ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
ईशा अंबानी के संगीत में बॉलीवुड स्टार्स ने मचाया धमाल, देखें शाही जश्न की तस्वीरें और वीडियो

ईशा अंबानी के संगीत में बॉलीवुड स्टार्स ने मचाया धमाल, देखें शाही जश्न की तस्वीरें और वीडियो

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ मुंबई में सात फेरे लेंगी। इन दोनों की शादी से पहले ईशा के भव्य प्री वेडिंग फंक्शंस का आयोजन उदयपुर के फेमस होटल ओबेरॉय उदय विलास में रखा गया है। देश- विदेश की जानी- मानी हस्तियों की मौजूदगी में इस साल की सबसे शाही शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है।

शाही रही संगीत की शाम

मुकेश अंबानी अपनी इकलौती बेटी ईशा की शादी में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं।

प्री वेडिंग पूजा में राजकुमारी के अंदाज़ में नज़र आईं ईशा अंबानी

सितंबर में लेक कोमो में ईशा और आनंद की सगाई संपन्न करवाने के बाद अब उदयपुर में दोनों के प्री वेडिंग फंक्शंस का आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

isha-ambani-sangeet-in-udaipur

Image Source : Instagram/ Viral Bhayani

इन दोनों की संगीत सेरेमनी में देश- विदेश के नामी लोगों ने शिरकत की।

ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में जुट गया पूरा बॉलीवुड

ADVERTISEMENT

इस खास गेस्ट लिस्ट में हिलेरी क्लिंटन, सचिन तेंदुलकर, साक्षी धोनी से लेकर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), विद्या बालन, सलमान खान, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे भी मौजूद रहे।

बॉलीवुड स्टार्स का देखें धमाल

ईशा अंबानी के संगीत के जश्न में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने भी अपनी खास पेशकश दी। देखें, संगीत में करण जौहर, शाह रुख खान- गौरी, आमिर खान, अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन के डांस के जलवे।

 

किंग खान के गानों पर नाचे अंबानी

अपनी बेटी ईशा की संगीत सेरेमनी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी खुद को डांस करने से रोक नहीं पाए। बेटी की ज़िंदगी के इस खास पल को शानदार बनाने के लिए इन दोनों ने बॉलीवुड के ‘किंग’ शाह रुख खान के गाने पर रोमांटिक डांस किया। मुकेश और नीता ने फिल्म ‘जब तक है जान’ के टाइटल सॉन्ग पर ज़बर्दस्त परफॉर्मेंस दी।

ADVERTISEMENT

नीता अंबानी ने अपने दोनों बेटों आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ फिल्म ‘कल हो न हो’ के गाने ‘माही वे’ पर भी परफॉर्म किया था।

कपल डांस में नए जोड़ों का जलवा

संगीत सेरेमनी के वीडियो देखकर लग रहा है कि शाह रुख खान अंबानी (Ambani) फैमिली के काफी करीब हैं। दरअसल, मुकेश अंबानी के परिवार के हर सदस्य ने शाह रुख के लोकप्रिय गानों पर ही डांस किया। इस पार्टी की शान ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने ‘मितवा’ गाने पर डांस कर पार्टी का समां ही बांध दिया।

वहीं, उनके भइया- भाभी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने शाह रुख के गाने ‘मेरे मौला मौला मेरे’ पर एक रोमांटिक परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया था।

ईशा- आनंद का संगीत लुक

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की ज़िंदगी के इस नए सफर को जश्न के तौर पर मनाया जा रहा है। सगाई से लेकर प्री वेडिंग फंक्शंस तक की रौनक देखने लायक है। संगीत सेरेमनी में ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना था तो वहीं उनके होने वाले पति आनंद पीरामल गोल्डन कलर की शेरवानी में नज़र आए।

ADVERTISEMENT

isha-ambani-anand-piramal-sangeet-look

8 दिसंबर को भव्य संगीत सेरेमनी के आयोजन के बाद 9 दिसंबर को अंबानी और पीरामल परिवार ने एक कार्निवाल का आयोजन रखा है, जिसमें मेहमानों के लिए गेम्स व अन्य पारंपरिक गतिविधियों की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें – 

ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में छा गईं नीता अंबानी

ADVERTISEMENT

अब अनंत अंबानी का रिश्ता भी हुआ तय

अंबानी परिवार में खुशखबरी, इस दिन उठेगी ईशा अंबानी की डोली

ईशा अंबानी ने सगाई में जमकर खाए गोलगप्पे, देखें वायरल वीडियो

आनंद से शादी कर पीरामल खानदान की बहू बनेंगी ईशा अंबानी

ADVERTISEMENT
09 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT