ADVERTISEMENT
home / फूड एंड नाइटलाइफ
अपने पास्ता को इन 5 अलग-अलग सॉस के साथ बनाएं स्वादिष्ट, यहां जानें रेसिपी

अपने पास्ता को इन 5 अलग-अलग सॉस के साथ बनाएं स्वादिष्ट, यहां जानें रेसिपी

पास्ता सॉस कमाल की होती है और यही आपकी डिश का मेन इंग्रीडिएंट भी होती है। दरअसल, पास्ता सॉस आपके पूरे पास्ता को इंफ्लूएंस करती है। इस वजह से पास्ता सॉस बना पाना आज भी कुछ लोगों के लिए काफी इंटीमिडेटिंग है लेकिन थोड़ी जानकारी और कुछ टिप्स की मदद से आप भी घर पर आसानी से पास्ता सॉस बना सकते हैं। इसमें क्लासिक मारिनारा सॉस से लेकर बोलोग्नीस सॉस तक सब शामिल है और इस वजह से हम यहां आपके लिए 5 तरह की पास्ता सॉस की रेसिपी लेकर आए हैं।

मरीनारा सॉस

मरीनारा का इस्तेमाल मुख्य रूप से इटेलियन-अमेरिकन क्यूजीन में किया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ टमाटरों की जरूरत होती है।

सामग्री

  • टमाटर
  • प्याज
  • लहसुन
  • ऑलिव ऑयल
  • रेड चिली फ्लेक
  • ऑरेगानो
  • नमक

रेसिपी

ADVERTISEMENT

इन सभी चीजों को एक पैन में डालें और पका लें। आप चाहें तो प्याज को मोटा भी काट सकते हैं। 2-3 लहसुन की तुरी मिलाएं। कम से कम 45 मिनट कर इस सॉस को पकाएं। इसके बाद इसमें लहसुन को मिला लें। थोड़ा नमक डालें, चिली फ्लेक मिलाएं और बस आपकी सॉस तैयार है।

अलफ्रेडो सॉस

अलफ्रेडो पास्ता दुनिया भर में कुछ मशहूर पास्ता में से एक है। इसका क्रीमी और रिच टेस्ट आपकी जुबान पर भी हमेशा के लिए चढ़ जाएगा।

सामग्री

  • मक्खन
  • क्रीम चीज
  • लहसुन
  • नमक
  • कालीमिर्च
  • परमीसन चीज
  • क्रीम
  • इटेलियन सीजनिंग

रेसिपी

ADVERTISEMENT

एक पैन में मक्खन, क्रीम और क्रीम चीज को मिला लें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक तीनों चीजें पिघल ना जाएंग। एक बार सॉस स्मूद हो जाए तो इसमें नमक, कालीमिर्च, लहसुन और इटेलियन स्पाइस मिलाएं। अब इसमें परमीसन चीज मिलाएं। इन्हें कुछ देर के लिए पका लें और ब आपकी सॉस तैयार है।

कार्बोनारा क्रीम सॉस

क्रीमी कार्बोनारा को बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे डिनर में भी खा सकते हैं। यह एगनेस होता है।

सामग्री

  • ऑलिव ऑयल
  • प्याज
  • बेकन
  • पार्सले
  • मक्खन
  • मशरूम
  • परमीसन चीज
  • हेवी क्रीम

रेसिपी

ADVERTISEMENT

एक बड़े बर्तन में पानी को उबलने रख दें, इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर पास्ता मिला लें। एक बार पास्ता के उबल जाने के बाद इसमें से पानी निकाल लें और पास्ता को साइड रख लें और 1/4 पानी को बचा लें। वहीं दूसरी ओर आप मक्खन को मेल्ट कर लें और फ्राइंग पैन में ऑयल को मीडियम हीट पर गर्म कर लें। एक बार बेकन क्रिस्पी हो जाए और मशरूम सॉफ्ट हो जाए तो प्याज और बेकन और अन्य चीजों को पैन में मिला लें और 5 मिनट के लिए स्टिर फ्राई कर लें। आंच को धीमी कर लें अब इसमें क्रीम, उबाला हुआ पास्ता और 1/4 कप पानी डालें, जिसे आपने साइड में रखा हुआ था। इसे तब तक पकाएं जब तक पानी थिक नहीं हो जाता है और क्रीमी सॉस नहीं दिखने लगती हैं। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें परमीसन चीज मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें और आपका पास्ता तैयार है।

गार्लिक स्पैगेटी सॉस

सामग्री

  • मक्खन
  • लहसुन
  • ऑलिव ऑयल
  • बासिल
  • परमीसन चीज

रेसिपी

इसके लिए आपको लहसुन को मक्खन और ऑलिव ऑयल में मध्यम आंच पर तब तक पकाना चाहिए जब तक वो सॉफ्ट नहीं हो जाता लेकिन ध्यान रखें कि यह ब्राउन ना हो। अब इसमें पार्सले या बेसिल मिलाएं, 2 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद हॉट सॉस पैन में परमीसन चीज डालें और इस पर स्पैगेटी जालें और ध्यान रखें कि यह अच्छे से इसमें कोट हो जाए। आप चाहें तो इसे एक्सट्रा परमीसन चीज और फ्रेंच ब्रेड के साथ सर्व कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

बीन बोलोगनाइज

सामग्री

  • ऑलिव ऑयल
  • गाजर
  • प्याज
  • सेलेरी
  • बीन्स
  • लहसुन
  • टमाटर
  • रोजमैरी
  • बे लीफ
  • वाइन

रेसिपी

ऑलिव ऑयल में सेलेरी, प्याज और गाजर को फ्राई कर लें। कम से कम 2 मिनट के लिए पकाएं और फिर इसमें लहसुन और टमाटर की पेस्ट मिला लें। इसमें वाइन तब एड करें जब सॉस कुछ देर के लिए पक चुकी हो। इसके बाद इसमें सब्जियां जैसे कि बे लीफ, रॉजमेरी आदि मिला लें और 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें बीन मिला कर 5 से 10 मिनट के लिए और पका लें और बस आपकी सॉस तैयार है।

आप इन सॉस को पास्ता को अलग-अलग फ्लेवर देने के लिए ट्राई कर सकती हैं और दोस्तों और परिवार के साथ इसे एन्जॉय कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT
29 Aug 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT