ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
इन 10 फैक्ट्स से जानें कि कहीं आपके रिश्ते का चार्म तो नहीं होता जा रहा खत्म

इन 10 फैक्ट्स से जानें कि कहीं आपके रिश्ते का चार्म तो नहीं होता जा रहा खत्म

रिलेशनशिप्स कई बार काफी ट्रिकी हो जाते हैं और कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आती हैं जब एक रिश्ते को निभा पाना दोनों लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इसी तरह की परिस्थितियां ही तो एक बोन्ड को बेहतर बनाने में मदद करती हैं और वक्त के साथ दोनों के बीच की करीबियां बढ़ती हैं लेकिन फिर भी अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके रिश्ते की स्पार्क या फिर चार्म खत्म होता जा रहा है तो हम यहां रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा की मदद से ऐसे फैक्ट्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप पता लगा सकते हैं। आप जान सकते हैं कि क्या सही में आप दोनों के बीच का स्पार्क खत्म होता जा रहा है।

ये 10 फैक्ट्स बताते हैं कि आपके रिश्ते का चार्म हो रहा है खत्म

Sad pensive young girl thinking of relationships problems sitting on sofa with offended boyfriend, conflicts in marriage, upset couple after fight dispute, making decision of breaking up get divorced
  • आप दोनों को एक दूसरे के प्रति अट्रेक्शन महसूस नहीं होती है।
  • पार्टनर एक दूसरे के साथ अधिक वक्त बिताना पसंद नहीं करते हैं।
  • आप दोनों के बीच बिल्कुल रोमांस नहीं या फिर रोमांस बहुत कम हो गया है।
  • आपका पार्टनर रिलेशनशिप के बाहर खुशी की तलाश कर रहा है।
  • आप दोनों के बीच के अंतर को खत्म करने के लिए आप दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते हैं न ही परेशानी को दूर करने की कोशिश करते हैं।
  • आप दोनों को एक दूसरे की जिंदगी में कोई दिलचस्पी नहीं है फिर चाहे वो आपके परिवार से संबंधित हो या फिर आपकी प्रोफेशनल लाइफ हो।
  • आप दोनों के बीच काफी लड़ाइयां और झगड़े होने लगे हैं।
  • आप दोनों एक दूसरे को अपनी प्राइयोरिटी नहीं मानते हैं।
  • आप दोनों एक दूसरे के लिए टॉक्सिक हो गए हैं और मेंटली एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगे हैं।
  • आप दोनों ने एक दूसरे से किसी भी चीज के बारे में बात करना बंद कर दिया है।
31 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT