ADVERTISEMENT
home / Uncategorized
Jaggery Water Benefits in Hindi

जानिए गुड़ का पानी पीने के फायदे के बारे में – Jaggery Water Benefits in Hindi

गुड़ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ का नियमित सेवन आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है।  उम्र के साथ बढ़ती समस्याओं के कारण कुछ लोग मिठाई नहीं खा पाते हैं। लेकिन आप गुड़ से मिठाई की अपनी लालसा को पूरा कर सकते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि गुड़ में मौजूद औषधीय गुणों के कारण ये शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है। लेकिन यहां हम आपको आज खाली पेट गुड़ खाने के फायदे (khali pet gud khane ke fayde) नहीं बल्कि गुड़ का पानी पीने के फायदे के बारे में बतायेंगे। ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि गुड़ का पानी रोज सुबह खाली पेट पिया जाए, तो इससे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है, जिनके बारे में यहां हम आपको विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं। स्पिरुलिना के फायदे और नुकसान

गुड़ का पानी पीने के फायदे – Gud ka Pani Pine ke Fayde

स्वाद में मीठा और प्रकृति में गर्म, इस गुड़ में कई पोषक तत्व होते हैं। यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार रोजाना खाली पेट गुड़ का सेवन और एक गिलास गर्म पानी पीने से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज से राहत मिलती है। सुबह उठते ही खाली पेट गुड़ और गर्म पानी का सेवन करने से आपकी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। गुड़ का पानी (jaggery water benefits) एक एनर्जी बूस्टर का काम करता है और इसके औषधीय गुण शरीर में हो रहीं कई समस्याओं को दूर करने में बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं गुड़ का पानी पीने के फायदे (gud ka pani pine ke fayde) के बारे में –  व्हीटग्रास के फायदे

Gud ka Pani Pine ke Fayde

शुगर के लोगों के लिए फायदेमंद

अगर आप लगातार बहुत थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो गुड़ के पानी का सेवन करने से एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलती है। गुड़ पचने में भी आसान होता है और शुगर की मात्रा नहीं बढ़ाता। इसलिए जिन लोगों को शुगर की समस्या होती है उनके लिए गुड़ का पानी फायदेमंद होता है।

गैस की समस्या से छुटकारा

गुड़ के पानी का सेवन पाचन में सुधार करता है, रक्त को साफ करता है, चयापचय में सुधार करता है। रोजाना एक गिलास गुड़ के पानी का सेवन करने से पेट में ठंडक का अहसास होता है। इससे गैस की समस्या दूर हो जाती है। जिन लोगों को गैस की समस्या है उन्हें ऐसा नियमित रूप करना चाहिए। 

ADVERTISEMENT

एनर्जी बढ़ाए

अगर आपको कमजोरी महसूस होती है और आपकी सांस फूल रही है तो आपको गुड़ के पानी का सेवन करना चाहिए। अगर आप रोजाना गुड़ के पानी का सेवन करेंगे तो आपकी कमजोरी दूर हो जाएगी। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपको अपनी ताकत बढ़ाने के लिए नियमित रूप से गुड़ के पानी का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

गुड़ के पानी को इम्यूनिटी बूस्टर कहा जाता है। क्योंकि गुड़ के अन्दर विटामिन सी, विटामिन बी1 और विटामिन बी6 के स्त्रोत पाए जाते हैं. साथ ही जिंक और सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट और खनिज भी पाया जाता है। सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले अगर गुड़ के पानी सेवन किया जाए, तो यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। 

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको रोज सुबह खाली पेट गुड़ के पानी का सेवन (jaggery water for weight loss) जरूर करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में जो पोटेशियम की मात्रा होती है, उसकी वजह से वजन नियंत्रित होता है। पोटेशियम इलेक्‍ट्रोलाइट्स के स्‍तर के अनियंत्रित होने के खतरे कम करता है। यह पानी के अवशोषण को भी कम करता है, जो कि आपके वजन बढ़ने का प्रमुख कारण हो सकता है।

खून को साफ करे

खान-पान की गलत आदतें खून को अशुद्ध कर देती हैं और इस तरह कब्ज, गैस, एसिडोसिस जैसी बीमारियों को आमंत्रण देती हैं। ऐसे समय में रोजाना खाली पेट गुड़ का पानी पीने से शरीर में खून साफ ​​होता है और शरीर में हीमोग्लोबीन कणों में वृद्धि करता है।

ADVERTISEMENT

सिर दर्द से राहत

गुड़ और जीरे का पानी पीने से सिर दर्द में आराम मिलता है। अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है, तो इस उपाय को करना न भूलें। सिरदर्द के अलावा जीरा और गुड़ का पानी भी बुखार को कम करने में फायदेमंद होता है।

पाचन में सहायक

जिन्हें आसानी से खाना नहीं पचता उनके लिए गुड़ का पानी अमृत है। यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ ही कब्ज़ को रोकने में कारगर साबित होता है। इसके नियमित सेवन से पाचन एन्जाइम सक्रिय होते हैं, जिसकी वजह से पेट फूलने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

गुड़ का पानी कैसे बनाते हैं? – How to Make Jaggery Water in Hindi

ये बात जान लें की गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में गर्मी के मौसम में आपको गुड़ को गर्म पानी के साथ नहीं पीना है। खाली पेट गुड़ खाने के फायदे और नुकसान के बारे में तो आप जान ही गये होंगे। गुड़ के नुकसान से बचने के लिए आप सिंपल गुड़ के रूप में न खाकर इसके पानी के रूप में सेवन कर सकते हैं। गुड़ का पानी बनाने के लिए आपको बस रात में एक गिलास पानी में थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर रखना होगा। सुबह उठकर खाली पेट गुड़ के पानी (how to make jaggery water) को पिएं। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

गुड़ का पानी पीने के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब FAQs

Jaggery Water Benefits

– गुड़ खाकर गर्म पानी पीने के फायदे

ADVERTISEMENT

अगर कोई व्यक्ति रोजाना गुड़ खाकर गर्म पानी पीता है तो उससे कई शारीरिक फायदे होते हैं। गुड़ के पानी का खाली पेट सेवन करने से शरीर मजबूत और शक्तिशाली बनता है। साथ ही यह शरीर में खून को शुद्ध करने में मदद करता है। शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छा रहता है और यह हृदय संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है।

– रोज सुबह गर्म पानी में गुड़ डालकर पीने से क्या होता है?

रोज सुबह गर्म पानी में गुड़ डालकर पीने से पेट संबंधी रोगों में बेहद फायदा मिलता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। इसके अलावा गुड़ में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, इससे आपकी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।

गुड़ का पानी किस समय पीना चाहिए?

ADVERTISEMENT

आयुर्वेद में गुड़ का पानी बेहद फायदेमंद बताया गया है। गुड़ का पानी पीने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट (khali pet gud aur garam pani peene ke fayde) होता है। शाम या रात में गुड़ का पानी नहीं पीना चाहिए।

– क्या प्रेगनेंसी में गुड़ के पानी का सेवन कर सकते हैं?

गर्भावस्था में गुड़ का सेवन एकदम सुरक्षित है। गुड़ के पानी का भी सेवन (jaggery water benefits) किया जा सकता है। गर्भवती महिला सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन कर सकती है। क्योंकि गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जोकि गर्भ में पल रहे भ्रूण के विकास के लिए फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें –
अगर वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश तो खाली पेट गर्म पानी के साथ खाएं गुड़
मकर संक्रांति के खास मौके पर बनाएं गुड़ और मुरमुरे के लड्डू
सफेद बालों की समस्या को जड़ से करना है दूर तो गुड़ और मेथी का इस तरह से करें इस्तेमाल
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है गुड़ की चाय

ADVERTISEMENT

धनिया का पानी पीने के फायदे

21 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT