ADVERTISEMENT
home / Weight Loss
ram kapoor body transformation journey

130 किलो के हो गये थे ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम राम कपूर, 7 महीने में घटाया था 30 किलो वजन

टीवी के फेमस सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम कर चुके जाने- माने एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) अपनी बेमिसाल एक्टिंग और क्यूट सी स्माइल के जरिए अपने फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर ऐसे कई यादगार किरदार निभाये हैं, जो लोगों के दिलो- दिमाग में बसे हुए हैं। राम कपूर 49 साल के हो गये हैं। राम कपूर ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था तो वो जानते थे कि अपने बढ़े वजन के चलते उनको काफी परेशानियां झेलनी होंगी। लेकिन उनकी एक्टिंग और लुक के आगे सब कयास बेकार हो गए। बढ़े वजन के बावजूद भी वो टीवी की दुनिया में अच्छे खासे लोकप्रिय हो गए और आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वैसे एक बार फिर से इन दिनों राम कपूर अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं।  

कई इंटरव्यू में राम कपूर ने बताया था कि टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम करते हुए वो काफी अनफिट हो गए थे। उनका काफी वेट बढ़ गया था, जिसके बाद अब उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला, जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वैसे उन्होंने अपना वेट अपकमिंग फिल्मों के लिए कम किया था।

30 किलो कम किया वजन

राम कपूर ने 7 महीने की हार्डकोर एक्सरसाइज के बाद अपने आपको इतना फिट कर लिया कि देखने वाले उनकी हालिया फोटो देखकर हैरान रह जाते हैं। चूंकि राम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके चाहने वाले उनको फॉलो करते हैं, इसलिए जब राम कपूर ने अपनी फिट और परफेक्ट बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग वाकई देखते रह गए। वैसे मानना पड़ेगा कि राम कपूर ने बेहद कम समय में अच्छा-खासा वेट लॉस किया था। खुद उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राम कपूर की फैट टू फिट वाली तस्वीर शेयर कर उन्हें मोटिवेट किया था।

इस वजह से वेट कम करने के लिए हुए मोटिवेट

बता दें राम कपूर का वजन 130 किलो हो गया था। राम कपूर ने खुलासा किया था कि, उन्होंने पतला होने का फैसला इसलिए किया था, क्योंकि वह अपने बच्चों के लिए गलत उदाहरण नहीं बनना चाहते थे और हेल्थी रहना चाहते हैं। इस पूरे वेट लॉस जर्नी में राम कपूर का सबसे बड़ा सपोर्टर उनकी पत्नी गौतमी कपूर रहीं। 

ADVERTISEMENT

कैसे कम किया वजन

एक इंटरव्यू के दौरान राम कपूर ने बताया था कि वो इन दिनों अपनी फिटनेस और हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। अपना डाइट सीक्रेट शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि वो इंटरमीडिएट डाइट फॉलो कर रहे हैं, जिसमें उन्हें 16 घंटे फास्टिंग करनी पड़ती है और बचे हुए घंटों में ही खाने की इजाज़त होती है। इसके अलावा वो वर्कआउट के लिए सुबह खाली पेट वेट ट्रेनिंग के लिए जिम जाते हैं और रात में सोने से पहले कार्डियो भी कर रहे हैं। 

17 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT