वेलनेस

सौ रोगों की एक दवा है नोनी जूस, जानिए इसके फायदे – Noni Juice ke Fayde

Archana Chaturvedi  |  Jul 28, 2021
सौ रोगों की एक दवा है नोनी जूस, जानिए इसके फायदे – Noni Juice ke Fayde

हमारे यहां आयुर्वेद में ऐसे कई फल-फूल, जड़े, पत्तियां और औषधियां हैं, जिनमें से ज्यादातर के नाम और उनके फायदों से हम अंजान है। इसके पीछे कारण है कि इन देसी औषधियों की लिस्ट काफी लंबी है और सबके बारे में पता होना थोड़ा मुश्किल है। उन्हीं में से एक है नोनी का फल। बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्होंने इस फल के बारे में पहली बार सुना होगा, लेकिन जब आपको नोनी के जूस के फायदे के बारे में पता चलेगा तो आप इसके फैन हो जायेंगे। जी हां, इस चमत्कारी फल में 100 से भी ज्यादा रोगों को ठीक करने की ताकत होती है। नोनी फल (noni juice in hindi) पर अब तक किए गए शोध के अनुसार, इसका प्रयोग दवाईयों और हर तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में किया जा सकता है। बाजार में नोन जूस भी दवा के तौर पर उपलब्ध है, जो कई तरह से फायदेमंद है। आज के इस लेख में हम आपको 150 से भी ज्यादा पोषक तत्वों वाले नोनी फल, नोनी जूस के फायदे (noni juice ke fayde) और नुकसान सभी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहे हैं, जो आपके काम आ सकती है। छुईमुई अका लाजवंती के फायदे और नुकसान

नोनी क्या होता है? – Noni Juice in Hindi

नोनी को भारतीय शहतूत (मोरिंडा साइट्रिफोलिया) के नाम से भी जाना जाता है। यह दक्षिण पूर्व एशिया और आस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक सदाबहार पौधा है। नोनी का जूस बहुत सी बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। फल और जड़ी-बूटियों में शामिल नोनी एक ऐसा फल है जिसका फल, पत्तियां और तना भी सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। गोखरु के फायदे

Stock Image

नोनी (noni fruit in hindi) विटामिन ए, सी, नियासिन और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर को मजबूत रखने और बीमारियों को रोकने के लिए जरूरी हैं। एलोवेरा, आंवला और जामुन के रस की तरह ही नोनी का जूस भी मार्केट में बहुत ही आसानी से मिल जाता है।  गठिया को जड़ से खत्म करने के उपाय

नोनी जूस के फायदे – Noni Juice ke Fayde

नोनी एक बहुत ही चमत्कारिक फल है। इसको प्राकृतिक औषधि का भण्डार माना जाता है। इसमें 150 से अधिक पोषक तत्व मौजूद हैं और यह फल आपकी हर बीमारी को दूर करने में सक्षम है। इसके अलावा बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं नोनी जूस के फायदे (noni juice benefits in hindi) के बारे में –

Stock Image

इम्यून सिस्टम करे बढ़िया

नोनी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में जबरदस्त इजाफा करता है, जिससे आप बीमारियों से लड़ने के लिए खुद सक्षम हो जाते हैं और बीमार नहीं होते। साथ ही नोनी में घाव को जल्दी भरने वाले गुण पाये जाते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में नोनी का जूस जरूर जोड़ लें। 

वजन करे कम

मोटापा हर बीमारी की जड़ है और समय रहते ही इसपर काबू पाना बेहद जरूरी है। अपना वजन तेजी से कम करने के लिए अपने डाइट में नोनी को जरूर शामिल करें। नोनी जूस के सेवन से मोटापा धीरे धीरे कम होने लगता है। दरअसल, नोनी के रस में एंटी-ओवेसिटी गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम करने और मोटापा को कंट्रोल करता है

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में

अगर किसी व्यक्ति को पेट या पाचन से संबंधित को परेशानी है तो उसके लिए नोनी जूस के फायदे ही फायदे है। जी हां, नोनी फल और इसके जूस के सेवन करने से पेट दर्द और सूजन आदि की समय को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसे आंतों के लिए भी बेस्ट जूस माना जाता है। जानिए अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान

याददाशत के लिए है बेहतर

बढ़ती उम्र का असर मस्तिष्क पर सबसे पहले होता है और नतीजा याददाश्त कमजोर होना, भूलने की बीमारी या फिरस नर्वस सिस्टम से जुड़ा कोई विकार हो सकता है। ऐसे में अगर आप पहले सी ही नोनी जूस का सेवन करते हैं तो आपको ये सारी समस्याएं नहीं होती है। क्योंकि यह हमारे मस्तिष्क के लिए किसी टॉनिक की तरह काम करता है।

स्किन के लिए भी हैं फायदे

नोनी में खून को शुद्ध करने के गुण पाये जाते हैं। इससे स्किन में भी बेदाग निखार आता है। नोनी जूस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन में कोलोजन की मात्रा को बढ़ा देता है। जिससे स्किन के खुले छिद्रों को कम करने में मदद में मदद मिलती है। कहा जाता है नोनी के जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आदि होते हैं, जो मुंहासों की समस्या और त्वचा संबंधी अन्य विकारों को आसानी से दूर करता है।

एनर्जी बढ़ाए

आजकल कम काम करने से लोग तुरंत थक जाते हैं. इसलिए हमेशा जवान और ऊर्जावान रहने के लिए नोनी के जूस का सेवन करना चाहिए। नोनी के रस में शारीरिक क्षमता बढ़ाने वाले गुण होते हैं जिससे शरीर की सहनशक्ति, लोच और काम करने की क्षमता बढ़ती है। नोनी फल में ऐसे पौष्टिक गुण होते हैं जो आपकी एनर्जी बढ़ाते हैं और आपको हमेशा चुस्त-दुरस्त रखने में मदद करते हैं।

डायबिटिज में फायदेमंद

मधुमेह के रोगियों के लिए इसका उपयोग करना बेहतर है। एक अनुसंधान के मुताबिक यह टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम करने में भी प्रभावी है। क्योंकि नोनी में राइबोफ्लेविन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके चलते यह ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

Stock Image

गठिया में लाभकारी

मांसपेशियों की ऐंठन दूर करने, गठिया से रोगों से छुटकारा पाने और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से राहत पाने के लिए नोनी जूस फायदेमंद साबित होता है। नोनी का रस पारंपरिक औषधि है, इसे पीने से  दर्द और संवेदनशीलता में तुरंत राहत मिलती है।

कैंसर से करे बचाव

नोनी फल (noni fruit in hindi) कैंसर से लड़ने वाले गुणों के लिए एकदम सही हैं। अध्ययनों से पता चला है कि इसमें बीटा-ग्‍लूकेन्‍स और संयुग्मित लिनोलिक एसिड उपस्थित होता है जिसके कारण स्‍तन और प्रोस्‍टेट दोनों प्रकार के कैंसर को रोकने में बहुत अधिक प्रभावी होता हैं। नोनी जूस के सेवन से कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है। यहां तक कि इससे कीमोथेरेपी की स्थिति में भी आराम मिलता है।

इनफर्टिलिटी की समस्या दूर करे

नोनी जूस महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी बेहद गुणकारी है। पुरुषों में नपुंसकता और स्त्र‍ियों में बांझपन की समस्या को हल करने में यह फल बेहद कारगर साबित होता है। महिलाओं में महावारी की समस्या को दूर करने और पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नोनी जूस का सेवन फायदेमंद (noni benefits in hindi) होता है।  जानिए मौसमी जूस के फायदे और नुकसान

नोनी जूस के नुकसान – Noni Juice ke Nuksan

अति हर चीज की बुरी होती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि नोनी का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद ही साबित हो। इसके सेवन के नुकसान भी हैं। तो आइए जानते है कि नोनी जूस का सेवन (noni juice ke nuksan किन लोगों को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है –

Stock Image
  1. जो व्यक्ति किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं उन्हें नोनी के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. नोनी में बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं के साथ इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
  3. नोनी का जूस ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक है लेकिन अगर किसी का ब्लड प्रेशर कम रहता है तो उसके लिए ये खतरनाक साबित हो सकती है। 
  4. नोनी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर भी जरूरत से ज्यादा कम होने का खतरा बना रहता है। 
  5. नोनी फल के अत्याधिक सेवन से सामान्य से भारी मासिक धर्म हो सकता है।
  6. जूस पीने से पहले यह अवश्य जांच लें कि फल ताज़ा होने चाहिए, नहीं तो इसके सेवन से आपको जी मिचलाना, दस्त, खांसी या फिर थकान जैसी दिक्कत हो सकती है।
  7. गर्भावस्था या स्तनपान जैसी स्थिति में इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

नोनी जूस से जुड़े सवाल-जवाब FAQs

नोनी जूस का इस्तेमाल कैसे करें?

नोनी जूस को आप सीधे भी पी सकते हैं। लेकिन अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लग रहा है तो इसको पानी या फलों के रस के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। पहली बार में भले आपको इसका स्वाद कुछ अटपटा सा लगे लेकिन एक बार पीने लगेंगे तो इसकी आदत पड़ जायेगी।

नोनी जूस पीने का सबसे सही समय कौन-सा होता है?

अगर आपको नोनी जूस के पूरे फायदे लेने है तो सही समय पर इसका सेवन करना पड़ेगा। नोनी जूस पीने का सबसे सही समय सुबह के समय खाली पेट होता है। क्योंकि इससे उसके बाद खाना जल्दी और आसानी से पच जाता है। आप चाहें तो खाना खाने से 1 घंटे पहले भी इसका सेवन कर सकते हैं। नोनी जूस को बस रात के समय (noni juice ke nuksan) में इसे न पिएं।

नोनी जूस की कीमत कितनी होती है?

नोनी जूस (noni juice in hindi) बाजार में आपको कई ब्रांड्स में बड़ी ही आसानी से मिल जायेगा। इसकी कीमत 300 रूपये से लेकर 1000 रूपये तक की है। अलग-अलग ब्रांड्स और मात्रा के हिसाब से कीमत में बदलाव मिल सकता है।

नोनी का दूसरा नाम क्या है?

नोनी को आमतौर पर नोनी के नाम से ही जाना जाता है। बोटैनिकल नेम है ‘मोरिंडा सिट्रओफोलिया’। मोरिंडा शब्द मोरस इण्डिक्स से आया है जिसका मीनिंग है इंडियन मल्बेरी यानि भारतीय शहतूत, लेकिन दिखने में ये बाहर से सफेद रंग का अंदर से सफेद होता है।

कितनी मात्रा में नोनी जूस का सेवन करना चाहिए?

नोनी जूस का सेवन पूरे दिन में ज्यादा से ज्यादा 2 गिलास किए जा सकते हैं। अगर आपको नोनी जूस के फायदे चाहिए हैं तो सुबह खाली पेट नोनी जूस का सेवन करें।

ये भी पढ़ें –

अंडे खाने के फायदे

मुलेठी के फायदे और नुकसान के बारे में

चिया बीज को डाइट में शामिल करने से पहले जान लें ये बातें

जानें जामुन खाने के फायदे और नुकसान के बारे में

प्रेगनेंसी से लेकर वजन कम करने तक जानिए सहजन के फायदे

जानिए चिरायता के फायदे और नुकसान

जानिए गिलोय के फायदे, उपयोग और नुकसान

Read More From वेलनेस