ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
लिप बाम

लिप बाम: सिर्फ लिपस्टिक ही नहीं ये 5 लिप बाम भी हैं बड़े काम के – Lip Balm Brands List

लिपस्टिक लगाना हर लड़की को पसंद होता है। मगर ज्यादा लिपस्टिक लगाने से कई बार या तो होंठ काले पड़ने लगते हैं या फिर ड्राई होकर फटने लगते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ लिपस्टिक से ही होंठ फटते हों। पॉल्यूशन और बदलते मौसम की मार भी हमारे नाजुक होंठों को झेलनी पड़ती है। वैसे तो होंठों को नरम और गुलाबी रखने के लिए कई घरेलू नुस्खे मौजूद हैं लेकिन समय की कमी के चलते हम इनके लिए शॉर्ट कट की तलाश करते है। यानि ज्यादा समय भी न लगे और होंठ भी मुलायम बने रहें। होंठों को दिनभर नरम रखने के लिए लिप बाम एक अच्छा ऑप्शन है। ऐसे कई ब्रांडेड लिप बाम आपको मिल जाएंगे जो होंठों की केयर तो करते ही हैं, साथ ही कई तरह के शेड्स में भी मिलते हैं। यानि लिप बाम न सिर्फ आपके होंठों की केयर करते हैं बल्कि उन्हें खूबसूरत भी बनाते हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही ब्रांडेड लिप बाम के बारे में जिन्हें इस्तेमाल कर आप अपने होंठों को नरम व खूबसूरत बना सकती हैं।

लैक्मे लिप लव लिप केयर

लैक्मे का ये लिप बाम ग्रेप, एप्रिकॉट, चैरी, स्ट्रॉबेरी, पीच और वनीला जैसे 11 शेड्स में मिलता है। इसकी खास बात ये है कि इसमें एसपीएफ 15 भी मौजूद है जो सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से होठों की रक्षा करता है। इसके अलावा ये होंठो को रूखा नहीं होने देता और लम्बे समय तक उन्हें मॉइश्चुराइज रखता है।

Lakme

रेटिंग- 4 स्टार। कीमत- ₹ 200।

ADVERTISEMENT

लॉरियल पेरिस इंफेलिबिल सेक्सी बाम

लॉरियल पेरिस ब्रांड का ये लिप बाम 12 घंटों तक होंठों की नमी बरकरार रखता है। हर तरह के मूड और ओकेजन के लिए इसमें कई शेड्स उपलब्ध हैं। अगर आपका बजट थोड़ा सा ज्यादा है तो ये लिप बाम रोज लगाने के लिए आपकी लिपस्टिक की जगह ले सकता है।

Lo Real

रेटिंग- 4.2 स्टार। कीमत- ₹ 475।

मेबेलिन न्यू यॉर्क बेबी लिप्स कलर बाम

मेबेलिन का ये लिप बाम न सिर्फ होंठों की केयर करता है बल्कि फटे हुए होंठों को रिपेयर भी करता है। इसका मॉइश्चर 8 घंटों तक होंठों को नरम बनाए रखता है। साथ ही इसमें मौजूद एसपीएफ 20 सूरज की यूवी किरणों से होंठों को बर्न होने से भी बचाता है। इसके अलावा इसकी फ्रूटी फ्रेगरेंस दिनभर आपके होंठों पर खुशबूदार एहसास रखती है।

ADVERTISEMENT

Mebeline

रेटिंग- 4.3 स्टार। कीमत- ₹ 180।   

कैसे पाएं खूबसूरत होंठ

निविया फ्रूटी शाइन लिप बाम

ये लिप बाम होंठों को प्राकृतिक रूप से नरम और स्मूथ बनता है। इसके ग्लॉसी शेड्स होंठों में शाइन का एहसास दिलाते है और यह लम्बे समय तक आपके लिप्स पर टिका रहता है। साथ ही फटे होंठों पर भी जादू सा असर करता है।

ADVERTISEMENT

Niviya

रेटिंग- 4.3 स्टार। कीमत- ₹ 175।

हिमालया हर्बल्स पीच शाइन लिप केयर

विटामिन ई, एंटी- ऑक्सीडेन्ट्स और नेचुरल कलर्स से भरपूर हिमालया हर्बल का ये लिप केयर लम्बे समय तक होंठों को मॉइश्चुराइज रखता है। इसमें मिश्रित कैस्टर आयल होंठो को मुलायम बनाता है और उनके नेचुरल कलर को बरकरार रखता है।

Himalaya

ADVERTISEMENT

रेटिंग- 4.2 स्टार। कीमत- ₹ 140।

ये पांच लिप बाम आपकी मेकअप किट का हिस्सा क्यों होने चाहिए आप जान चुकी हैं, सर्दियों के लिहाज़ से आप एक अच्छे और किफायती लिप बाम को खरीदना चाह रही हैं तो इस लिस्ट को कन्सीडर कर सकती हैं

इन्हें भी देखें : 

इन 10 आसान तरीकों से रूखे होंठों को बनाएं नरम व गुलाबी : हर किसी की ख्वाहिश होती है कि होंठ नर्म और खूबसूरत बने रहें। जानिए इसके लिए आपको क्या करना है?  

ADVERTISEMENT

जानिए 500 रुपए के अंदर 10 ब्रांडेड लिपस्टिक शेड्स के बारे में : हर बजट फ्रेंडली चीज़ क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करती, इस बात को साबित करती हैं ये किफायती लिपस्टिक ब्रांड

जानें किस मौके के लिए कौन सा लिपस्टिक शेड रहेगा बेस्ट : लिपस्टिक आपके लुक को बनाने और बिगाड़ने में अच्छा ख़ासा रोल रखती है तो आपको इसे वियर करने के रूल एंड रेगुलेशन भी जानने चाहिए

02 Jan 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT