ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
अपने लिप्स को पिंक रखने के लिए अथिया शेट्टी फॉलो करती हैं दादी का ये खास नुस्खा, जानें

अपने लिप्स को पिंक रखने के लिए अथिया शेट्टी फॉलो करती हैं दादी का ये खास नुस्खा, जानें

अथिया शेट्टी कहती हैं कि उनकी दादी हमेशा उनका सपोर्ट रही हैं और पूरी जिंदगी हर चीज में उनकी मदद करती रही हैं। इसमें एक्ट्रेस की ब्यूटी जर्नी भी शामिल है। एक्ट्रेस ने पहले भी बताया है कि वह घरेलू नुस्खों को कितना प्रिफर करती हैं और इससे उनकी स्किन ग्लोइंग भी बनती है और इसका श्रेय उनकी दादी को ही जाता है। इसी बीच एक इंटरव्यू में जब अथिया से अपनी दादी की एक ब्यूटी टिप के बारे में पूछा तो उन्होंने डिटेल में इसके बारे में बात की।

क्या है अथिया शेट्टी की दादी का ये नुस्खा?

एक इंटरव्यू में अथिया ने बताया, ये एक कॉफी लिप स्क्रब है, जिसे बनाना बेहद आसान है और इस्तेमाल करना भी। इसके लिए कॉफी और गुलाब जल को अच्छे से मिलाना है और फिर इसे अपने होठों पर लगाना है।

अथिया शेट्टी के घर पर बने लिप स्क्रब के फायदे

चेप्ड लिप्स के लिए अथिया की दादी का ये नुस्खा वाकई बहुत काम का है। कॉफी एक बहुत ही अच्छा एक्सफोलिएटिंग एजेंट होता है जो लिप्स की डार्क स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है और पिगमेंटिड लिप्स के लिए इसे अच्छा बनाता है। वहीं गुलाब जल लिप्स को सूथ करते हैं और इसे हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

इस स्क्रब को बनाने के लिए एक टीस्पून कोर्स कॉफी पाउडर या फिर बची हुई कॉफी ग्राउंड को बाउल में डालें। अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालें और अच्छे से मिक्स कर के पेस्ट तैयार कर लें। कंसिस्टेंसी को अपने हिसाब से सेट करें। अब इस मिक्सचर को अपने होठों पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। इसके बाद पानी से साफ कर लें और फिर लिप बाम लगा लें।

ADVERTISEMENT

अगर आप अपने लिए अच्छे गुलाब जल की तलाश में हैं तो Kama Ayurveda Pure Rose Water ट्राय कर सकती हैं।

वहीं POPxo First Kiss Lip Balm SPF 15 आपके होठों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है और लिप्स को सॉफ्ट भी रखती है।

मेरे होंठ तो अक्सर ही फट जाते हैं और अब इस रेसिपी का पता चलने के बाद मैं तो इस नुस्खे को जरूर ट्राई करने वाली हूं।

05 Jul 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT