ADVERTISEMENT
home / Recipes
Benefits of Jaggery Tea, Gud ki Chai Recipe, Gud ki Chai, गुड़ की चाय

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है गुड़ की चाय, जानिए क्या है इसे बनाने का सही तरीका

 

 

चाय पीने के शौकीन हैं लेकिन चीनी से बनी चाय पीते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसीलिए गुड़ की चाय (Jaggery Tea) पीएं, ये आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। क्योंकि चीनी और गुड़ दोनों ही मीठे होते हैं, जो हमें ऊर्जा देते हैं, लेकिन चीनी में चूंकि ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है, इसलिए वह शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में गुड़ खाने से जरूरी कार्बोहाइड्रेट भी मिलते हैं और ये खून में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। इससे हमें जरूरी ऊर्जा मिलने लगती है। यही वजह से है कि आजकल ज्यादातर लोग यहां तक की सेलेब्रिटीज भी गुड़ की चाय ही पीना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं गुड़ की चाय पीने के फायदे और उसे बनाने की सही विधि के बारे में, ताकि आपको भी चीनी को गुड़ से रिप्लेस करने में आसानी हो। काली चाय के फायदे

गुड़ की चाय के फायदे Benefits of Jaggery Tea in Hindi

Benefits of Jaggery Tea

 

  • गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसीलिए सर्दियों में इसके सेवन से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।
  • गुड़ की चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
  • जिन लोगों अक्सर थकान या कमजोरी की शिकायत होती हैं उनके लिए ये काफी फायदेमंद है।
  • गुड़ में अनेक पोषक तत्व, लौह तत्व और फोलेट अच्छी मात्रा में होते हैं। ये एनीमिया को रोकने में मदद करते हैं।
  • गुड़ में जो पोटेशियम की मात्रा होती है, उसकी वजह से वजन कंट्रोल रहता है।
  • मासिक धर्म में जब शरीर में दर्द या ऐंठन महसूस होती है तो उस पीड़ा को कम करने में गुड़ की चाय काफी लाभदायक होती है। 
  • गुड़ की चाय के सेवन से पाचन एन्जाइम सक्रिय होते हैं, जिसकी वजह से पेट फूलने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • गुड़ में मौजूद औषधीय गुणों के चलते चेहरे की फुंसी-फोड़े, मुंहासे आदि को रोकने में मदद करता है।

घर पर कैसे बनाएं गुड़ की चाय Gud ki Chai Recipe in Hindi

घर पर गुड़ की चाय बनाना काफी आसान है। लेकिन बहुत से लोगों को ये चाय बनाना कठिन लगती है। क्योंकि गुड़ की चाय बनाने में अक्सर दूध फट जाता है। इसीलिए यहां हम आपको एक ऐसा बेहतरीन गुड़ की चाय बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिससे दूध सभी नहीं फटेगा और चाय भी एकदम टेस्टी बनेगी। तो आइए जानते हैं गुड़ की चाय बनाने की विधि के बारे में।

ADVERTISEMENT

Gud ki Chai Recipe in Hindi

गुड़ की चाय बनाने के लिए आपको चाहिए –
– पानी  2 कप
– दूध 1.5 कप
– गुड़ 
– चाय पत्ती 
– इलायची 

गुड़ की चाय बनाने का तरीका –

  • सबसे पहले चाय के बर्तन में पानी डालकर गर्म करें।
  • अब इस पानी में इलायची कूट कर या पीसकर डाल दें। आप अदरक और सौंफ भी ऐड कर सकते हैं।
  • जैसे ही पानी उबलने लगे उसमे चाय की पत्ती और घिसा हुआ गुड़ डाल दें।
  • जब चाय पत्ती अच्छे से उबल जाए और पानी में चाय का रंग अच्छे से आ जाए तब गैस बंद कर दें।
  • सेम टाइम में ही दूसरे बर्तन में दूध गर्म करें।
  • इसके बाद एक कप में आधी चाय छानें और आधा कप ऊपर से गर्म दूध डालकर मिला दें।
  • दूसरा तरीका ये है कि पहले बिना चीनी डाले चाय बना लें। 
  • फिर एक में गुड़ा बूरा डालें और उसके ऊपर से चाय छान दें। चीनी की जगह गुड़ को मिला लें।
नोट – गुड़ की चाय का सेवन सर्दियों में आप 2 से 3 बार कर सकते हैं। लेकिन गर्मियों में गुड़ की चाय का ज्यादा सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

ये भी पढ़ें –
गुड़ का पानी पीने के फायदे

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

08 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT