ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
विक्की कौशल ने अवॉर्ड शो में कैटरीना कैफ को किया था प्रपोज, शादी की अफवाहों के बीच वीडियो हुआ Viral

विक्की कौशल ने अवॉर्ड शो में कैटरीना कैफ को किया था प्रपोज, शादी की अफवाहों के बीच वीडियो हुआ Viral

2019 में विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को एक अवॉर्ड शो में प्रपोज किया था। इस दौरान ईवेंट में सलमान खान भी मौजूद थे और विक्की के इस प्रपोजल पर उन्होंने बहुत ही एपिक रिएक्शन दिया था। अब विक्की और कैटरीना की शादी की अफवाहों के बीच एक बार फिर यह वीडियो वायरल हो रहा है। विक्की और कैटरीना के फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों राजस्थान में 7 से 9 दिसंबर के बीच शादी करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक भी दोनों की ओर से कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है लेकिन फिर भी दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं। कई फैन पेज पर दोनों के एडिटिड वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की, कैटरीना को प्रपोज करते आ रहे हैं।

वीडियो में विक्की और कैटरीना एक अवॉर्ड शो में दिखाई दे रहे हैं। विक्की, कैटरीना से पूछते हैं, आप अपने लिए विक्की कौशल जैसा अच्छा लड़का ढूंढ कर शादी क्यों नहीं कर लेती हैं? शादियों का सीजन चल रहा है और इस वजह से मैंने सोचा कि आप भी शादी करना चाहती होंगी। इस वजह से मैंने सोचा कि आपसे पूछ लूं। इस पर कैटरीना ने जवाब देते हुए कहा, क्या!!! इसके बाद सलमान खान का गाना मुझसे शादी करोगी बजने लग जाता है। विक्की गाना गाते हैं, मुझ से शादी करोगी और कैटरीना इस पर ब्लश करते हुए नजर आ रही थीं। कैटरीना भी हंसने लगी और कहा, हिम्मत नहीं है।

वीडियो में सलमान खान भी ऑडियंस में बैठे हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में दोनों की अन्य क्लिप्स भी दिखाई दे रही हैं। जिसमें से एक क्लिप कपिल शर्मा शो की है। इसमें कपिल बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, आजकल बिल्ली रास्ता काट जाए तो आप माइंड नहीं करते क्योंकि अब आपको कैट पसंद है।

ADVERTISEMENT

क्यों विक्की और कैटरीना ने अब तक नहीं दिए वैडिंग इंवाइट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना दिसंबर में शादी कर रहे हैं। दोनों के एक करीबी दोस्त ने बताया है कि कैटरीना, शादी की जानकारी लीक होने की वजह से नाखुश हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हैं। भले ही दोनों के नजदीकी दोस्तों को इस बारे में पता है लेकिन फिर भी दोनों फिलहाल इन अफवाहों पर पुष्टी नहीं कर रहे हैं। इस वजह से फिलहाल दोनों ने वेडिंग इंवाइट नहीं दिए हैं।

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

06 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT