ADVERTISEMENT
home / Celebrity Make Up
kiara Advani Makeup Tips

कियारा आडवाणी के इंस्टाग्राम से सीख सकते हैं ये 6 मेकअप लेसन

कियारा आडवाणी के ब्यूटी लुक्स हमेशा ही फैन्स को पसंद आते हैं। जो लोग मेकअप इंस्पिरेशन ढूंढते हैं वो  एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम फॉलो करते ही उनके मेकअप चॉइसेस को समझ सकते हैं। कियारा के इन खूबसूरत लुक्स से मेकअप लवर्स ये लेसन अपना सकते हैं। 

बोल्ड ब्लैक आईलाइनर

साभार- इंस्टाग्राम

कियारा आडवाणी यूं तो ज्यादातर सटल, मिनिमल मेकअप लुक अपनाना पसंद करती हैं, लेकिन एक मैगजीन के लिए किया गया ये मेकअप लुक ये प्रूव करता है कि परफेक्ट कैट आइलाइनर कभी भी निराश नहीं करता है। कियारा की तरह बोल्ड ब्लैक आइलाइनर लुक आपके स्पेशल दिनों के लिए एक परफेक्ट लुक बन सकता है। इसे मास्टर करने के लिए कई तरह के हैक्स और टिप्स आपको मिल जाएंगे।

न्यूड मैट लिप्स

साभार- इंस्टाग्राम

कियारा का इंस्टाग्राम फॉलो करते ही आप पाएंगी कि एक्ट्रेस अपने ज्यादातर लुक्स को मैट लिप्स से कंप्लीट करती हैं। एक्ट्रेस के ज्यादातर लिप कलर्स न्यूड पिंक, न्यूड ब्रिक या नैचुरल शेड्स होते हैं।हालांकि जिन लुक्स में एक्ट्रेस ने अपने लिप्स पर ग्लॉस यूज किया है, वो भी काफी रिफ्रेशिंग दिखते हैं।

मस्कारा है मस्ट

कियारा के लुक्स को फॉलो करने के बाद ये बात तो बिलकुल साफ है कि लुक सटल हो या बोल्ड, दोनों ही मेकअप लुक में अगर मस्कारा मिसिंग हो तो लुक कंप्लीट नहीं दिखता है। कियारा भी मस्कारा से अपना आई मेकअप कंप्लीट करना पसंद करती हैं।

ADVERTISEMENT
साभार- इंस्टाग्राम

ब्लैक नहीं, ब्राउन 

कियारा की तरह स्मोकी आईज के लिए ब्लैक आई लाइनर या कोल यूज करने की जगह, ब्राउन आईलाइनर यूज करें। ये बहुत बोल्ड नहीं दिखते हुए भी पूरे लुक को ग्लैमरस टच देता है। 

कंटूर और ब्लश

कियारा अपने हाई फैशन लुक्स को सही क्टूरिंग से फेस पर नेचुरल शेडिंग करना पसंद करती हैं। साथ ही वो ब्लश से अपने चीक्स को हाइलाइट भी करती हैं।

ड्यूई बेस

साभार- इंस्टाग्राम

कियारा अपने शाइनी पार्टी लुक्स के लिए ड्यूई बेस यूज करती हैं। शाम की पार्टी के लिए एक्ट्रेस की तरह ड्यूई बेस से अपने फेस को फ्लॉलेस ग्लो दे सकती हैं।

09 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT