ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में देखें ईशा और नीता अंबानी की खूबसूरती का जलवा

ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में देखें ईशा और नीता अंबानी की खूबसूरती का जलवा

दीपवीर (DeepVeer) की शादी के बीच अब एक और ग्रैंड सेलिब्रेशन की खबर आ रही है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी 12 दिसंबर को है पर अंबानी परिवार में अभी से इस चर्चित वेडिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

अंबानी परिवार में शुभ घड़ी

यह साल सेलिब्रिटी वेडिंग्स के नाम रहा है। दीपवीर की शादी के बाद अब अंबानी परिवार में भी सेलिब्रेशंस की शुरुआत हो चुकी है।

अंबानी परिवार में खुशखबरी, इस दिन उठेगी ईशा अंबानी की डोली

मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चों, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की इसी साल सगाई हुई थी और दिसंबर में ईशा अंबानी आनंद पीरामल से शादी कर पीरामल खानदान की बहू भी बन जाएंगी। मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर के मुताबिक, आज रात डांडिया फेस्ट के साथ ईशा अंबानी की शादी के फंक्शंस की शुरुआत हो जाएगी।

ADVERTISEMENT

ईशा अंबानी ने सगाई में जमकर खाए गोलगप्पे, देखें वायरल वीडियो

ईशा अंबानी ने लूटी महफिल

अपनी सगाई के बाद ईशा अंबानी का इस प्री वेडिंग फंक्शन में भी लुक देखने लायक है। इस खास मौके पर उन्होंने अबु जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। अबु जानी संदीप खोसला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस पर हैंड एंब्रॉयडरी की गई है। बिलकुल लाइट मेकअप और खूबसूरत ज्वेलरी के साथ होने वाली दुल्हन इस डांडिया फेस्ट की महफिल लूटने को तैयार है।

isha-ambani-at-dandiya-fest 

जंच रही हैं नीता अंबानी

मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने ईशा की मां नीता अंबानी (Nita Ambani) की एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। इस कार्यक्रम की शुरुआत ईशा अंबानी की दादी कोकिला बेन अंबानी के आशीर्वाद के साथ की जाएगी।

ADVERTISEMENT

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी में चमके बॉलीवुड के सितारे

इस मौके पर नीता अंबानी ने अबु जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ फ्लोरल चनिया- चोली पहना हुआ है। अपनी बेटी की ज़िंदगी के इस नए पड़ाव पर नीता अंबानी का मेकअप और हेयरस्टाइल भी देखने लायक है। उनके काजल से लेकर ग्लॉसी रसबेरी लिपस्टिक तक, सब कुछ बिलकुल ऑन पॉइंट है।

nita-ambani-at-isha-ambani-pre-wedding-function-jewellery

जूलरी भी है बेहद खास

नीता अंबानी हर फंक्शन में अपनी जूलरी से फंक्शन की शान बन जाती हैं। इस बार भी वे कुछ ऐसा ही गजब ढाने वाली हैं।

ADVERTISEMENT

अंबानी परिवार में खुशखबरी, अब अनंत अंबानी का रिश्ता तय

नीता अंबानी का डायमंड से जड़ा हुआ मांगटीका और क्रिस्टल की चूड़ियां देखकर नज़रें उन पर ठहर जाना स्वाभाविक होगा। उनकी हेयर स्टाइलिस्ट हीरल भाटिया ने उनके बालों को फ्लोरल बन के स्टाइल में बांधा है। नीता अंबानी के ईयररिंग्स और मांगटीका उनके हेवी पोल्की नेकलेस के साथ मैच कर रहे हैं। नीता अंबानी के इस लुक को देखने के बाद हमें ब्राइड टु बी ईशा अंबानी के लुक का बेसब्री से इंतज़ार है।

nita-ambani-diamond-jewellery

ईशा अंबानी की सगाई भी इटली के लेक कोमो में हुई थी, जहां हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी हुई है।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – 

आनंद से शादी कर पीरामल खानदान की बहू बनेंगी ईशा अंबानी

दीपवीर – वायरल हुई दीपिका- रणवीर की शादी की पहली तस्वीर

दीपवीर – सब्यसाची ने कुछ यूं सजाया अपनी दुल्हन दीपिका को

ADVERTISEMENT
16 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT