हम में से ज्यादातर लोग कील-मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं। खासतौर पर युवा यानि टीनेजर्स। पिंपल्स का कभी कदार चेहरे पर आना नॉर्मल है। लेकिन बार-बार पिंपल्स (How to Prevent Pimple) की होना सही नहीं है। इसीलिए इस समस्या को दूर करने के लिए ये जानना जरूरी है कि पिंपल्स बार-बार क्यूं होते हैं?
बार-बार पिंपल्स होने के कारण Reasons of Getting Pimples on Face in Hindi
दरअसल, कील-मुंहासे वो स्किन से संबंधित वो अवस्था है जिसमें चेहरे पर काले या लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं और जब उन्हें दबाया जाता है तो सफेद रंग का कुछ निकलता है। इन्हें दबाना ठीक नहीं होता क्योंकि इसके बाद चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे बन जाते हैं जिनसे छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर बार-बार पिंपल्स (How to Prevent Pimple) होने के कारण क्या हैं –
ADVERTISEMENT
सबसे पहले तो आप जितना तला-भुना, मसालेदार भोजन करेंगे कील-मुंहासों की समस्या उतनी ही बढ़ेगी। क्योंकि इससे हमारी स्किन ऑयली हो जाती है और पिंपल्स हो जाते हैं।
ज्यादा स्क्रब करने से भी पिंपल्स हो जाते हैं। क्योंकि इस दौरान स्किन की मालिश होती है और उसे नुकसान भी पहुंचता है। इसीलिए हफ्ते में एक बार ही स्क्रब करना चाहिए।
ज्यादा दवाईयों के सेवन से भी चेहरे पर बहुत असर पड़ता है और जिसका नतीजा पिंपल्स के रूप में दिखने लगता है।
हार्मोंस अंसुतलन ( hormonal disbalance)भी पिंपल्स होने का एक बड़ा कारण है। महिलाओं और लड़कियों में तब ज्यादा पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है जब उनके शरीर में हॉर्मोन में बदलाव होता है या पीरियड्स होते हैं।
कई बार खान-पान ठीक से ना होने या पेट संबंधी किसी दिक्कत के चलते हमें कब्ज की समस्या हो जाती है। इस कारण हमारे शरीर के विषाक्त तत्व बाहर नहीं निकल पाते और जिनके कारण पिंपल्स चेहरे पर उभर कर सामने दिखने लगते हैं।
हमेशा के लिए पिंपल्स रोकने के उपाय How to Prevent Pimples on Face Forever Tips In Hindi
बहुत से लोग पिंपल्स आने पर तमाम तरह के नुस्खे अपनाने लगते हैं। उससे पिंपल्स का रंग भले हल्का पड़ जाता है लेकिन वो पूरी तरह से ठीक नहीं होते हैं। अगर आपको भी बार-बार पिंपल्स आने की शिकायत है तो बस इन 5 बातों का खास ध्यान रखिए –
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
1 – चेहरे को साफ रखें न कि बार-बार उसे साबुन या फेसवॉश से धूलते रहें। चेहरे पर मौजूद तेल ग्रंथियां बहुत अधिक तेल छोड़ती हैं और वातावरण में मौजदू धूल-मिट्टी के कण हमारे रोमछिद्रों यानि कि पोर्स में जम जाते हैं और ये धीरे-धीरे पिंपल्स का रूप लेने लगते हैं। इसीलिए ऐसे मामलों में चेहरे को साफ रखें और समय-समय पर कपड़ा गीला करके उसे पोंछते रहें। बिना डॉक्टर की सलाह के उसमें कोई क्रीम न लगाएं। बस एलोवेरा जैल ही लगाएं।
2 – मुंहासों पर बार-बार हाथ न लगाएं और न ही उन्हें नोंचने की कोशिश करें। क्योंकि पिंपल्स में प्रॉपेनो बेक्टर नाम का एक्ने बैक्टीरिया होता है। अगर आप इसे हाथ लगाते हैं तो जिस भी जगह आपका वो हाथ लगता है संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
3 – कील-मुंहासे यानि पिंपल्स होने की सबसे बड़ी वजह है जंक फूड और तला-भुना खाना। इससे हमारी स्किन ऑयली हो जाती है और पिंपल्स हो जाते हैं। इसीलिए सादा और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने की आदत डालें।
4 – अगर आपको पिंपल्स की समस्या रहती है तो चाय या कॉफी का सेवन बिल्कुल ही बंद कर दें। दरअसल ज्यादा कॉफी या चाय पीने से शरीर में सैबम बनने लगता है जो बाद में पिंपल्स को जन्म देता है।
5 – कहते हैं आपका चेहरा पेट का आईना होता है। यदि पेट में गंदगी है तो चेहरे पर जरूर दिखेगी। इसीलिए खूब पानी पिएं ताकि आपके पेट भी साफ रहे और चेहरे भी बेदाग।