ADVERTISEMENT
home / Fitness
पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय - Pachan Shakti Kaise Badhaye

पाचन शक्ति कैसे बढ़ाए और इसके घरेलू उपाय – Pachan Shakti Kaise Badhaye

आज के समय में पाचन शक्ति का कम होना एक आम समस्या बन गई है। समय की कमी के चलते लोग घर का खाना कम और बाहर का खाना अधिक खा रहे हैं। इसके चलते खाना पेट में ठीक से पचता नहीं और बदहजमी की शिकायत हो जाती है। पेट से जुड़े रोगों की शुरुआत भी यहीं से होती है। पेट में गैस बनना या कब्ज हो जाना सभी पाचन शक्ति कमजोर होने की निशानियां हैं। हो सकता है सिर्फ सही मुद्रा में बैठकर भोजन न करने से भी आपकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाये। इतना ही नहीं अगर कभी स्वादिष्ट भोजन मिल जाये तो बिना सोचे समझे हम जरूरत से ज्यादा खाना भी खा लेते हैं। इस वजह से भी खाना ठीक से नहीं पचता। अगर हमारी पाचन शक्ति मजबूत होगी तो इन सभी समस्याओं से राहत मिलेगी। अब सवाल यह उठता है कि पाचन शक्ति कैसे बढ़ाए (pachan shakti kaise badhaye) तो इसका जवाब हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। मगर उससे पहले जान लेते हैं पाचन शक्ति क्या है?

पाचन शक्ति क्या है – What is Digestion System in Hindi

पाचन शक्ति दुरुस्त हो तभी मनुष्य भी स्वस्थ व खुश रहता है। दरअसल, पाचन वह क्रिया है, जो भोजन को छोटे छोटे घटकों में विभाजित कर उन्हें रक्तधारा में अवशोषित करती है, ताकि खाना पेट में अच्छे से पच जाये। पाचन एक प्रकार की अपचय क्रिया है, जिसमें आहार के बड़े अणुओं को छोटे-छोटे अणुओं में बदल दिया जाता है। पाचन तंत्र दो प्रकार के होते हैं। आंतरिक पाचन तंत्र और बाह्य पाचन तंत्र। मनुष्यों में संपूर्ण पाचन प्रणाली लगभग 9 मीटर लंबी होती है। एक स्वस्थ मनुष्य में पाचन प्रक्रिया में 24 से 72 घंटे लग सकते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय – Pachan Shakti Badhane ke Gharelu Upay

आजकल की जीवन शैली में हम खाने को बहुत हल्के में ले लेते हैं। काम ज्यादा है तो काम करते-करते खाना खा लिया। कभी-कभी तो बैठकर खाने की जहमत भी नहीं उठाते खड़े-खड़े ही खाना खा लेते हैं। जबकि खाना हमेशा बैठकर खाना चाहिए। वहीं समय की कमी के चलते खाना घर पर न बनाकर अक्सर बाहर से जंक फ़ूड या तला-भुना मंगाकर खा लेते हैं। यहीं से शुरू होती है पाचन की समस्या। पाचन शक्ति कमजोर होने से हम हर समय बीमार सा फील करते हैं। वो कहते हैं न, ‘पेट सफा तो हर रोग दफा’। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं पाचन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय (pachan shakti badhane ke gharelu upay) इन्हें आजमाएंगे तो हाजमा भी दुरुस्त रहेगा और बार-बार डॉक्टर के पास भी भागना नहीं पड़ेगा।

ADVERTISEMENT

गुनगुना पानी पिएं

हमारे शरीर के लिए पानी सबसे जरूरी चीज़ों में से एक है। एक्सपर्ट्स भी हमें दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीने को कहते हैं। पानी हमारे शरीर को न सिर्फ ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि उसे डी हाइड्रेट होने से भी बचाता है। पानी पीने से हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा सामान्य पानी से कहीं बेहतर है गुनगुना पानी पीना। गुनगुना पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इसलिए अगर आप कमजोर पाचन शक्ति से गुजर रहे हैं तो आज से ही गुनगुना पानी पीना शुरू कर दीजिये।

जितनी भूख हो उतना ही खाएं

हममे से ज्यादातर लोग स्वादिष्ट खान मिलते ही उसपर टूट पड़ते हैं। भूक जोरो की लगी हो तो बस क्या ही कहने। कई बार इस खुशी में हम अपनी जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। इतना कि उसके बाद अपनी जगह से हिला तक नहीं जाता। यह खाना न पचने और बदहजमी होने का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए उतना ही खाना खाएं जितनी भूख हो। इसके अलावा खाना खाकर तुरंत लेट मत जाएं बल्कि थोड़ा बहुत टहलने की कोशिश करें, जिससे खाना आसानी से पांच जाये और पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद मिले।  

खाना चबाकर खाएं

बड़े-बुजुर्ग कहते हैं, मुंह में जितने दांत हों, खाना उतनी बार चबाकर खाना चाहिए। अब हर एक कौर को 32 बार चबा पाना तो मुमकिन नहीं है लेकिन खाने को अच्छी तरह चबाकर तो खाया जा ही सकता है। आप जितना ज्यादा खाना निगल कर खाएंगे उतनी ही पाचन शक्ति कमजोर होगी। इसलिए खाना चबाकर खाएं। यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगा। 

शारीरिक कार्य करते रहें

हममें से कई लोग खाना खाकर अपनी जगह से हिलना भी नहीं चाहते। इसके अलावा आजकल घर से ऑफिस का काम करने के चलते चलना-फिरना भी कम हो गया है। बस उठते हैं, कहते हैं, बैठकर ऑफिस का काम करते हैं, फिर खाते है और फिर सो जाते हैं। ऐसे में दिनभर शारीरिक कार्य ज्यादा हो ही नहीं पाते। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए शारीरिक कार्य भी करते रहने चाहिए।

खाना सही समय पर खाएं

आजकल की दौड़ती-भागती ज़िंदगी में खाना खाने का कोई सही समय रह ही नहीं गया है। हमें जब फुर्सत मिलती है हम खाना खा लेते हैं। इस वजह से हमारी पाचन शक्ति दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है। खाना खाने का एक सही समय होता है। उदाहरण के तौर पर सुबह 9 बजे से पहले नाश्ता हो जाना चाहिए। वहीँ दोपहर का खाना 1 से 2 बजे के बीच खाना चाहिए। इसके अलावा रात का खाना हमेशा सोने से 2 घंटे पहले ही खाएं। खाना खाकर तुरंत सो जाने से खाना ठीक से पच नहीं पता और बदहजमी की शिकायत हो जाती है। 

विटामिन सी से भरपूर खाना खाएं

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए अपने आहार में विटामिन सी की मात्रा बढ़ा लें। विटामिन सी पाचन को बेहतर बनाने में काफी मददगार है। विटामिन-सी से भरपूर खाने का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अपने आहार में विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली, संतरा, कीवी और स्ट्राबेरी आदि को शामिल करें। आप चाहें तो दिन में नींबू-पानी भी पी सकते हैं। 

अदरक का सेवन

खाना पचाने के लिए अदरक का सेवन भी बेहद मददगार है। अदरक लगभग हर घर में पाई जाती है। इसका प्रयोग चाय बनाने से लेकर खाना बनाने तक किया जाता है। अदरक हमारे पेट के अम्ल कि मात्रा को कम कर देता हैं अदरक में जिंजरोल और शोगोल नामक रसायन होते हैं जो पेट के पाचन शक्ति बढ़ाने में बहुत असरकारक होते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बारीक़ कटा हुआ अदरक ले और एक कप पानी ले अब इस पानी में अदरक को डाल के उसे उबाल ले, उबलने के बाद जब ये थोड़ा ठंडा हो जाये तो  इसमे शहद को मिला दे, अब आपको इसे भोजन से पहले या सोने से पहले 2 से 3 बार पीना है।

केला खाएं

केला भी पाचन शक्ति बढ़ाने का एक अचूक उपाय है। केला पेट को बांधता हैं। और पाचन शक्ति को मजबूत करता है। केला एक ऐसा फल है, जो हर सीजन में आसानी से मिल जाता है। हालांकि सर्दियों में केला कम खाने की सलाह दी जाती है। केला ज्यादा महंगा भी नहीं होता। बाजार में सस्ता मिलने के अलावा यह हुमति पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। बेहतर होगा रोज़ सुबह एक केला खाकर अपने दिन की शुरुआत करें। इससे बदहजमी की शिकायत कभी नहीं होगी। 

वज्रासन करें

घर के बड़े-बुजुर्गों से लेकर योग एक्सपर्ट तक खाना खाने के बाद वज्रासन मैं बैठने की सलाह देते हैं। वज्रासन में बैठने से खाना जल्दी पांच जाता है और पाचन शक्ति भी बढ़ती है। वज्रासन करने के लिए अपने दोनों पैरों को पीछे की तरग मोड़ कर कूल्हों के नीचे ले आएं। अब पैरों पर कूल्हे टिकाकर थोड़ी देर के लिए बैठ जाएं। हर बार खाना खाने के बाद वज्रासन करेंगे तो कभी भी बदहजमी की शिकायत नहीं होगी। 

पाचन शक्ति बढ़ाने को लेकर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब- FAQ’s

पाचन क्रिया सही करने के लिए क्या करें?

पाचन क्रिया सही करने के लिए आप खाना खाने के बाद इलाइची का सेवन करें। इसके अलावा वज्रासन करने से भी पाचन क्रिया सही रहती है।

पाचन तंत्र खराब कैसे होता है?

ज्यादा खाना खा लेना या बाहर को जंक फूड और तला भुना खाना खाने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है।

पाचन शक्ति खराब होने से क्या होता है?

पाचन शक्ति खराब होने से पेट में गैस व कब्ज की समस्या हो जाती है।

पाचन शक्ति कमजोर क्यों हो जाती है?

जरूरत से ज्यादा खाना खा लेने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है।

खाना पचाने के लिए कौन सा योग करें?

खाना पचाने के लिए वज्रासन सबसे बेहतर योग है।

क्या खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है?

रोज एक केला खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

23 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT