xSEO

सेहत के लिए जाने पालक के फायदे और नुकसान – Palak ke Fayde

Megha Sharma  |  Aug 31, 2021
पालक के फायदे और नुकसान - Palak ke Fayde, Palak Khane ke Fayde

हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां तो कई सारी होती है लेकिन उनमें से एक है पालक (पालक खाने के फायदे)। ये बेहद ही स्वादिष्ट तो होती है लेकिन साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होती है। भारत में पालक का बड़े पैमाने पर सेवन किया जाता है। इसे हिंदी में पालक और अंग्रेजी में स्पिनेच (Spinach) के नाम से जाना जाता है। वहीं पालक (पालक के फायदे) का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है। तो चलिए आपको हम इस लेख में पालक के स्वास्थ्य संबंधी गुणों के बारें में बताते हैं।  कटहल खाने के फायदे और नुकसान

स्वास्थ्य के लिए पालक के फायदे – Palak Khane ke Fayde

पालक (पालक खाने के फायदे और नुकसान) स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये आंखों से लेकर हड्डियों तक और ब्लड प्रेशर आदि कई चीजों में फायदेमंद होता है। यदि आप इसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपकी कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। तो चलिए आपको पालक (पालक सूप के फायदे) के फायदों के बारे में डिटेल में बताते हैं।  जानिए करेला खाने के फायदे और नुकसान

आंखों के स्वास्थ्य के लिए

आंखों की समस्या से यदि आप बचे रहना चाहते हैं तो आपके लिए पालक बहुत ही लाभकारी हो सकती है। दरअसल, सलाह दी जाती है कि यदि आप अपनी आंखों की दृष्टि को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो आपको हरे रंग के पत्तेदार साग का सेवन करना चाहिए। इन्ही में से एक पालक भी है। पालक में विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है, जो मुख्य रूप से आंखों में होने वाले मैक्यूलर डीजेनरेशन यानी कि आंखों के रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है।  चिचिंडा खाने के फायदे और नुकसान

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम बहुत ही आवश्यक होता है और ये ना केवल हड्डियों का निर्माण करने में मदद करता है बल्कि उनके विकास के साथ-साथ उन्हें मजबूती भी देता है। पालक (kacha palak khane ke fayde) में काफी अधिक मात्रा में विटामिन और कैल्शियम पाए जाते हैं और इस वजह से हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आपको पालक को अपने रोजाना के आहार में शामिल करना चाहिए। 

हार्ट अटैक के खतरे में

यदि आप हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं और खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको पालक का सेवन करना चाहिए। पालक में नाइट्रेट पोषक तत्व होते हैं, जिसे स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह से होने वाली मौत का जोखिम कम होता है। 

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए

ब्लड प्रेशर से होने वाले जोखिम को कम करने के लिए भी पालक बहुत ही लाभकारी होता है। पालक में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद होती है। साथ ही यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसके अलावा पालक में पेप्सिन भी पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप को सुधारने में मदद करता है। 

एनीमिया के लिए 

एनीमिया का सबसे अधिक खतरा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होता है। उनके शरीर में एनीमिया का खतरा आयरन की कमी की वजह से हो सकता है। ऐसे में एनीमिया के जोखिम को कम करने के लिे आपको भरपूर मात्रा में आयरन की जरूरत होती है, जिसके लिए आपको पालक का सेवन करना चाहिए। 

आयरन की कमी के लिए

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है, पालक शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है और साथ ही इसकी मदद से एनीमिया के खतरे को भी कम करता है। इस वजह से अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको पालक का सेवन करना चाहिए। 

गर्भावस्था के लिए

गर्भावस्था में मां के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत ही जरूरी होता है और इस वजह से उन्हें अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान मां को फोलेट पोषक तत्व की आवश्यकता होती है और ये बच्चे में न्यूरल ट्यूब दोष के खतरे को कम करने में मदद करता है। इस वजह से फोलेट की पूर्ति के लिए गर्भवती महिलाओं को पालक का सेवन करना चाहिए। 

पाचन स्वास्थ्य के लिए

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, पाचन तंत्र से संबंधित है। पाचन तंत्र गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट लीवर, अग्न्याशय और पित्ताशय से बनता है जो शरीर में भोजन को पचाने में मदद करता है। यहां पालक अहम भूमिका निभाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी होता है। फाइबर मुख्य रूप से खाने को पचाने में मदद करता है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

यदि आप रोगों से मुक्त रहना चाहते हैं तो आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना होगा। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आपको स्वास्थ्यवर्धक चीजों का सेवन करना चाहिए। इस वजह से आपको अपनी डाइट में पालक को शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन ई होता है तो जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। 

वजन घटाने के लिए

यदि आप सही में अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आप पालक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, वजन घटाने के लिए सबसे अधिक जरूरी होता है कि आप कैलोरी का कम सेवन करें और पालक ऐसे खाद्य पदार्थों में से एक है, जिसमें कम कैलोरी होती है और इस वजह से पालक को अपनी डाइट में शामिल कर आप अपना वजन घटा सकते हैं। 

पालक खाने के नुकसान – Palak Khane ke Nuksan

पालक खाने के फायदों के साथ-साथ नुकसान (पालक के नुकसान) भी होते हैं। अब पालक खाने के फायदों के बारे में तो हम जानते ही हैं लेकिन साथ ही इसके कुछ नुकसान भी होते हैं तो चलिए आपको इसके नुकसानों के बारे में बताते हैं।

पालक में कैल्शियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है लेकिन यदि आप कैल्शियम जरूरत से अधिक सेवन करते हैं तो इससे हृदय रोग होने के चांस बढ़ जाते हैं।

– साथ ही पालक में फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है, जिसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपका पेट फूलने, सूजन और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है।

– पालक में पौटैशियम भी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसकी अधिक मात्रा से आपको उल्टी, डायरिया आदि की समस्या हो सकती है।

– जिन लोगों को किडनी से संबंधित परेशानी होती है उन्हें पालक का सेवन करन से बचना चाहिए। खासकर जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है उन्हें ऑक्सलेट और पोटैशियम से भरपूर पालक से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

पालक से जुड़ें सवाल और जवाब 

पालक खाने से क्या नुकसान है?

पालक में फाइबर, कैल्शियम आदि कई गुण होते हैं। ऐसे में यदि आप पालक का जरूरत से अधिक सेवन करते हैं तो आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। इसमें पेट फूलना, सूजन, पेट में ऐंठन आदि शामिल है।

पालक का जूस कब पीना चाहिए?

आप सुबह के समय खाली पेट पालक का जूस (पालक के जूस के फायदे) पी सकते हैं। पालक का जूस बेहद ही लाभकारी होता है और ये आपके पेट को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

पालक में कौन कौन से विटामिन होते हैं?

पालक (spinach in hindi) में विटामिन सी, विटामिन बी-6, फोलेट, विटामिन बी-12, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन डी मौजूद होता है।

आँखों के लिए पालक कारगर है या नहीं?

आंखों के स्वास्थ्य के लिए पालक बहुत ही लाभकारी होती है। पालक में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी, आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। 

यह भी पढ़ें

जानिए हरी मिर्च खाने के फायदे और नुकसान के बारे में

जानिए गुणकारी मुलेठी के फायदे (Licorice in Hindi) और नुकसान के बारे में

भिंडी खाने के फायदे और नुकसान

जानिए मशरूम खाने के फायदे और नुकसान

जानिए बालों व त्वचा के लिए विटामिन ई के फायदे

जानिए साबूदाना के फायदे और नुकसान

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From xSEO