ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
भूलकर भी खाली पेट न खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ता है उल्टा असर

भूलकर भी खाली पेट न खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ता है उल्टा असर

कई बार कोई अच्छी और फायदेमंद चीज भी गलत समय पर खा लेने से हमारे सेहत पर उल्टा असर होता है। कौन- सी चीज कब खाई जाए, ये पता होना बेहद जरूरी है। क्योंकि कई खाने वाली चीजों में एसिड की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि यदि उन्हें खाली पेट खाया जाए तो शरीर को फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। एेसे में खासतौर पर ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं आैर किस समय खा रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि खाली पेट किन चीजों को बिलकुल नहीं खाना या पीना चाहिए।

1 – चाय या कॉफी

823905 206

कॉफी पीना आपके लिए बेहत फायदेमंद है लेकिन खाली पेट कॉफी या चाय पीने से एसिडिटी बढ़ जाती है, जो पूरे दिन जलन और बदहजमी का कारण बनती है। आमतौर पर लोग सुबह उठते से ही खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। इनमें मौजूद निकोटीन या कैफीन से एसिड बनता है जो खाली पेट तो और भी बढ़ जाता है। इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। अगर आपको सुबह चाय या कॉफी पीना ही है तो इसके साथ खाने के लिए थोड़े- बहुत स्नैक्स ले लें। अगर कुछ खाने को न हो, तो इससे पहले एक गिलास पानी ही पी लें।

2 – तीखा या मसालेदार खाना

cf78eb cf8bbf15bb1c4c169b40fd8d9cef0422

ADVERTISEMENT

अगर आपने सुबह- सुबह खाली पेट मसालेदार या तीखा भोजन कर लिया तो भी आपको दिक्कत हो सकती है। दरअसल, इसमें नैचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है। इजस वजह से पेट में ऐंठन व दर्द तक हो सकता है। कुछ लोगों को तो इससे लूज़ मोशन भी हो जाते हैं।

3 – मेडिसिन

vitamin-tablets

वैसे तो ये बात आपको पता ही होगी कि डॉक्टर सुबह- सुबह (कुछ दवाओं को छोड़कर) खाली पेट मेडिसिन लेने के लिए मना करते हैं। दवाओं को खाली पेट लेने से भी पेट में एसिड की शिकायत होती है जिससे जलन या खट्टी डकार जैसी परेशानी हो जाती है, कुछ मामलों में तो हालत और ज्यादा खराब हो सकती है।

4 – मीठी चीजें

536975153

ADVERTISEMENT

सुबह सीधे उठकर मीठा खाने की आदत डायबिटीज को बुलावा दे सकती है। अगर खाली पेट अाप किसी मीठी चीज को खाते या पीते हैं तो इससे आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल हाई हो जाता है। अगर आपको मीठा खाने का बहुत मन है तो पहले पानी पी लें, फिर ही कुछ मीठा खाएं।

5 – केला

image

यूं तो केला सुपरफूड माना जाता है, लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो केला गलत समय पर खाने से शरीर को बेहद नुकसान पहुंचा सकता है। केले में मैग्नीशियम और पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है जो रक्त में मैग्नीशियम और पोटेशियम का असंतुलन पैदा कर सकती है। इसीलिए केला तो खाली पेट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

6 – खट्टे फल

167226562 XS

ADVERTISEMENT

यूं तो खट्टे फल अगर सही समय पर खाए जाएं तो बहुत फायदा करते हैं लेकिन अगर इसे आपने सुबह- सुबह खाली पेट खा लिए तो ये आपको नुकसान भी पहंचा सकते हैं। खाली पेट खट्टे फल खाने से शरीर में एसिड  बनता है जो कि हमारे पाचन तंत्र को बिगाड़ देता है।

7 – दही

download %282%29

अगर आप खाली पेट दही खाते हैं तो ये जान लें कि यह पेट में पाये जाने वाले एसिड्स को और भी ज्यादा एसिडिक बना देता है। इससे दही में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया का लाभ अप्रभावी हो जाता है। इसलिए सुबह खाये जाने वाली पहली चीज दही या उससे बनने वाली कोई भी डिश नहीं होनी चाहिए। यदि इसे खाली पेट खा लिया जाए तो पेट में मरोड़ उठ सकती है और दर्द भी हो सकता है।

8 – टमाटर

2962762666 1237ff6eb4 o

ADVERTISEMENT

टमाटर में भी एसिड बहुत अधिक मात्रा में होता है, इसलिए अगर इसका खाली पेट सेवन किया तो यह शरीर को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाता है और पेट में पथरी का मुख्य कारण बन सकता है। इससे गैस्ट्रिक अल्सर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें –

 
14 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT