ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
pasta

पास्ता लवर्स इन 5 तरीकों से बना सकते हैं अपने पास्ता को सुपर हेल्दी

नूडल्स के सामने अगर बच्चों को कुछ और पसंद आता है तो वो पास्ता होता है और बच्चों को ही क्यों पास्ता बड़ो को भी खूब भाता है। यंग जेनरेशन के लिए तो पास्ता एक तरह से उनका कंफर्ट फूड भी है क्योंकि ये न सिर्फ स्वाद, बल्कि मन को भी संतुष्ट करता है। हालांकि मैदे से बनने की वजह से पास्ता को हेल्दी फूड कहना काफी मुश्किल है। लेकिन आप इसे कुक करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखकर इसे हेल्दी बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-

1. डाले ढ़ेर सारी सब्जियां

रेड सॉस पास्ता बना रही हों या फिर व्हाइट सॉस पास्ता, दोनों में ही अच्छे से सब्जियां मिलाएं। शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी, ब्रोकली, जुकिनी, कॉर्नस मशरूम और जो भी सब्जियां आपको पसंद हो, उसे पास्ता के साथ मिक्स करें।

2. पास्ता सॉस घर पर ही करें कुक

साभार- pexels

मार्केट में पास्ता सॉस बनाने के लिए कई तरह की सामाग्री मिलती है। पहले से बने सॉस भी मिलते हैं। लेकिन, पास्ता के प्रोसेस में जितना बेसिक और घर में मिलनी वाली चीजें हैं उतना यूज करके कुक करें। अपने पास्ता को इन 5 अलग-अलग सॉस के साथ बनाएं स्वादिष्ट, यहां जानें रेसिपी

3. पिंक सॉस बनाने से बचे

आयुर्वेद और गट हेल्थ कोच, डॉक्टर डिंपल के अनुसार पिंक सॉस बनाने के लिए व्हाइट सॉस को टमाटर से बने सॉस के साथ मिक्स करना सही नहीं होता है। लाल टमाटर से बनी रेड सॉस में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है। जबकि व्हाइट सॉस डेरी उत्पाद से बनता है जिसमें लैक्टिक एसिड होता है। जब ये दो एसिड मिलते हैं, तो वे बिना पचे हुए डाइडेस्टिव वेस्ट बन जाते हैं जो पेट और आंत में एक साथ घंटों तक रहता है और नुकसान पहुंचाता है। एक बार में एक ही सॉस चुनें और उसका भरपूर आनंद लें।

ADVERTISEMENT

4. चुनें हेल्दी पास्ता

साभार- इंस्टाग्राम

मार्केट में मैदे के अलावा व्हीट पास्ता, क्विनोआ पास्ता, मिलेट पास्ता आदि भी मिलते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो काबुली चने, ग्रीन मटर के पास्ता भी ट्राई कर सकते हैं।

5. यूज करें ताजा हर्ब्स

पास्ता में बेसिल, धनिया या सिलैंन्ट्रो यूज करती हैं तो ताजा हर्ब्स यूज करने की कोशिश करें। इनसे फ्लेवर ज्यादा अच्छा आता है। सीजन में पास्ता में ग्रीन स्प्रिंग अनियन की ही तरह ग्रीन लहसुन भी ऐड करें।

जानिए घर पर पास्ता बनाने की विधि – Pasta Banane ki Vidhi

21 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT