं-

9. टेडी बेअर

टेडी वेअर एक ऐसा सॉफ्ट टॉय है जो यंग गर्ल्स के बीच सबसे क्यूट गिफ्ट की तरह से लिया जाता है। फर्स्ट डेट पर गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट आइटम के रूप में टेडी बेअर देना हमेशा से ट्रेंड में रहा है। यहीं नहीं लड़कियों को गिफ्ट में किया देना चाहिए ये सोचते ही मन नें सबसे पहले जो छवि उभरती है वो टेडी बिअर की होती है, तो आप अंदाजा लगा लें कि ये कितना लोकप्रिय गिफ्ट आइटम है। 

10.  स्माइली कुशन

स्माइली कुशन हॉस्टल में रहने वाली लड़की से लेकर नया-नया घर बसाने वाली लड़की तक सभी को रखना पसंद है। जिन लड़कियों को सॉफ्ट टॉयज का शौक है या जो होम डेकोर में रुचि रखती हों, उनके लिए ये स्माइली कुशन या ऐसे ही क्यूट, सॉफ्ट कुशन्स खरीदें।

ADVERTISEMENT

11. कैंडल

अरोमा थेरेपि के जमाने में लैवेंडर, जैस्मीन जैसे एरोमैटिक कैंडल्स गिफ्ट करने के लिए बहुत अच्छे विकल्प हैं। एरोमैटिक कैंडल्स, हैंडमेड कैंडल, फ्लोटिंग कैंडल, अपनी पार्टनर की जरूरत के हिसाब से आप उन्हें कैंडल गिफ्ट तक सकते हैं। जैसे अगर वो दिनभर काफी स्ट्रेस में रहती हैं तो रिलैक्स करने के लिए वैसी एरोमैटिक कैंडल खरीदें, अगर उन्हें घर सजाना हो तो फ्लोटिंग कैंडल खरीदें। कैंडल हमेशा ही सामने वाले को इम्प्रेस करते हैं।

12. जूलरी

जूलरी महिलाओं को हमेशा से पसंद रही है और ये महिलाओं का ऐसा लव है जो बदलते समय के साथ भी बरकरार ही है। फाइन जूसरी, पोलकी, कुंदन, प्रेशियस स्टोन्स के जड़ाऊं जूलरी के साथ-साथ आजकल स्टर्लिंग सिल्वर या विंटेज लुक वाली ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर जूलरी भी गिफ्ट करने के लिए अच्छा ऑप्शन है। 

13. फोन कवर

फोन आजकल सबके हाथ में होता है। लड़कियां अपनी सभी चीजों के साथ-साथ फोन कवर को लेकर भी बहुत चूजी होती हैं और इन्हें समय-समय पर बदलना भी पसंद करती हैं। स्पार्कल, बीड्स, पर्ल, कलरफुल ज्योमेट्रिक पैटर्न या पेंट वाले कवर्स लड़कियों को खूब पसंद आते हैं। कह सकते हैं कि फोन कवर आज के डेट में एक अच्छा यूजफुल गिफ्ट आइटम कहा जा सकता है। 

कैसे चुनें लड़कियों के लिए गिफ्ट

ADVERTISEMENT

लड़कियों के लिए गिफ्ट चुनते हुए कई चीजों को ध्यान में रखकर एक बेहतरीन गिफ्ट खरीदा जा सकता है। इसके लिए जिसे गिफ्ट दे रहे हैं उनकी पसंद-नापसंद पता हो या नेचर पता हो तो गिफ्ट तय करना ज्यादा आसान होता है। सामने वाले की जरूरत की चीज या पसंद की चीज गिफ्ट करने पर सामने वाले को ये एहसास होता है कि गिफ्ट देने के पीछे आपने सच में अपना समय और एफर्ट दिया है।  गिफ्ट तय करते हुए गिफ्ट की उपयोगिता और अपने बजट को भी ध्यान में रखें हुए। आप गिफ्ट करने कि लिए अपने क्रिएटिव आइडिया भी यूज कर सकते हैं। 

किसी खास को गिफ्ट देना एक तरह से उस रिश्ते के प्रति अपने प्यार, केयर और भावनाओं को व्यक्त करने जैसा होता है। गिफ्ट छोटा हो या बड़ा, उसकी कीमत कम हो या ज्यादा, ये रिश्तों में मिठास भरने का काम जरूर करते हैं। खासतौर से लड़कियों के लिए ये एक भावनात्मक पल होता है जिसे वो शब्दों में बयां न भी करें तो याद हमेशा रखती हैं। 

 ये भी पढ़ें 

बर्थडे गिफ्ट में क्या देना चाहिए 

Gifts Ideas For Husband

Valentine Day par Kya Gift de GF ko

27 Apr 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT