भारतीय शादियों को शादियों को परम्परा और मौज मस्ती का गठजोड़ माना जाता है। देश में शादी का सीजन हो, रोज-रोज शादियां हों और शादी के गीत न हों, ये कैसे हो सकता है। शादी में संगीत सेरेमनी और इसके नाच- गानों के बिना तो हमारी शादियां ही अधूरी मानी जाएंगी। संगीत सेरेमनी शादी से एक या दो दिन पहले ही आयोजित की जाती है जिसमें दूल्हन की सभी सहेलियां और रिश्तेदार आते हैं। पुराने जमाने में इस रस्म में सिर्फ महिलाएं ही हिस्सा लिया करती थीं लेकिन आजकल इसमें पुरुष भी हिस्सा लेते हैं और डांस के साथ धमाल में भी बराबर की भूमिका निभाते हैं। हमारी बॉलीवुड फिल्मों में तो शादी से जुड़े सैकड़ों ऐसे गीत हैं जिन्हें शादी विवाह के मौके पर गाया या लगाया जाता है। यहां हम आपके लिए आपकी संगीत सेरेमनी को मस्त बनाने के लिए कुछ आइडियाज़ और एक से बढ़कर एक बेहतरीन शादी विवाह गीत यानि कि शादी के गाने हिंदी में की लिस्ट लेकर आए हैं (wedding songs in hindi) जिन्हें सुनकर आपके पैर खुद ही थिरकने लगेंगे। सबसे पहले संगीत को यादगार बनाने के कुछ बेहतरीन आइडियाज़
आपको प्रेरित करने के लिए वायरल संगीत परफॉर्मेंस - Sangeet Performance Video
मेहंदी और हल्दी के गीत - Mehndi and Haldi Songs in Hindi
वेडिंग सीज़न और संगीत नाइट के गाने - Sangeet ke Gane
फेरों तथा विदाई गीत - Bidai ke Gane
संगीत सेरेमनी में फैमिली परफॉर्मेंस के लिए गाने - Ladies Sangeet Songs in Hindi
जी हां, घर के बड़ों के बिना कोई भी रस्म अधूरी ही मानी जाएगी। जब घर के बुजुर्ग डांस करने लगें, समझ लीजिए कि उस समय घर की मस्ती का आलम ही अलग होगा। इनमें आपके माता पिता, चाचा चाची, मामा मामी, दादा -दादी और नाना नानी जैसे सभी बड़े शामिल हैं। उनके जमाने के गानों पर उनके साथ आप भी डांस करें, बहुत मजा आएगा।
वह संगीत ही क्या जिसमें खूब शोर गुल और हुड़दंग न हो?! अगर आपको इसमें कोई शक है कि आपके दोस्त उतना शोर नहीं मचा पाएंगे या फिर आपके दोस्तों के शोर से घरवाले परेशान न हो जाएं तो इस बारे में उनसे पहले से ही बात करके पूरा प्रोग्राम तय करके रखें, देखियेगा बहुत मजा आएगा। इसके अलावा संगीत पर कुछ ऐसे लोगों को जरूर बुलाएं जो खूब मस्ती करते हों या फिर खूब हंसाते हों। इन लोगों को स्टेज पर बुलाकर आप अपने संगीत को एक अलग ही रंग दे सकते हैं।
किसी भी तरह की पार्टी में फ्लैश मॉब यानि एकसाथ डांस करना हिट साबित होता है तो संगीत में क्यों नहीं होगा। जब सारे कार्यक्रम हो जाएं तो अंत में सभी को एकसाथ स्टेज पर बुलाकर डांस करना शुरू करें। इसके साथ ही छांट- छांट कर ऐसे ऐसे डांस वाले गाने लगाएं जिनपर सभी एकदम मस्त होकर डांस करें। फिर देखियेगा एकदम हिट हो जाएगी आपकी संगीत नाइट।
संगीत पर आजकल आमतौर पर डीजे नाइट चलती हैं। अगर आप कुछ हटकर करना चाहते हैं तो फिर अपने संगीत में सूफी नाइट का आयोजन करवा दें। यह आपके यहां आने वाले लोगों को एकदम अलग हटकर लगेगा। इसके लिए आपको सिर्फ एक लाइव सूफी बैंड का अरेंजमेंट करना होगा। आपके मेहमान और दोस्त इन गानों पर ही इतना थिरकेंगे कि मजा आ जाएगा।
पेपर डांस एक ऐसा गेम होता है जिसे खासतौर पर कपल्स बहुत एन्जॉय करते हैं। अगर इसे अच्छी तरह से आयोजित किया जाए तो बहुत मजा आता है। इसमें अलग-अलग पेपर बिछा कर उस पर कपल डांस करते हैं। कुछ देर डांस करने के बाद इस पेपर को फोल्ड करके आधा कर दिया जाता है और फिर उस पर वही कपल डांस करता है। ऐसे करते- करते पेपर छोटा होता जाता है और कपल और करीब होता जाता है। अंत में वह कपल जीतता है जो उस छोटे से पेपर से बाहर पैर निकाले बिना डांस करता रहता है। अगर इस पेपर डांस में होने वाले दूल्हा- दुल्हन डांस कर रहे हों तो मजा और भी बढ़ जाता है।
आप अपने संगीत में और भी ज्यादा मसाले का तड़का लगाना चाहती हैं तो इसमें एक डांस प्रतियोगिता भी करवा सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले से ही अपने दोस्तों को बताना होगा, ताकि वह भी पहले से ही इसकी तैयारी कर लें। इसके अलावा आप यह भी कर सकती हैं कि लड़केवाले और लड़कीवालों के बीच यह प्रतियोगिता करवाएं। हम आपसे यह शर्त लगा सकते हैं कि यह प्रतियोगिता एक जबरदस्त हिट साबित होगी।
कहा जाता है कि पहले पेट पूजा, फिर कोई काम दूजा। इसलिए अगर आप अपनी संगीत नाइट को जबरदस्त बनाना चाहती हैं तो इस धमाकेदार संगीत के साथ स्नैक्स और खाने का मेन्यू भी जबरदस्त होना चाहिए। संगीत के दौरान स्नैक्स की कमी न हो और स्नैक्स में आप मिनी पिज़्ज़ा, काठी रोल, पनीर रोल या मटर समोसा जैसी टेस्टी चीज़े रख सकती हैं, ताकि आपके गेस्ट खाते-पीते रहें और डांस करते रहें।
डांस करना तो सबको पसंद होता है लेकिन कई बार कुछ प्रॉब्लम्स इसमें आड़े आ जाती हैं। जैसे लेडीज़ ज्यादातर ऐसे मौकों पर हील्स पहनकर आती हैं तो उन्हें हील्स के साथ डांस करने में प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में अगर आप उनके लिए आरामदायक स्लिपर्स या शूज़ का इंतजाम रखेंगी तो वह आसानी से फुटवियर चेंज करके डांस कर सकती हैं। तो आपकी संगीत पार्टी को हिट करने के लिए यह भी एक अच्छा आइडिया साबित हो सकता है।
हम यहां शादी के हर मौके के लिए 10-10 फिल्मी गीत पेश कर रहे हैं, वो भी लिंक के साथ, ताकि आप अगर इन्हें देखना चाहें तो आसानी से देख भी सकें।
1. लंदन ठुमकदा (फिल्म- क्वीन)
2. कर गई चुल (फिल्म- कपूर एंड संस)
3. बन्नो (फिल्म- तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
4. टुकुर टुकुर (फिल्म- दिलवाले)
5. लेट्स नाचो (फिल्म - कपूर एंड संस)
6. अभी तो पार्टी शुरू हुई है (फिल्म - खूबसूरत)
7. राधा तेरी चुनरी (फिल्म- स्टूडेंट ऑफ द ईयर)
8. गुलाबो, जरा गंध फैला दो (फिल्म- शानदार)
9. दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड (फिल्म- ये जवानी है दीवानी)
10. चिट्टियां कलाइयां (फिल्म रॉय)
11. गल मिट्ठी मिट्ठी बोल, फिल्म - आयशा
12. सूरज डूबा है, फिल्म - रॉय
13. बेबी डॉल, फिल्म - रागिनी एमएमएस-2
14. नचदे ने सारे, फिल्म - बार बार देखो
15. गल्लां गूड़ियां, फिल्म - दिल धड़कने दो
16. नवराई मांझी, फिल्म - इंगलिश विंगलिश
17. लौंग दा लश्कारा, फिल्म - पटियाला हाउस
18. काला चश्मा, फिल्म - बार बार देखो
19. देंगड़ देंगड़ , फिल्म - हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
20. ढोल यारा ढोल, फिल्म - देव डी
21. स्वैग से करेंगे सबका स्वागत, फिल्म - टाइगर जिंदा है
22. साड्डी गली, फिल्म - तनु वेड्स मुन
23. गॉगल सॉन्ग, फिल्म - मुबारकां
24. तू...तू मेरी, फिल्म - बैंग बैंग
25. छलका छलका रे…, फिल्म - साथिया
26. इसकी उसकी, फिल्म - 2 स्टेट्स
27. ससुराल गेंदा फूल (फिल्म- दिल्ली -6)
28. मेहंदी है रचनेवाली (फिल्म- ज़ुबैदा)
29. मौजा ही मौजा, फिल्म - जब वी मेट
1. क्यूटीपाई, फिल्म- ए दिल है मुश्किल
2. झाला वाला, फिल्म - इशकज़ादे
3. गर्ल्स लाइक टू स्विंग, फिल्म - दिल धड़कने दो
4. ड्रामा क्वीन, फिल्म - हंसी तो फंसी
5. घनी बावरी, फिल्म - तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
6. गुलाबो, फिल्म - शानदार
7. व्हाट्स अप, फिल्म - फिल्लौरी
8. मूव योर लक, फिल्म - नूर
9. तुम्ही हो बंधु, फिल्म - कॉकटेल
10. चार बज गए हैं, फिल्म - फालतू
11. मेरे ख्वाबों में जो आए, फिल्म - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
12. हवा हवाई, फिल्म - तुम्हारी सुलु
13. लैला मैंं लैला, फिल्म - रईस
14. एक दो तीन, फिल्म - बागी- 2
15. बॉम दिग्गी दिग्गी , फिल्म - सोनू के टीटू की स्वीटी
16. ब्रेकअप सॉन्ग, फिल्म - ऐ दिल है मुश्किल
17. हसीनों को दीवाना (रिमिक्स), फिल्म - काबिल
18. स्वीटी तेरा ड्रामा, फिल्म - बरेली की बरफी
19. दिल चोरी, फिल्म - सोनू के टीटू की स्वीटी
1. हुस्न है सुहाना, फिल्म कुली नम्बर 1
2. टन टना टन…, जुड़वां
3. ओ ओ जाने जाना, फिल्म - प्यार किया तो डरना क्या
4. चुनरी चुनरी, फिल्म - बीवी नम्बर 1
5. सात समंदर पार से, फिल्म - विश्वात्मा
6. ओले ओले, फिल्म - दिल्लगी
7. तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त, फिल्म - मोहरा
8. ढोली तारो, फिल्म - हम दिल दे चुके सनम
9. छैंया छैंया, फिल्म - दिल से
11. चोली के पीछे क्या है, फिल्म - खलनायक
12. दीदी तेरा देवर दीवाना, फिल्म - हम आपके हैं कौन
13. किस डिस्को में जाएं, फिल्म - बड़े मियां छोटे मियां
14. अंखियों से गोली मारे, फिल्म - दूल्हे राजा
15. केम छे, फिल्म - जिस देश में गंगा रहती है
16. आंख मारे, फिल्म - तेरे मेरे सपने
17. चुरा के दिल मेरा, फिल्म - मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी
18. ये काली काली आंखें, फिल्म - बाजीगर
1. इश्क सूफियाना, फिल्म - द डर्टी पिक्चर
2. दीवानी मस्तानी, फिल्म - बाजीराव मस्तानी
3. अम्बरसरिया, फिल्म - फुकरे
4. राधा, फिल्म - जब हैरी मेट सेजल
5. पल्लो लटके, फिल्म - शादी में जरूर आना
6. घूमर, फिल्म - पदमावत
7. बेबी को बेस पसंद है, फिल्म - सुल्तान
8. स्वीटी तेरा ड्रामा, फिल्म - बरेली की बरफी
9. मोह मोह के धागे, फिल्म दम लगा के हईशा
10. नैनों वाले ने…, फिल्म - पदमावत
11. बहारा, फिल्म - आई हेट लव स्टोरीज़
12. मै नचदी फिरां, फिल्म - सीक्रेट सुपरस्टार
13. ले डूबा.., फिल्म - अय्यारी
14. दिलबरो, फिल्म - राज़ी
15. राब्ता टाइटल ट्रैक, फिल्म - राब्ता
16. नज्म नज्म, फिल्म - बरेली की बरफी
17. इक वारी आ…, फिल्म राब्ता
18. लागी ना छूटे, फिल्म - ए जेंटलमेन
19. सोच ना सके, फिल्म - एयरलिफ्ट
20. पिया ओ रे पिया, फिल्म - तेरे नाल लव हो गया
21. हमसफर, फिल्म - बद्रीनाथ की दुल्हनिया
22. इन्ना सोणा, फिल्म - ओके जानू
23. हम्मा हम्मा, फिल्म - ओके जानू
24. अगर तुम साथ हो, फिल्म - तमाशा
25. नज़दीकियां, फिल्म - शानदार
26. पहली बार, फिल्म - दिल धड़कने दो
27. फट्टे तक नाचना, फिल्म - डॉली की डोली
28. जग घूमिया थारे जैसा, (फीमेल वर्जन) फिल्म - सुल्तान
अरे, अब तो अपनी संगीत नाइट में खूब जमकर डांस और मस्ती कीजिये !
इन्हें भी देखें -