ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
छुहारे खाने के फायदे, Chhuhara Khane ke Fayde

जानें, सेहत के लिए छुहारे खाने के फायदे और नुकसान – Chhuhara Khane ke Fayde

खजूर कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यहां तक कि इसके पेड़ को जीवन का वृक्ष और रेगिस्तान की रोटी आदि के नाम से भी जाना जाता है। खजूर कई पसंदीदा सूखे मेवो में से एक है, और ये कई तरीकों से सेहत के लिए लाभकारी होता है। वैसे तो खजूर चार प्रकार का होता है लेकिन आज हम इस लेख में केवल इसके एक प्रकार छुहारों की ही बात करेंगे। जितना अधिक खजूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, उतना ही छुहारा भी सेहत के लिए अच्छा होता है। 

छुहारे क्या है? – Dates in Hindi

छुहारा (छुहारे के फायदे) एक प्रकार का सूखा मेवा है और इन्हें खजूर को सुखा कर बनाया जाता है। दरअसल, खजूर में रस होता है और जब वो रस सूख जाता है तो वो छुहारा बन जाता है। छुहारा खजूर के मुकाबले थोड़ा सिकुड़ा हुआ होता है। इनका इस्तेमाल भारत के घरों में त्योहारों के दौरान धार्मिक कार्यों के लिए भी किया जाता है। 

ADVERTISEMENT

छुहारे के पोषक तत्व

छुहारा में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, शुगर, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। खनिजों में सिलेनियम, कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और बोरोन और विटामिन में राइबोफ्लेविन, पाइरिडोक्सिन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन ए और विटामिन सी इसमें होते हैं और इस वजह से आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।

https://hindi.popxo.com/article/oats-khane-ke-fayde-in-hindi

खजूर और छुहारा में अंतर? – Khajur and chhuhara Difference in Hindi

Khajur and chhuhara Difference in Hindi

खजूरछुहारे
खजूर (खजूर और छुहारा में अंतर) सॉफ्ट और सूखे दोनों तरह के होते हैं।
वहीं छुहारों में कम नमी होती है
आप खजूक को हवा बंद टाइट डब्बे में केवल 8 महीनों तक ही स्टोर करके रख सकते हैं और फ्रीजर में इन्हें 1 साल तक रखा जा सकता है।वहीं, छुहारे, खजूर के मुकाबले अधिक समय तक चलते हैं और आप उन्हें अधिक वक्त तक स्टोर करके रख सकते हैं।
कैलोरी की बात हो तो खजूर में कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम खजूर में 142 कैलोरी होती है।वहीं, छुहारों में खजूर के मुकाबले ज्यादा कैलोरी होती है। 100 ग्राम छुहारों में 284 कैलोरी होती है।

ADVERTISEMENT

छुहारा खाने के फायदे – Chuhara Khane ke Fayde

Chuhara Khane ke Fayde

छुहारे या फिर सूखा खजूर कई प्रकार से आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी (छुहारे खाने के फायदे) होता है। छुहारों को विटामिन्स का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, के, बी2, बी6 आदि, हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद (छुहारा खाने का फायदा) होते हैं और इस वजह से आपको भी इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये कई प्रकार के आपकी सेहत के लिए फायदेमंद (सूखा छुहारा खाने के फायदे) होते हैं। 

खाली पेट छुहारा खाने के फायदे

– सुबह खाली पेट छुहारा खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट छुहारा खाने से आपकी बहुत सारी परेशानियां दूर होती हैं। 
– इसमें सोडियम होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और खून के दबाव को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
सुबह सुबह खजूर खाने से आपकी भूख भी नियंत्रित रहती है। साथ ही आपकी रोध प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
– यदि आपके स्तन का आकार बढ़ा है तो भी आपको रोज सुबह खाली पेट खजूर खाना चाहिए। इससे आपके स्तन का आकार अधिक नहीं बढ़ता है।

सूखे छुहारे खाने के फायदे

– छुहारों (खाली पेट छुहारा खाने के फायदे) में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होता है और इस वजह से ये पेट के लिए बहुत ही लाभकारीत होता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। 
– छुहारों को खाने से आपका कार्डियोवैल्कुलर सिस्टम भी सही रहता है। इसमें फैट नहीं होता है और इस वजह से आपका कोलेस्ट्रोल भी सामान्य रहता है। ऐसे में आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। 
– शोध के मुताबिक छुहारों में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होत हैं और इस वजह से ये आपकी पाचनशक्ति के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ये आपको एसिडिटी, पेट की अल्सर और सीने में जलन आदि की समस्या (सूखे छुहारे खाने के फायदे) से बचाता है।

छुहारे और दूध के फायदे

– यदि आप छुहारे और दूध (छुहारे और दूध के फायदे)  का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो आपकी भूख बढ़ने लगती है। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता और भूख बढ़ाने में मदद करता है।
– इसके अलावा सर्दी जुखाम आदि में भी दूध और छुहारे (दूध और छुहारे के फायदे) बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले इसे पीना चाहिए।
– दूध और छुहारों का सेवन करने से आपके कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

प्रेगनेंसी में छुहारे खाने के फायदे

– प्रेगनेंसी के दौरान छुहारे खाना फायदेमंद (छुहारे खाने के तरीके तो होता है लेकिन इसके लिए आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी होती हैं। जैसे कि प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में भूलकर भी छुहारों का सेवन ना करें लेकिन इसके बाद आप छुहारों का सेवन कर सकती हैं।
– प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को दिनभर में केवल 2-3 छुहारे (chhuhara khane ke fayde) ही खाने चाहिए।
– इसमें काफी अधिक मात्रा में फाइबर और अन्य पौषक तत्व होते हैं और इस वजह से स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

बालों के विकास के लिए छुहारे के फायदे

– छुहारे बालों की कोशिकाओं को मजबूत करता है।
– मुख्य रूप से छुहारे दो मुहे बाल, बालों के रूखेपन आदि को दूर करने में काम आते हैं।
– ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि आपके बाल स्वस्थ बने रहें तो आपको रोजाना इनका सेवन करना चाहिए।

त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए छुहारे के फायदे

– त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए छुहारे बेहद ही फायदेमंद होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित रखने में मदद करता है और डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है।
– इसके अलावा ये त्वचा को रिफ्रेश और ग्लोइंग बनाने में भी बहुत ही मदद करते हैं।
– यहां तक कि यदि आप नियमित रूप से छुहारों का सेवन करते हैं तो इससे आपके चेहरे पर एजिंग के सााइंस भी कम दिखाई देते हैं। 

ऊर्जा बढ़ाने के लिए छुहारे के फायदे

– छुहारे में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो ऊर्जा बूस्टर का काम करती है और व्यक्ति के शरीर में एनर्जी बूस्ट करने में मदद करती है।
– यदि आप अपने शरीर में ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से छुहारों का सेवन करना चाहिए।
– कई लोगों का मानना है कि ये आपकी शारीरिक और सहनशक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है। 

छुहारे खाने के नुकसान – Chuhare ke Nuksan

Chuhare ke Nuksan

ADVERTISEMENT
जिस तरह से छुहारे सेहत के लिए लाभकारी होते हैं, उसी तरह से यदि इनका प्रयोग जरूरत से अधिक किया जाए तो आपकी सेहत को इनसे नुकसान (छुहारे खाने के नुकसान) भी पहुंच सकता है। इस वजह से सही तरीके से छुहारों (chuhare ke nuksan) का सेवन किया जाना बहुत ही आवश्यक है। 
– यदि आपका शुगर अक्सर ही अधिक रहता है तो आपको इसका कम सेवन करना चाहिए।
– अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका सेवन ना करें क्योंकि इसके सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है।
– यहां तक कि कई लोगों को इसके सेवन से एलर्जी भी हो सकती है।
– बच्चों के लिए भी छुहारों (chuhara khane ke fayde) का सेवन करना फायदेमंद नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चबाने में थोड़े सख्त होते हैं और इस वजह से उन्हें इन्हें चबाने में परेशानी होती है। 

छुहारे से जुड़े सवाल और जवाव – FAQ’s

एक दिन में कितने छुहारे खाने चाहिए?

दरअसल, छुहारे (dry dates in hindi) की तासीर गर्म होती है और इस वजह से किसी भी व्यक्ति को एक दिन में 3-4 से अधिक छुहारों का सेवन नहीं करना चाहिए।

छुहारा में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

छुहारा में विटामिन A, C, E, K, B2, B6 आदि पाए जाते हैं।

रोज कितने खजूर खाने चाहिए?

छुहारे की तरह खजूर की तासीर भी गर्म होती है और इस वजह से प्रतिदिन 4-5 से अधिक खजूर नहीं खाने चाहिए।

छुहारा कितने प्रकार का होता है?

छुहारे तीन प्रकार के होते हैं। इनमें खजूर, पिंड खजूर और गोस्तन छुहारा शामिल है।

एक छुहारे में कितनी कैलोरी होती है?

100 ग्राम छुहारों में 284 कैलोरी होती है।

खजूर खाने का सही तरीका क्या है?

खजूर को रोज सुबह पानी में भिगो कर खाना चाहिए। इससे आपका पेट ठीक रहता है।

ज्यादा खजूर खाने से क्या होता है?

यदि आप जरूरत से ज्यादा खजूर खाते हैं तो आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा आपका वजन भी बढ़ सकता है और साथ ही कई अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

22 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT