अगर आप सोच रही हैं कि सोने का मंगलसूत्र में वहीं एक ही तरह की डिजाइन आती हैं तो आप गलत हैं। आजकल मार्केट में सोने के मंगलसूत्र बनाने की डिजाइन (mangalsutra banane ki design) में भी काफी नई-नई वैराइटीज आ गई हैं। इन पारंपरिक सोने के मंगलसूत्र को पहनकर आप किसी रानी-महारानी से कम नहीं लगेंगी। वैसे स्पेशल ओकेजन पर इस तरह के डिजाइन वाले सोने का मंगलसूत्र अपनी एक अलग पहचान रखता है। तो आइए देखते हैं सोने के मंगलसूत्र की डिजाइन (sone ka mangalsutra design) -
3 लड़ी वाला गोल्ड और ब्लैक मोतियों में पिरा हुआ ये मंगलसूत्र आपको कंप्लीट ट्रडीशनल लुक देगा। झूमर दार मंगलसूत्र पेंडल डिजाइन और बारीक कारीगरी का ये बेजोड़ नमुना है। इसकी डोरी में भी दोनों साइड बीच में गोल्ड की नक्काशीदार काम है।
अगर आप सोने के मंगलसूत्र में सिंपल और ट्रडिशनल डिजाइन दोनों ढूंढ रही हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है। ब्लैक और गोल्ड मोतियों के साथ में ये खूबसूरत रेड स्टोन गोल्ड मंगलसूत्र पेंडल डिजाइन काफी जच रही है।
आपको अगर क्रॉफ्टेड यानि डिटेलिंग वाले मंगलसूत्र पेंडल डिजाइन चाहिए तो आप इसके साथ जा सकती है। डीप नेक आउटफिट के साथ जब आप इस मंगलसूत्र को पहनेंगी तो हर किसी की नजर एक बार जरूर आप पर ठहर जायेगी।
शादी की जिंदगी की एक नई शुरुआत होती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए सेनको ने शुंभारम्भ गोल्ड मंगलसूत्र रेंज की भी शुरूआत की है। इसमें आपको इस तरह की और भी एक से बढ़कर एक बेहतरीन सोने के मंगलसूत्र की डिजाइन (mangalsutra ki dijain) मिल जायेंगी।
शानदार लुक पाने के लिए तनिष्क के इस शानदार डिजाइन वाले मंगलसूत्र को अपने एथनिक वियर के साथ मैच करवाएं। 22 kt सोने से तैयार किये गये इस मंगलसूत्र में शिल्प कौशल का बेहतरीन काम दिखाई देता है।
अगर आप उन लोगों में से नहीं है जिन्हें बहुत भारी-भरकम हैवी जूलरी पहनने का शौक है तो आप अपने लिए एक सिंपल मंगलसूत्र ले सकती है। वैसे इन्हें ऑफिस और डेली वियर में कैरी करना भी ज्यादा आसान है। आजकल ज्यादातर लोग एक ट्रडीशनल मंगलसूत्र के साथ एक सिंपल मंगलसूत्र भी खरीदते हैं ताकि उसे बिना किसी परेशानी के डेली पहन सकें। तो आइए देखते हैं सिंपल मंगलसूत्र की नई डिजाइन (mangalsutra ki nayi design) -
इस मंगलसूत्र में बहुत ही छोटे-छोटे काले मोती हैं और मंगलसूत्र पेंडल डिजाइन ड्रॉप शेप का है। इसमें 3 छोटे और एक ड्रॉप शेप के सॉलिटेयर डायमंड लगे हुआ हैं।
छोटी-छोटी काली मोतियों साथ ये सिंपल डायमंड मंगलसूत्र छोटे चमकदार झिलमिलाते गोल आकार के डायमंड के बेहतरीन पैटर्न के साथ बनाया गया है। शानदार मिल्क्रेन फ्रेम डिज़ाइन में बना ये मंगलसूत्र को आपको बेहद एलिगेंट लुक देगा।
यह सिल्वर गोल्ड ब्यूटी आंखों को एक नजर में पसंद आने वाली चीज है। यह एक मैट फ़िनिश है और यह उस लड़की के लिए एकदम सही है जो एक ऐसी चीज़ पहनना चाहती है जो बेहद सिंपल, सोवर और गॉर्जियस हो।
अगर आप ट्रडीशनल मंगलसूत्र में सिंपल डिजाइन (mangalsutra ki latest design) की तलाश में हैं तो ये अर्द्धगोलाकार पैडेंट वाला आनंदी मंगलसूत्र बेस्ट रहेगा। तीन हीरे गोल फ्रेम के अंदर और अगल बगल दो-दो छोटे सॉलिड बॉल्स कि जोड़ इसे कंप्लीट लुक देती है।
अगर आप कुछ बेहद ट्रेंडी और क्लासी मंगलसूत्र की डिजाइन सर्च कर रही हैं तो आप एक नजर इस ट्रिपल हार्ट पेंडेंट मंगलसूत्र डिजाइन (mangalsutra dikhayen) पर भी डाल सकते हैं। यकीन मानिए ये मंगलसूत्र दिखने में जितना खूबसूरत लग रहा है उससे कई ज्यादा अच्छा पहनने के बाद लगेगा।
'ओल्ड इज गोल्ड' ये कहावत फैशन के मामले में कभी गलत नहीं हो सकती है। पुराने समय का सारा फैशन आज एंटीक आइटम्स के नाम से बाजारों में बिक रहा है। अगर आप भी अपना मंगलसूत्र का डिजाइन फैशनेवल और डिजाइनर नहीं बल्कि ट्रेडिशनल ढूंढ रही हैं तो मारवाड़ी, राजस्थानी यानि कि रजवाड़ा मंगलसूत्र डिजाइन (mangalsutra ke naye design) का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकती है। एक नजर डालिए इन ट्रडिशनल क्लासी मारवाड़ी मंगलसूत्र डिजाइन पर -
24 इंच की लंबाई, हैंडक्राफ्टेड ट्रिपल स्ट्रैंड, गोल्ड और पारंपरिक काले मनके मंगलसूत्र चेन के साथ आपको मिल रहे हैं। इसे पहने के बाद आप किसी रानी-महारानी जैसा ही फील करेंगी।
ये टेंपल इंस्पायर्ड सोने का मंगलसूत्र मारवाड़ी शाही शिल्प कौशल का उदाहरण है। शादी, त्योहार और खास मौकों पर पहनें के लिए बेस्ट मारवाड़ी मंगलसूत्र डिजाइन है।
रेड-ग्रीन नगों जड़ा ये जड़ाऊदार मारवाड़ी लुक मंगलसूत्र आपको कंप्लीट ट्रेडीशनल लुक देगा। एक तरह से ये मंगलसूत्र रानी हार की दिखता है जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा।
इस तरह के मंगलसूत्र आपको डबल बेनिफिट्स देंगे। आप इन्हें मंगलसूत्र और नेकलेस दोनों की तरह ही इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लैक स्टोन में जड़ा ये खूबसूरत मंगलसूत्र डिजाइन एक नजर में पसंद आने वाली चीजों में से एक है।
अगर आप रजवाड़े मे कोई सिंपल और एलिगेंट मंगलसूत्र डिजाइन की फिराक में है तो इसे अपनी विशलिस्ट में ऐड कर सकते हैं। इसकी बनावट दूसरे मंगलसूत्र के डिजाइन की तुलना मे काफी अलग है। यही ट्रडिशनल मंगलसूत्र भी होता है और इसका साइज भी छोटा होता है। आप अपने लिए ये मंगलसूत्र 9mangalsutra ki nayi design) खरीद सकती हैं।
मराठी समुदाय में शादीशुदा महिलाएं ज्यादातर महाराष्ट्रीयन मंगलसूत्र वाली डिजाइन ही पहनती है। लेकिन पिछले काफी समय से मराठी लुक वाले मंगलसूत्र की डिजाइन की लोकप्रियता पूरे भारत में बढ़ गई है। वैसे भी महाराष्ट्रियन मंगलसूत्र ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि काफी ट्रेंडी दिखते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं मराठी मंगलसूत्र डिजाइन (mangalsutra ka design) की लिस्ट पर -
इस मंगलसूत्र में धन की देवी लक्ष्मी का अकृति उभरी हुई है और मल्टी कलर के मोतियां भी। इस सिंपल और ट्रेडिशनल मंगलसूत्र डिजाइन को आप खरीद सकते हैं। ये काफी लाइटवेटेड और डिफरेंट डिजाइन में बना हुआ है।
क्रिसटल येलो गोल्ड और 2 प्रिसेंस डायमंड लगा हुआ ये मराठी मंगलसूत्र डिजाइन आपके हर आउटफिट के साथ खूब मैच करेगा। नॉर्मल से हटकर इस मंगलसूत्र डिजाइन को देखकर लोग आपकी पसंद की खूब तारीफ करेंगे।
अगर आपको हैंगिग मंगलसूत्र पसंद नहीं आ रहे हैं तो सिंपल मल्टी लेयर्ड मोतियों वाले मंगलसूत्र आपके लिए सही रहेगा। यही ट्रडिशनल मंगलसूत्र भी होता है और आप अपने लिए ये मंगलसूत्र खरीद सकती हैं।
ये मराठी मंगलसूत्र डिजाइन बहुत आम है। ज्यादतर मराठी महिलाओं के पास ये वटी मंगलसूत्र होगा। इसमें सिंगल बाउल और डबल बाउल दोनों ही होते है।
पेशवा मंगलसूत्र नाम के तहत थोड़ा अलग प्रकार पाया जाता है। आप जब इस तरह मराठी मंगलसूत्र डिजाइन पहनेंगे तो कोल्हापुरी साजे की तरह महसूस करेंगे। लेकिन अगर आप करीब से देखें, तो यह प्रकार तन्मयी सा दिखता है। इसमें तन्मयी की थोड़ी लंबी लटकन है। कोल्हापुरी सजे की तरह इसमें काले मोतियों की पतली लंबी माला है। विभिन्न प्रकार हैं।
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!