ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
अगर आप भी सोते हैं पेट के बल, तो तुरंत बदल दें ये आदत

अगर आप भी सोते हैं पेट के बल, तो तुरंत बदल दें ये आदत

हममें से ज्यादातर लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं और इनमें कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें बिना पेट के बल लेटे नींद ही नहीं आती। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो सोने के इस तरीके को तुरंत बदल दीजिए। यह अादत कई तरह की परेशानियों को जन्म देती है। एेसे सोने से अापके शरीर का ब्लड सही तरीके से सर्कुलेट नहीं हो पाता है। जिससे आए दिन शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है। जानिए पेट के बल सोने से होने वाले और भी नुकसानों के बारे में…

1 – हर वक्त सिर दर्द

अगर आप पेट के बल सोते हैं तो आपको सिर दर्द की शिकायत हमेशा रहती होगी। क्योंकि इस पोजीशन में सोने से गर्दन मुड़ जाती है और ब्लड सप्लाई सर तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाती, इसलिए दिन भर सिर भारी-भारी सा लगता है।

2 – जोड़ों का दर्द

पेट के बल सोने से काफी असर शरीर की हड्डियों पर भी पड़ता है। वो अपनी सही पोजीशन में नहीं रहती हैं जिससे जोड़ों में दर्द होने लगता है। इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।

3 – चेहरे पर भी पड़ता है असर

pimpels

ADVERTISEMENT

पेट के बल सोने से चेहरा दबा रहता है और आपकी स्किन को पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं मिलती और बिस्तर पर लगे बैक्टीरिया चेहरे पर भी लग जाते हैं। इससे चेहरे पर दाग- धब्बे होने लगते हैं। अगर आप पीठ के बल लेटते हैं तो आपकी स्किन नैचुरली ग्लो करती है और हेल्दी बनी रहती है।

4 – बैक पेन की शिकायत

पेट के बल सोने का एक नुकसान ये भी है कि इसकी वजह से रीड़ की हड्डी नेचुरल शेप में नहीं रह पाती है। इससे लोगों को बैक पेन होने लगता है। कभी- कभी तो ये दर्द इतना खतरनाक हो जाता है कि सीधे बैठने में भी मुश्किल होती है।

5 – पेट खराब रहता है

पेट के बल सोने से खाना ठीक तरीके से पच नहीं पाता है जिससे इनडाइजेशन यानि की पेट की समस्या बनी रहती है। पेट में दर्द भी बना रहता है। अक्सर लोग इसे मामूली पेटदर्द समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। इसीलिए हमेशा बांयी करवट करके या फिर पीठ के बल सोएं।

sleep

किस पोजीशन में सोना चाहिए ?

पीठ के बल सोना अच्छा होता है। एक्सपर्ट भी इस पोजीशन को हेल्थ के हिसाब से सोने के लिए एकदम सही मानते हैं। दरअसल, पीठ के बल सोने पर आपका सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी सामान्य तौर पर अपना काम करती है। इससे आपको बहुत अच्छी नींद आती है और आपकी सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होता है। बांयी तरफ कवरट लेकर सोने से भी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

ADVERTISEMENT

इन्हें भी पढ़ें –

1. क्या आपको पता हैं हेल्थ से जुड़े ये 10 फैक्ट्स
2. आपके सोने का तरीका आपके बारे में बहुत कुछ कहता है
3. ये 20 आसान से टिप्स आपकी लाइफस्टाइल को बना सकते हैं और भी बेहतर

25 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT