हमारे देश में होली और दीपावली ही ऐसे त्योहार नहीं हैं जिन्हें खूब मस्ती से मनाया जाता है। ऐसे अनेक त्योहार हैं जो पूरे पारंपरिक अंदाज में हमारे यहां मनाये जाते हैं, लेकिन होली और दीवाली को बाकी सभी त्योहार से ज्यादा बड़ा माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इन त्योहार में हर तरह के रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया जाता है और साथ ही साथ इनमें घर पर ही खाने (holi food) के लिए अनेक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये जाते हैं। अगर होली और दीवाली पर घर पर बनाए जाने वाले पकवानों की बात की जाए तो इनमें होली पर तो हिंदू परिवारों में घर पर बहुत दिन पहले से ही पकवान बनाए जाने लगते हैं। होली के पकवान (holi food) में गुजिया (holi sweets) दहीबड़ा, सेव, मट्ठी जैसी चीज़ें होती हैं जो हर घर में बनाई जाती हैं। होली के त्योहार पर सभी एकदूसरे से मिलने उनके घर जाते हैं और वहां बने व्यंजनों का स्वाद लेते हैं।
शायद आपने भी यह बात नोट की होगी कि होली हो या कोई और त्योहार, आप किसी से मिलने जाते हैं तो बिलकुल एक जैसी ही चीजें आपको वहां खाने (holi food) के लिए मिलती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि होली की गुजिया (holi sweets) का स्वाद लेने के लिए हम पूरे साल का इतंजार करते हैं, लेकिन फिर भी हर जगह यही सब खा-खाकर इनसे बिलकुल ऊब जाते हैं। एक दो दिन में ही हाल ऐसा हो जाता है कि कुछ खाने का मन नहीं करता। ऐसे में द एम्प्रेसा होटल के व्हाइट चारकोल रेस्टोरेंट के मास्टरशेफ अजय चोपड़ा आपके लिए लाए हैं मुंह में पानी ला देने वाली कुछ ऐसी जायकेदार होली रेसिपीज़ (holi recipe) जिन्हें खाकर न सिर्फ आपके घर के लोग, बल्कि सभी मेहमान भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
सामग्री : दूध : 500 मिली, चीनी - 50 ग्राम, ठंडाई (thandai) मसाला या गुरुजी ठंडाई - 40 मिली, अगर अगर / चाइना ग्रास - 3 चम्मच, व्हिपिंग क्रीम - 50 ग्राम , कटे हुए ड्राईफ्रूट्स - 50 ग्राम, केसर - 2 -3 रेशे, ब्राउनी स्पॉन्ज - 50 ग्राम।
होली के दिन इस तरह से बनाएं मस्त मजेदार ठंडाई
एप्रीकॉट- प्रून्स बेक्ड गुजिया विद रबड़ी
सामग्री : भरावन के लिए - प्रून्स - 50 ग्राम, एप्रीकॉट- 50 ग्राम, खोया- 100 ग्राम, सॉफ्ट मोज़रेला - 50 ग्राम, इलाइची पाउडर - 10 ग्राम, ब्राउन शुगर - 50 ग्राम, कटे बादाम - 1 चम्मच, रबड़ी- 50 ग्राम, खस और रोज़ सिरप - 1-1 चम्मच, केसर - 2 रेशे। शेल के लिए फाइलो शीट्स - 4।
होली पर बनाएं ये मीठी - नमकीन तीन तरह की गुजिया
सामग्री : चना दाल- ½ किलोग्राम, गुड़ ¼ किलोग्राम, व्हिप्ड क्रीम- 50 ग्राम, इलाइची पाउडर - 1 बड़ा चम्मच, नटमैग पाउडर- 1 चुटकी, रबड़ी - 50 मिली।
इन्हें भी देखें - DIY: दीपावली पर अपने हाथों से बनाएं ये आसान और स्वादिष्ट मिठाइयां