ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
Dry Skin के लिए ये 10 फेस पैक्स जो देंगे आपको निखरी त्वचा

Dry Skin के लिए ये 10 फेस पैक्स जो देंगे आपको निखरी त्वचा

अगर आपकी स्किन ड्राई यानी रुखापन लिए हुए है या किन्हीं कारणों जैसे बदला मौसम, फील्ड जॉब या किसी बीमारी की वजह से ये ड्राई हो गई है। तो आपको परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। आपको लगता है कि आप मार्केट के सारे products यूज़ करके थक चुकी हैं। तो इस बार इन आसान टिप्स को अपनाइए। यकीन करिए आपको जल्द और positive रिजल्ट मिलेगा और ड्राई स्किन की परेशानी दूर होगी। खास आपके खूबसूरत फेस के लिए हैं ये पैक… ड्राई स्किन के लिए फेस वॉश

1. ककड़ी मास्क

1अब गर्मियों में ककड़ी आसानी से available है। चेहरे और गर्दन के हिसाब से ककड़ी को बारीक कद्दूकस कर लें या ग्राइंड कर लें। अब इसमें एक टेबल स्पून चीनी मिलाएं और 10 मिनट के लिए इस मिश्रण को फ्रीज में रख दें। अब इसे त्वचा पर लगाकर 15 मिनट बाद हल्का मसलते हुए छुड़ा दें।

2. केला मास्क

पके हुए केले में एक छोटा चम्मच बादाम तेल या ऑलिव आइल मिलाएं और इतनी ही मात्रा में शहद मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। लगभग 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

3. तरबूज मास्क

3अगर आप फील्ड जॉब में हैं या किन्हीं भी कारणों से आपका धूप से अधिक सामना होता है, तो तरबूज का फेस पैक आपके लिए परफेक्ट है। दो टेबल स्पून तरबूज का रस और इतना ही ककड़ी का रस मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। पहली बार में ही आपको फर्क महसूस होगा।

ADVERTISEMENT

4. बादाम और दूध मास्क

रात को सोने से पहले 5 बादाम दूध में भिगोकर रखें और सुबह पीस लें। अब इसमें एक चमम्च दूध, थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा एलोवेरा जैल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। बस 15 मिनट बाद धो लें।

5. चंदन मास्क

5एक चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट लगाने के बाद धो लें। ये आपकी त्वचा को ठंडक और नमी दोनों देगा।

6. टमाटर और गाजर मास्क

एक टेबल स्पून टमाटर के रस में इतना ही गाजर का रस मिलाएं। अब इसमें 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाएं। तैयार मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

7. ऑरेंज मास्क

7आप चाहें तो एक ऑरेंज स्लाइस लेकर उसे खोलें और हल्के हाथों से 10 मिनट तक चेहरे और गर्दन पर मलें। फिर चेहरा धो लें। इसके अलावा आप एक चम्मच संतरे के रस में आधा चम्मच गुलाबजल और इतना ही शहद मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगा सकती हैं। इस पैक को आप हाथ पैर पर भी यूज़ कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

8. मक्खन मास्क

आधा चम्मच मक्खन में आधा चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इसे अच्छी तरह चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आप चाहें तो हाथ और पैर पर भी इस मिश्रण को लगा सकती हैं। 20 मिनट बाद इसे धोकर साफ करें। यह मिश्रण आपकी स्किन को ग्लो और सॉफ्टनेस देता है।

9. आम का मास्क

9 (1)जी! रसीला आम आपकी स्किन को ड्राईनेस से बचाता है। एक चम्मच पके हुए आम के गूदे में आधा चम्मच चीनी और आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद धोकर साफ कर लें।

10. गाजर मास्क

दो बड़ी चम्मच गाजर के जूस में एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। Images: shutterstok.com यह भी पढ़ें: हर Skin Type के लिए परफेक्ट हैं ये Homemade मेकअप रिमूवर यह भी पढ़ें: Dull Skin भी अब करेगी Glow इन 9 आसान तरीकों से! (बिना मेकअप)

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT