ADVERTISEMENT
home / प्लानिंग
गुड न्यूज़ : काम्या पंजाबी ने लिया शादी का फैसला, इस हैंडसम हंक के साथ लेंगी सात फेरे

गुड न्यूज़ : काम्या पंजाबी ने लिया शादी का फैसला, इस हैंडसम हंक के साथ लेंगी सात फेरे

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा फैसला ले लिया है। अब वे एक नई शुरुआत करने को तैयार हैं। लंबे समय तक सिंगल मॉम की सभी ज़िम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के बाद अब काम्या एक बार फिर किसी का हाथ थामने वाली हैं।

काम्या ने सुनाई खुशखबरी

टीवी सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ फेम काम्या पंजाबी ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। वे अपनी ज़िंदगी के एक नए पड़ाव की तरफ़ क़दम बढ़ाने वाली हैं और इसके लिए काफी उत्साहित भी हैं। 2003 में काम्या ने बिज़नेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी और 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। उसके बाद से ही काम्या अपने सिंगल स्टेटस को एंजॉय कर रही थीं। हालांकि अलग होने के 6 साल बाद अब एक बार फिर काम्या पंजाबी ने खुद को दूसरा मौका देने का फैसला कर लिया है।

इन टीवी सेलेब्स ने शादी के तुरंत बाद ले लिया था तलाक का फैसला

बनेंगी दिल्ली की दुल्हनिया

फरवरी 2019 में काम्या पंजाबी कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझ रही थीं। तब उनके किसी दोस्त ने उन्हें दिल्ली बेस्ड शलभ डांग (Shalabh Dang) से बात करने की सलाह दी थी, जो कि हेल्थ केयर इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। मुलाकात के कुछ महीनों बाद ही शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया था। सोचने के लिए थोड़ा समय लेने के बाद काम्या ने भी इस रिश्ते के लिए हां कह दी थी। इस बाबत काम्या का कहना है कि एक रिश्ता असफल होने के बाद से वे शादी के सख्त खिलाफ हो गई थीं, मगर शलभ के प्यार ने उन्हें दोबारा शादी के लिए कॉन्फिडेंट बना दिया।

ADVERTISEMENT

प्रत्युषा बनर्जी की दूसरी पुण्यतिथि पर भावुक हुईं काम्या पंजाबी

Instagram

दिख रही है केमिस्ट्री

काम्या और शलभ के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इन दोनों की केमिस्ट्री साफ तौर पर देखी जा सकती है। काम्या के बर्थडे पर उनकी बेटी के साथ शलभ भी उनके दिन को खुशनुमा बनाने के लिए मौजूद थे।

ADVERTISEMENT

 

वहीं, गणेश चतुर्थी के पूजन के लिए भी शलभ मुंबई स्थित काम्या के घर गए हुए थे। शलभ डांग दिल्ली के हैं, मगर इन दोनों ने अपनी शादी की सभी रस्में मुंबई में संपन्न करने का फैसला लिया है। काम्या के मुताबिक, दोनों अगले साल की शुरुआत में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

काम्या पंजाबी और शलभ डांग को बधाई!

टीवी शो के ये सेलिब्रिटी कपल कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट

ADVERTISEMENT

Instagram

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।

… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
12 Sep 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT