ADVERTISEMENT
home / प्लानिंग
राजकुमार और पत्रलेखा पिंक सिटी में बिल्कुल ट्रडिशनल तरीके से करने जा रहे हैं शादी, जानें पूरी डिटेल्स

राजकुमार और पत्रलेखा पिंक सिटी में बिल्कुल ट्रडिशनल तरीके से करने जा रहे हैं शादी, जानें पूरी डिटेल्स

बी टाउन में इस समय कई कपल्स शादी करने जा रहे हैं। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ के बाद अब राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की भी खबरें जोरो-शोरों से आ रही हैं। कई साल के लिवइन रिलेशन के बाद राजकुमार राव (Rajkumar Rao) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) से शादी करने जा रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी शादी 10, 11 और 12 नवंबर में हो सकती हैं, जिसके लिए अब ज्यादा दिन नहीं रह गये हैं। उनकी शादी से जुड़े कुछ अपडेट सामने आए हैं। हमें पता चला है कि राजकुमार और पत्रलेखा ने राजस्थान के पिंक सिटी यानि कि जयपुर को अपना वेडिंग डेस्टिनेशन चुना है। 

बताया जा रहा है कि राजकुमार और पत्रलेखा की शादी बिल्कुल ट्रडिशनल तरीके से जयपुर में होगी। अभी तक इस शादी के लिए लोगों को इनवाइट किया जा रहा है और शादी की तैयारियां पूरी तेजी पर हैं। इस शादी में राजकुमार और पत्रलेखा के परिवारों के अलावा केवल कुछ नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। वह बेहद पारंपरिक तरीके से शादी करने वाले हैं।

आपको बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने फिल्म लव सेक्स और धोखा में काम किया था। एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा कि पत्रलेखा को लगा कि मैं फिल्म के किरदार जैसा असल जिंदगी में भी हूं। ऐसे में पत्रलेखा उनसे दूर रहती थीं और बात नहीं करती थीं लेकिन जब दोनों की बात शुरू हुईं तो फिर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।

ADVERTISEMENT

वो एक दूसरे को पिछले 8 साल से डेट कर रहे हैं। हमेशा अपने रिश्ते को लेकर ये कपल प्राइवेसी रखना पसंद करता है और बहुत ही कम लाइमलाइट में रहता है। लेकिन किसी भी इवेंट में एक साथ ही स्पॉट होता था। हालांकि अभी तक राजकुमार और पत्रलेखा दोनों की ओर से उनकी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़ें –
डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं तो फिर जानिए कहां अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 7 फेरे लेंगी अंकिता लोखंडे
विक्की कौशल ने अवॉर्ड शो में कैटरीना कैफ को किया था प्रपोज, शादी की अफवाहों के बीच वीडियो हुआ Viral
बेहद अनोखे ढंग से सजा रहे हैं प्रियंका और निक अपना नया आशियाना, फ्रेम करवाया शादी का गठबंधन

09 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT