ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
जानिए टीवी की सीता दीपिका चिखिला के ब्यूटी टिप्स, 57 साल की उम्र में भी दिखती हैं ग्लैमरस

जानिए टीवी की सीता दीपिका चिखिला के ब्यूटी टिप्स, 57 साल की उम्र में भी दिखती हैं ग्लैमरस

‘रामायण’ में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) का चेहरा टीवी के उन पॉपुलर सेलेब्स में से एक है, जिन्हें भुला पाना आसान नहीं है। भले ही ये धारावाहिक बहुत पुराना है लेकिन सीता बनकर लोगों के दिलों में घर बनाने वाली दीपिका चिखलिया आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं। 

सोशल मीडिया पर दीपिका के लाखों फॉलोअर्स हैं और वो अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

इन लेटेस्ट फोटोज में दीपिका ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इसमें उनके कपड़े उनके लुक को और क्लासी बनाते हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं दीपिका के बाल और मेकअप भी एकदम प्रो-फिनिश के साथ उनके ओवरऑल अपीयरेंस को ज्यादा दमदार बना रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि दीपिका की उम्र 57 हैं, लेकिन उनकी स्किन और लुक देखकर उम्र का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। अगर आप की भी उम्र 40 या 50 के आस-पास की है तो आप दीपिका चिखलिया के ब्यूटी टिप्स अपनाकर बढ़ती उम्र के साथ ग्लैमरस नजर आ सकती हैं –

दीपिका चिखलिया के ब्यूटी सीक्रेट्स deepika chikhalia beauty tips in hindi

नैचुरल टोन मेकअप अपनाएं

दीपिका चिखलिया ने भी अपनी उम्र के हिसाब से अपना मेकअप ट्रेंड बदल लिया है। पहले वह मिनिमल हैवी बेस मेकअप करती थीं। लेकिन, अब वे स्मूद फिनिश के साथ नैचुरल टोन वाला मेकअप बेस अप्लाई करती हैं। आज के समय यंगस्टर्स को लगता है कि बिना मेकअप के भी उनकी स्किन में चमक आनी चाहिए। इसलिए वे कई घरेलू उपाय करते हैं। लेकिन, बिना कुछ किए दीपिका का चेहरा बिना मेकअप के भी दमकने लगता है। दीपिका को भी लगता है कि यह नैचुरल सिर्फ एक दिन में नहीं आई बल्कि कई सालों की देखभाल का नतीजा है।

ADVERTISEMENT

बालों को दे नया लुक

40 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं को बालों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए वे अपने बालों के साथ कुछ भी अलग करने से डरते हैं। लेकिन इस उम्र में एक जैसे हेयरस्टाइल से खुद का लुक बोरिंग लगने लगता है। इसलिए दीपिका की राय है कि उन्हें जब भी संभव हो अपने बालों के लिए नया हेयरकट करवाना चाहिए। सिंपल हेयरकट की जगह दीपिका ने वी-शेप वाला लेयर्ड कट करवाया है, जिसकी वजह से उनका लुक फ्रेश एंड यंग अपीयरेंस देता नजर आ रहा है।

ये होम मेड फेस स्क्रब करें ट्राई

कुछ समय पहले दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना ब्यूटी सीक्रेट बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने एक खास होम मेड फेस स्क्रब के बारे में जिक्र किया था। दरअसल दीपिका मसूर की दाल, नीम की पत्तियां, रवा, चंदन का पाउडर और दही के मिक्सचर वाला होम मेड फेस स्क्रब इस्तेमाल करती हैं। ये एक तरह से एंटी एंजिग का काम करता है और स्किन ब्राइट एंड टाइट बनाये रखता है।

इनर पीस है जरूरी

आज 57 साल की उम्र में भी दीपिका चिखलिया के चेहरे पर शांति, ठहराव और नैचुरल ग्लो है। दीपिका हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए  इनर पीस को श्रेय देती हैं। वह रेग्यूलर्ली मेडिटेशन और योगाभ्यास  करती हैं।

DIY : अपनी स्किन टोन में सुधार करना चाहते हैं तो ट्राई करें पीली मूंग दाल की फेस पैक रेसिपी
कियारा आडवाणी के इंस्टाग्राम से सीख सकते हैं ये 6 मेकअप लेसन
जानिए एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए | Aloe Vera se Daag Dhabbe Kaise Hataye

ADVERTISEMENT


28 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT