ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
सॉल्ट स्क्रब या फिर शुगर स्क्रब, जानें आपकी त्वचा के लिए क्या है बेहतर

सॉल्ट स्क्रब या फिर शुगर स्क्रब, जानें आपकी त्वचा के लिए क्या है बेहतर

जब भी आप स्पा के बारे में सोचती हैं तो क्या तुरंत ही आपको स्पा जाने का ख्याल आता है ताकि आप अपनी बॉडी को अच्छे से एक्सफोलिएट कर सकें। हालांकि, आज के समय में ब्यूटी क्लैन दो भागों में बंट गया है, एक जो फिजिकल एक्सफोलिएशन का समर्थन करते हैं और दूसरे वो जो इसे पसंद नहीं करते हैं। लेकिन हम एक अंगूठे वाले रूल पर भरोसा करते हैं, जो ब्यूटी में किसी भी या फिर सारी चीजों का मॉडरेशन है। फिजिकल एक्सफोलिएशन को पूरी तरह से बैन कर देना एक अच्छा फैसला नहीं है, खासकर आपकी बॉडी के लिए जो केमिकल एक्सफोलिएशन के संपर्क में शायद ही आई होगी। एक्सफोलिएशन की बात करें तो स्क्रब का काफी एवोल्यूशन हुआ है और हमारे पास आज के समय में दो तरह के स्क्रब हैं, एक सॉल्ट स्क्रब और दूसरा शुगर स्क्रब। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या होते हैं शुगर स्क्रब?

Woman washing up her face in the morning

जैसा कि आप नाम से ही समझ सकते हैं, शुगर स्क्रब किचन स्पेल से बने होते हैं। इसका बेस इंग्रीडिएंट शुगर होता है और इसमें स्किन चेरिशिंग ऑयल भी होते हैं, जो इसके फॉर्मुलेशन को बेहतर बनाते हैं। शुगर स्क्रब को आफ फ्रूट, नैचुरल ऑयल जैसे कि आल्मंड या फिर कॉफी आदि के साथ पेयर कर सकते हैं। शुगर स्क्रब में काफी अधिक मात्रा में ग्लिकॉलिक एसिड होता है जो ड्राई, रफ या फिर डीहाइड्रेटिड स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। सबसे अच्छा स्क्रब

सॉल्ट स्क्रब क्या होता है?

सॉल्ट स्क्रब अधिक इंटेंस फिजिकल स्क्रब होते हैं जिनमें स्ट्रॉन्ग डिटॉक्सिफाइंग इफेक्ट होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल स्पा में किया जाता है क्योंकि इसमें रिलेक्सिंग और डी-स्ट्रेसिंग प्रोपर्टीज होती हैं। इनमें से अधिकतर सॉल्ट स्क्रब सी सॉल्ट और Epsom सॉल्ट से बनते हैं। सॉल्ट स्क्रब को आप नारियल के तेल, एसेंशियल ऑयल या फिर एक्टिवेटिड चारकोल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें थेराप्यूटिक प्रोपर्टी होती हैं। सॉल्ट स्क्रब में मौजूद मिनलर आपकी स्किन को सॉफ्ट करते हैं और हाइड्रेशन को रीस्टोर करते हैं। साथ ही ये आपकी मसल को रिलेक्स करते हैं।

शुगर स्क्रब या सॉल्ट स्क्रब क्या है बेहतर?

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि शुगर आपकी स्किन पर काफी जेंटल होती है और सॉल्ट थोड़ा अब्रेसिव होता है। यही कारण है कि शुगर स्क्रब अधिकतर लोगों की पहली पसंद है, खासकर अगर उन्हें हेड-टू-टो एक्सफोलिएशन चाहिए। वहीं दूसरी ओर सॉल्ट स्क्रब भी आपकी बॉडी के लिए अच्छा होता है लेकिन इसे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है या फिर आपको इरिटेशन आदि हो सकती है। दरअसल, दोनों के टेक्सचर में अंतर होता है। शुगर स्क्रब माइल्डर होते हैं और सॉल्ट स्क्रब थोड़े हार्श होते हैं। इस वजह से आप शुगर स्क्रब का चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं सॉल्ट स्क्रब सेंसिटिव स्किन के लिए भी अच्छे नहीं होते हैं क्योंकि उनके ग्रेन्यूल शार्प होते हैं। इसके अलावा शुगर स्क्रब में मॉइश्चराइजिंग प्रोपर्टी भी होती है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:
छोटे बाल हैं तो इन हैक्स से पाएं परफेक्ट बन हेयरस्टाइल
फेस टैन को छिपाने के लिए फॉलो करें ये मेकअप हैक्स
अरंडी का तेल के फायदे

01 Feb 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT