ADVERTISEMENT
home / Hair Removal
बिकनी वैक्स से जुड़े 11 Embarrassing सवालों का जवाब मिलेगा यहां!

बिकनी वैक्स से जुड़े 11 Embarrassing सवालों का जवाब मिलेगा यहां!

हज़ारों सवाल एक साथ दिमाग में कौंध जाते हैं, जब आप बिकनी वैक्स कराने के बारे में सोचती हैं! है न? जब आप पहली बार इसे कराने के बारे में सोचती हैं तो ऐसा होता है लेकिन एक बार जब आप बिकनी वैक्स कराना शुरू कर देती हैं तो फिर इसे कभी ब्रेक नहीं करना चाहती। इसके बाद का Feel होता ही इतना खास है कि आप खुद को कहीं ज्यादा फ्रेश और सेक्सी फील करने लगती हैं। फिर भी किसी अनजान के सामने बिना कपड़ों के हो जाना और उसकी strip का आपके pubic area पर होने का ख्याल ही आपको डरा देने के लिए काफी होता है। आपके ऐसे ही कुछ डरा देने वाले ख्याल और कुछ सवाल जो आप किसी से नहीं पूछ पातीं, के जवाब हमने खोजे हैं। उम्मीद है ये कोशिश आपके बिकनी वैक्स से जुड़े सभी doubts को दूर करेगी…

1. क्या मुझे किसी के सामने पूरी तरह naked हो जाना होगा? ये embarrassing नहीं है?

point-1 कुछ पार्लर में हो सकता है आपको ड्रेप करने के लिए टॉवल दी जाए और हो सकता है कि कुछ जगहों पर न दी जाए। हालांकि ये भी सही है कि ड्रेपिंग से बिकनी वैक्स में disturbance होता है। पहली बार naked होने पर बेशक आपको अजीब लगेगा, लेकिन ये जानने के बाद कुछ ही देर में आप एकदम comfortable हो जाएंगी कि आप एकदम प्रोफेशनल लोगों के बीच हैं। जो सिर्फ अपना काम कर रही हैं और हर रोज़ आपकी तरह कई लेडीज़ को वो बिकनी वैक्स करती हैं। ये तभी संभव है जब वो अपने प्रोफेशन के साथ पूरी तरह प्रोफेशनल हैं।

2. मेरे वहां तो बहुत ज्यादा बाल हैं, वो क्या सोचेगी??

Pubic hair thick होते हैं और ये नेचुरल है। तो सभी के वहां के बाल ऐसे ही होते हैं। अधिकतर females को लगता है कि उनके वहां ज्यादा बाल हैं। इसलिए ऐसा सोचकर परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है।

3. उस स्मैल का क्या?

हर किसी को पता है कि क्या होता है और कैसे होता है। आपके लिए ज़रूरी है कि बेसिक courtesy का ध्यान रखते हुए आप appointment से पहले बॉथ लें या खुद की सफाई का पूरा ध्यान रखें। पूरे दिन की थकान या जिम के बाद बिकनी वैक्स के लिए जाना, वाकई समझदारी भरा फैसला नहीं है।

ADVERTISEMENT

4. क्या वो मुझे वहां touch करेगी? क्या ऐसा करना उसे ठीक लगेगा?

हां ये सच है कि वो आपको वहां हाथ लगाएगी। आपको बिना कपड़ों के टेबल पर लेटना होगा और वो वहां वेक्स लगाएगी। वैक्स के बाद strip हटाते वक्त वो सपोर्ट के लिए आपको वहां hold भी करेगी। ताकि आपको दर्द न हो।

5. क्या बहुत दर्द होगा?

point-5 हम आपको झूठी तसल्ली नहीं दे सकते। ये सच है कि पहली बार में आपको बहुत दर्द होगा। लेकिन जब आप इसे regular कराना शुरू कर देंगी तो दर्द खुद-ब-खुद कम हो जाएगा। याद कीजिए जब आपने पहली बार अपने हाथ-पैर पर वैक्स कराई थी तो ज्यादा दर्द हुआ था, लेकिन अब आपको बिल्कुल दर्द फील नहीं होता। ठीक वैसे ही आप बिकनी वैक्स के साथ भी जल्द ही comfortable हो जाएंगी। ज्यादा दर्द से बचने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि वैक्स के कुछ दिन पहले शेव न करें। साथ ही जिस वक्त आप वैक्स कराने जाएं ensure कर लें कि तब तक आपके बालों की ग्रोथ तकरीबन एक इंच हो। बालों की इतनी ग्रोथ होने पर वैक्स के दौरान वह आसानी से बाहर आ जाते हैं। अगर बाल अपनी पूरी ग्रोथ में हैं और आप पहली बार वैक्स कराने जा रही हैं तो दर्द से बचने के लिए बालों को ट्रिम कर लें। दर्द से बचने के लिए आप वेक्स से 45 मिनट पहले Aspirin ले सकती हैं।

6. क्या मैं यह खुद नहीं कर सकती?

वहां खुद को वैक्स करना वाकई बहुत दर्द देने वाला होता है। सोचकर देखिए क्या वाकई वहां के टफ हेयर पर वैक्सलगाकर आप strip खींच पाएंगी। साथ ही यह बहुत सेंसेटिव एरिया है। ऐसे में प्रोफेशनल्स से वैक्स कराना ज्यादा सही है।

7.  दोबारा वैक्स कितने वक्त बाद कराना चाहिए?

ezgif-907032727 हर तीसरे या चौथे सप्ताह वैक्स कराना सही रहता है। क्योंकि इस वक्त तक आपके हेयर एक आइडियल ग्रोथ में आ जाते हैं। जब आप रेग्यूलर basis पर वैक्स कराएंगी तो आपके लिए यह इतना uncomfortable नहीं रह जाएगा।

ADVERTISEMENT

8. क्या वहां भी ingrown hair की दिक्कत होती है? अगर हां, तो इनसे कैसे बचा जा सकता है?

अगर आप रेग्यूलर बिकनी वैक्स कराएंगी तो आपके हाथ और पैर की तरह ही यहां भी आपको ingrown hair की दिक्कत होगी। वैक्स के बाद एक-दो दिन स्किनी जींस या स्किन टाइट कपड़े न पहनें। Appointment से कुछ दिन पहले शेव भूलकर भी न करें। साथ ही बॉडी के बाकी पार्ट्स की तरह वहां की स्किन भी अक्सर exfoliate करती रहें। इससे आपको ingrown hair की दिक्कत से निजात मिलेगी।

9. क्या पीरियड के दौरान भी बिकनी वैक्स करा सकती हूं?

अगर आप tampon यूज़ करती हैं तो आप बिल्कुल बिकनी वेक्स करा सकती हैं। लेकिन पीरियड्स के दौरान बिकनी वैक्स न कराना ही सही है, आखिर Basic etiquette भी कोई चीज़ होती है। साथ ही पीरिड्स से तुरंत पहले भी वैक्स को avoid ही करना चाहिए क्योंकि इस दौरान आपकी स्किन बेहद सेंसेटिव होती है। जिससे दर्द ज्यादा होता है।

10. क्या बिकनी वैक्स के बाद वहां किसी तरह का infection हो सकता है?10 bikini

किसी भी सलून में वैक्स कराने से पहले इस बात को लेकर sure हो जाएं कि वहां हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाता हो। ध्यान रखें कि आपसे पहले जिस client को वैक्स किया गया है उस पर यूज़ किया हुआ applicator ही आप पर यूज़ न किया जाए। वैक्स में यूज़ की जाने वाली stirp डिसपोज़ेबल हों। वैक्स के बाद cotton पेंटी पहनें। स्किन टाइट कपड़े पहनने से बचें। इसलिए बेहतर है कि वैक्स के लिए जाने से पहले लूज़ ट्राउजर या स्कर्ट जैसा कुछ पहना जाए, ताकि वैक्स के बाद जब आप इन्हें पहनें तो पसीने की दिक्कत न हो और बैक्टिरिया न पनप पाएं।

11. क्या वैक्स के बाद itching होती है?

Wax के बाद itchiness नॉर्मल है। फिर ये बहुत ही सेंसेटिव एरिया है और वैक्स के बाद यहां कपड़े भी पहने जाते हैं तो ऐसा हो सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए लूज़ कपड़े पहनें। delicate एरिया के लिए hard wax सबसे सही होता है।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें : 

Bikini Wax के बारे में कोई नहीं बताता आपको ये 6 बातें!

क्या आप बिकिनी, ब्राज़ीलियन फ्रेंच वैक्स के बारे में जानती हैं?

खूबसूरत और स्मूथ स्किन पाने के लिए इन तरीकों से हटाएं शरीर के अनचाहे बाल

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT