ADVERTISEMENT
home / Recipes
गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के लिए घर पर बनाएं टेस्टी और इजी ये 3 खीरे की ड्रिंक्स

गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के लिए घर पर बनाएं टेस्टी और इजी ये 3 खीरे की ड्रिंक्स

खीरे में कम कैलोरी होती है और यह गर्मियों में आपको हाइड्रेटिड रहने में मदद करता है। साथ ही इसमें डिटॉक्सिफाइंग अजेंट होते हैं, जो आपको रिफ्रेश रखने में मदद करता है। खीरे का इस्तेमाल आप केवल सलाद ही नहीं बल्कि कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स बनाने के लिए भी कर सकते हैं। साथ ही खीरे की ड्रिंक्स बनाने के कई अलग-अलग तरीके भी होते हैं, जिनकी मदद से ये आपको काफी स्वादिष्ट भी लगते हैं।

अपनी गर्मियों को रिफ्रेशिंग बनाने के लिए और गर्मी को भगाने के लिए हम यहां आपके लिए कुछ आसान और टेस्टी खीरे की ड्रिंक्स की रेसिपी लेकर आए हैं।

खीरे का जूस

खीरे का जूस बनाना बहुत ही आसान होता है और यह बहुत ही स्वादिष्ट भी लगता है। इसके बहुत सारे स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं क्योंकि इसमें न्यूट्रिशन और मिनरल होते हैं। इसके लिए आपको खीरा, मिंट पत्तियां, नींबू का रस, पानी चाहिए और बस आपकी रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार है। आप इस जूस को अपने नाश्ते के साथ ले सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

सामग्री

ADVERTISEMENT
  • 4 कटे हुए खीरे
  • 2 टेबलस्पून मिंट की पत्तियां
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 2 कप पानी

बनाने की विधि

  • सबसे पहले अपने खीरे को अच्छे से धो लें और सुखा लें। अब इसे छीलें और छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
  • इसके बाद ब्लेंडिंग जार में खीरा, मिंट, पानी और नींबू का रस मिलाएं। सभी चीजों को तब तक ब्लेंड कर लें जब तक ये स्मूथ ना हो जाए।
  • अब इसे जार से बाहर निकालें और छान लें।
  • अब इस जूस को ग्लास में निकाल लें और बस आपका स्वादिष्ट खीरे का जूस तैयार है।

खीरे की शिकंजी

खीरे की अच्छाइयों और नींबू के गुणों से भरपूर यह ड्रिंक बहुत ही हेल्दी और रिफ्रेशिंग होती है और इस जलती गर्मी में आपको राहत देने के लिए परफेक्ट है। तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • 2 कटे हुए खीरे
  • 2 कप ठंडा पानी
  • 1 कप बर्फ
  • 4 टेबलस्पून शहद
  • 2 टेबलस्पून नींबू का रस

बनाने की विधि

ADVERTISEMENT
  • खीरे को तब तक ब्लेंड करें जब तक ये हल्का चंकी ना हो जाए।
  • अब इसमें पानी, नींबू का रस, शहद मिलाएं।
  • अब एक बार फिर इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह पूरी तरह से स्मूथ नहीं हो जाता है।
  • अब इसे ठंडी बर्फ के साथ सर्व करें।

खीरे और मिंट की कॉकटेल

खीरा और मिंट मोकटेल एक बहुत ही स्वादिष्ट मोकटेल होता है और गर्मियों में ये आपको काफी अच्छा और रिफ्रेशिंग भी लगेगा। गर्म दिन के लिए यह एक परफेक्ट ड्रिंक है, तो आप चाहें तो पार्टीज में भी इसे रख सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

सामग्री

  • 50 ग्राम कटा हुआ खीरा
  • 5 मिंट की पत्तियां
  • 1 टीस्पून पिसी हुई चीनी
  • 200 एमएल सोडे वाला पानी

ऐसे बनाएं खीरे और मिंट की मोकटेल

  • एक ब्लेंडर में खीरा, मिंट, नींबू का रस और पिसी हुई चीनी मिलाएं।
  • अब आधे ग्लास में बर्फ डालें और इसके ऊपर से खीरे का मिक्सचर एड करें।
  • कॉकटेल मिक्सचर से या फिर स्ट्रॉ से सोडे वाला पानी ग्लास में मिलाएं।
  • बस आपकी रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार है।

यह भी पढ़ें:
गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए

ADVERTISEMENT

गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए
सलाद पत्ता के फायदे

13 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT