ADVERTISEMENT
home / Natural Care
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय और क्रीम – Daag Dhabbe Hatane ke Tips

खूबसूरत, दमकता हुआ बेदाग चेहरा भला किसे नहीं पसंद। मगर चेहरे पर पड़ने वाले दाग-धब्बे हमारे खूबसूरत चेहरे की शोभा बिगाड़ देते हैं। चेहरा बेदाग हो तो आत्मविश्वास अपने आप उभर कर सामने आता है। वहीं अगर चेहरे पर काले दाग-धब्बे हो जाएं तो कहीं आने-जाने का मन भी नहीं करता। चेहरे पर पड़ने वाले दाग-धब्बे किसी भी कारण से हो सकते हैं। समय रहते अगर इन इनपर ध्यान नहीं दिया गया तो ये उम्र भर साथ नहीं छोड़ते। हर तरह की स्किन टाइप को इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। हम यहां आपको चेहरे के दाग धब्बे हटाने के उपाय (pimple ke daag kaise mitaye) बता रहे हैं। मगर उससे पहले जान लेते हैं आखिर त्वचा पर पड़ने वाले इन काले दाग-धब्बों के कारण क्या हैं?

त्वचा पर काले धब्बे क्यों आते हैं? | Why do dark spots appear on the skin in hindi

Why do dark spots appear on the skin in hindi
त्वचा पर काले धब्बे क्यों आते हैं?

चेहरे पर पड़ने वाले काले धब्बे दिन-पर-दिन त्वचा की कांति को फीका करते जाते हैं। इनसे निजात पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। 40 की उम्र के बाद चेहरे पर काले धब्बे होना आम समस्या है। इस दौरान चेहरे के किसी भी हिस्से का रंग काला या भूरा होने लगता है। इन्हें डार्क स्पॉट्स भी कहते हैं। ये किसी भी वजह से हो सकते हैं। त्वचा संबंधी लापरवाही के चलते ये काले धब्बे बढ़ने लगते हैं और उम्र भर साथ नहीं छोड़ते। हम यहां आपको त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बे के कारण बता रहे हैं। 

1- सूरज की यूवी किरणों के कारण

2- रात में मेकअप उतारकर न साने के कारण

ADVERTISEMENT

3- उम्र बढ़ने के कारण

4- गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण

5- अधिक तनाव लेने के कारण

6- बदलते मौसम के कारण

ADVERTISEMENT

7- त्वचा पर बिना जांच किए नए प्रोडक्ट्स लगाने के कारण

8- चेहरे को गंदे हाथों से बार-बार छूने के कारण

9- अनुवांशिक

10- शरीर में आयरन की अधिकता

ADVERTISEMENT

11- धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण

12- कुछ दवाइयों के कारण

13- सूजन या चोट हो जाने के कारण

14- डायबिटीज हो सकती हैं त्वचा पर काले धब्बे का कारण

ADVERTISEMENT

चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय | chehre ke daag dhabbe kaise hataye

कोई नहीं चाहता कि उसके चेहरे पर कभी भी दाग धब्बे अपना घर बनाएं। एक बार अगर ये जम जाते हैं तो आसानी से पीछा नहीं छोड़ते। कई बार प्रेगनेंसी में चेहरे पर दाग-धब्बे भी हो जाते हैं। मगर डिलीवरी के बाद चेहरे पर हो गए दाग-धब्बे अपने आप चले जाते हैं। मगर इनसे छुटकारा पाने के लिए कई जतन करने पड़ जाते हैं। चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते। महंगे से महंगे पार्लर के चक्कर काटते हैं तो कभी डर्मोटोलॉजिस्ट की भारी फीस अदा करते हैं। बड़े ब्रांड्स के मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। कभी कंसीलर से तो कभी फाउंडेशन तो कभी कलर करेक्टर से इन दाग धब्बे को छुपाने की कोशिश करते हैं। मगर ये दाग धब्बे हैं कि जाते ही नहीं। जबकि इनसे छुटकारा पाने का उपाय हमारे घर पर ही मौजूद है। चेहरे पर दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय अधिक कारगर होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि चेहरे के पुराने से पुराने दाग-धब्बे कैसे हटाएं तो यहां जानिए चेहरा साफ करने के लिए घरेलू उपाय। जी हां, चेहरे के दाग धब्बे से परेशान हैं तो ट्राय करें ये घरेलू नुस्खे। 

chehre ke daag dhabbe kaise hataye
चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय

नींबू का रस है चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने का घरेलू उपाय

काले दाग धब्बे हटाने के लिए नींबू का रस एक रामबाण उपाय है। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मेलेनिन की मात्रा को बढ़ने से रोकने और त्वचा का रंग साफ करने में भी सहायक हो सकता है। घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर घुटने और कोहनी के कालेपन पर नींबू रगड़ने की सलाह देते रहते हैं। चेहरे के दाग धब्बे भी नींबू के रस से हटाए जा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच पानी मिलाएं और रुई की मदद से इसे काले धब्बों पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

विटामिन ई है चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने का घरेलू उपाय

विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण और त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस आधा कप दूध में दो चम्मच बेसन और एक विटामिन ई कैप्सूल मिलानी है। अब इस मिश्रण को फेस पैक की तरह अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। अच्छे से सूख जाने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। 

दही और बेसन है चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने का घरेलू उपाय

दही दाग धब्बे दूर करने के लिए बेहतरीन स्रोत है। अगर इसमें बेसन और हल्दी मिला दी जाये तो कहने ही क्याम । ये तीनों मिलकर न सिर्फ चेहरे के दाग धब्बे दूर करते हैं बल्कि त्वचा में निखार भी लाते हैं। इसके लिए तीन चम्मच दही में दो चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार लगाएं। 

ADVERTISEMENT

संतरे के छिलके हैं चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय

kale daag mitane ke upay
संतरे के छिलके हैं चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय

संतरे के छिलके स्किन में मेलेनिन के प्रोडक्शन को कंट्रोल कर त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। इसके लिए संतरे के छिलकों को धूप में सुखा लें। अब इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर इसका पाउडर बना लें। 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और में ज़रूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 

पपीता है चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने का घरेलू उपाय

त्वचा के दाग धब्बे हटाकर उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए पपीते का काफी इस्तेमाल किया जाता है। आप देखते होंगे की बाजार में पपाया फेशियल तक उपलब्ध होता है क्योंकि पपीता चेहरे को साफ कर उसमें निखार लाने में काफी कारगर है। पपीते को चेहरे पर लगाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। बस आधा कप पपीते का गूदा लें और चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। बाद में चेहरा साफ पानी से धो लें इसके नियमित इस्तेमाल के बाद आपको फेशियल की ज़रुरत भी नहीं पड़ेगी। 

दूध है चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने का घरेलू उपाय

त्वचा की खूबसूरती में निखार लाने के लिए दूध भी बेहद कारगर है। इसके लिए दूध और शहद को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को रूई की मदद से काले धब्बों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें।

ग्रीन टी है चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने का घरेलू उपाय

ग्रीन टी की मदद से चेहरे की झाईयों को दूर किया जा सकता हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी उबाल लें और उबलने के बाद उसे वापस कप में पलट लें। अब पानी में एक बैग ग्रीन-टी डालें और उसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब एक बाउल लें और उसमें दो चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी डालें। इस बेसन और चुटकी भर हल्दी में ज़रूरत के अनुसार ग्रीन टी वाला पानी मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छे से मिलकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद जब ये अच्छे से सूख जाये तो इसे साफ पानी से धो दें।

ADVERTISEMENT

एप्पल साइडर विनेगर है चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय

एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है, जो चेहरे के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का कर सकता है। इस उपाय का उपयोग करने के लिए एक कंटेनर में बराबर भाग एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिलाएं। अपने काले धब्बों पर लगाएं और दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी का उपयोग करके चेहरा साफ़ कर लें। बेहतर परिणामों के लिए रोजाना दो बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 

एलोवेरा से दाग धब्बे कैसे हटाए | how to remove blemishes with aloe vera in hindi 

aloe vera se daag dhabbe hatane ke upay

एलोवेरा प्रकृति का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है। खासतौर पर त्वचा के लिए एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं। एलोवेरा के पत्तों में ए, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12, सी, ई और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे ये त्वचा के दाग-धब्बो व मुहांसों को मिटाता है और उन्हें दूर भी रखता है। अगर आप त्वचा के दाग धब्बे हमेशा के लिए हटाना चाहते हैं तो रोज़ाना अपने चेहरे पर एलोवेरा लगाएं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस एलोवेरा की पत्ती लें। उससे ताजा एलोवेरा जेल निकालें और चेहरे पर 10-15 मिनट एलोवेरा जेल से मसाज करें। बाद में चेहरा साफ पानी से धो लें। 

मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाए | Multani mitti se chehere ke dag dhabbe kaise hataye

Multani mitti se chehere ke dag dhabbe kaise hataye
मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाए

मुल्तानी मिट्टी तेल, गंदगी और अशुद्धियों को बाहर निकालकर त्वचा को साफ और शुद्ध करती है। मुल्तानी मिट्टी के तेल सोखने वाले गुण इसे मुंहासों के खिलाफ प्रभावी बनाते हैं और उपचार प्रक्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। ये चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय में से एक है। स्क्रब के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली मुल्तानी मिट्टी मृत त्वचा कोशिकाओं को हटा सकती है और ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटा सकती है, जिससे त्वचा को एक प्राकृतिक और स्वस्थ चमक मिलती है। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग-धब्बे कैसे हटाए तो बता दें कि इसके लिए एक कटोरी में दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। एक पके टमाटर को मैश करके उसका रस निकाल लें। मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। एक महीन पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत हो तो पानी डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 30-40 मिनट के बाद पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक या दो बार करें।

गुलाब जल से दाग धब्बे कैसे हटाए | how to remove stains with rose water in hindi

how to remove stains with rose water in hindi
गुलाब जल से दाग धब्बे कैसे हटाए

गुलाब जल भी दाग धब्बे हटाने का अच्छा स्रोत है। इसके लिए आप नींबू के रस में गुलाब जल मिलकर चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें गुलाब जल की मात्रा नींबू के रस की मात्रा से दोगुनी होनी चाहिए। मिश्रण को सूखने तक चेहरे पर लगाएं और पानी से चेहरा धो लें। आपको जल्द इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त पानी डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें। ये दोनों ही उपाय कारगर साबित होंगे। 

ADVERTISEMENT

चेहरे के पुराने से पुराने दाग-धब्बे कैसे हटाए | chehere ke purane dag dhabbe kaise hataye

chehere ke purane dag dhabbe kaise hataye
चेहरे के पुराने से पुराने दाग-धब्बे कैसे हटाए

– चेहरे की पुराने से पुराने दाग धब्बे हटाने के लिए आलू का रस बेहद फायदेमंद है। 

– अगर आलू को रोजाना चेहरे पर लगाया जाए तो स्किन का कालापन दूर हो जाता है और ग्लो आ जाता है। 

– आलू चेहरे के दाग-धब्बे, कील-मुंहासे और डार्क सर्कल दूर करने में मदद करता है। 

– इसके लिए आलू, नींबू और मुल्तानी मिटटी का फेस पैक बनाएं। 

ADVERTISEMENT

– एक कच्चा आलू लें और छीलकर पीस लें। उसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक नींबू का रस डालें। 

– पैक को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 

– लगभग एक घंटे तक चेहरे को ऐसे ही रहने दें और फिर हाथों से रगड़कर ठंडे पानी से चेहरा धो दें। 

– बेहतर परिणामों के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार अपने चेहरे पर ज़रूर लगाएं।

ADVERTISEMENT

पिम्पल्स के काले दाग हटाने के उपाय | Pimple ke kale dag hatane ke upay

Pimple ke kale dag hatane ke upay
पिम्पल्स के काले दाग हटाने के उपाय

पूरी तरह से त्वचा को चमकदार बनाने और मुंहासों के निशान हटाने के लिए पिम्पल्स के काले दाग हटाने के उपाय आजमाना सबसे अच्छा रहता है। इसमें से एक है बेसन, हल्दी पाउडर, नीबू का रस, दूध और पानी का मिश्रण। इन्हें मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे पूरे चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं और धो लें। दूध में लैक्टिक एसिड और नीबू का रस एक्सफोलिएट और चमकीला करने में मदद करता है, हल्दी किसी भी लगातार मुंहासों की देखभाल करती है और बेसन एक्सफोलिएटिंग एजेंट है जो स्क्रब का आधार बनाता है। आप अतिरिक्त तेल को कम करने और लंबे समय तक मुंहासों और ब्रेकआउट के कारण होने वाली किसी भी तरह की डलनेस को दूर करने के लिए अपनी त्वचा पर टमाटर के गूदे का भी उपयोग कर सकते हैं।

1 दिन में दाग धब्बे कैसे हटाए | 1 Din mai dag dhabbe kese hataye

1 Din mai dag dhabbe kese hataye
1 दिन में दाग धब्बे कैसे हटाए

कई बार घर में अचानक कोई पार्टी या फंक्शन पड़ जाता है ऐसे में आपका ये सोचना वाजिब है कि 1 दिन में दाग धब्बे कैसे हटाए। तो उसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की ज़रुरत नहीं है बस घर में मौजूद कुछ सामग्री के द्वारा आप ये चमत्कार कर सकते हैं। एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच हल्दी में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। 15-20 मिनट के लिए मास्क लगाएं और काफी कम निशान को प्रकट करने के लिए हल्के गर्म पानी से चेहरा धोएं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो नींबू के रस को छोड़ दें और ताजा निशानों पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। ये उपाय भले ही आपके चेहरे के दाग-धब्बों को तुरंत ख़त्म न करे लेकिन उनके निशान हल्के ज़रूर कर सकता है।  

चेहरे पर दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम कौन सी है  | Face ke Daag Dhabbe Hatane vali Best Cream konsi hai?

Face ke Daag Dhabbe Hatane vali Best Cream konsi hai?
चेहरे पर दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम कौन सी है

चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम का नाम, दाग धब्बे चेहरा साफ करने वाली चेहरे पर दाग धब्बे होना बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता है। ये दाग सिर्फ चेहरे पर नहीं बल्कि हमारी खूबसूरती पर भी लग जाते हैं। तेज धूप में ज्यादा देर तक रहना, रात में मेकअप उतारकर न सोना और अधिक तनाव लेना इसके कुछ कारण हो सकते हैं। वैसे तो चेहरे के दाग धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे हम आपको बता ही चुके हैं। अब हम आपको चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम का नाम के नाम बताने जा रहे हैं। अगर आपके पास घरेलू उपाय आजमाने का समय नहीं है तो बाजार में मिलने वाली क्रीम के जरिए भी आप इन्हें हटाने की कोशिश कर सकते हैं। चेहरे पर दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम काफी हद तक कारगर साबित होती है। जानिए दाग धब्बे चेहरा साफ करने वाली क्रीम का नाम। 

ममा अर्थ बाय बाय ब्लेमिशिस फेस क्रीम Mamaearth Bye Bye Blemishes Face Cream

ममा अर्थ की बाय बाय ब्लेमिशिस फेस क्रीम शहतूत के अर्क, डेज़ी फ्लावर एक्सट्रैक्ट और विटामिन सी से समृद्ध है। यह त्वचा में मेलेनिन  प्रोडक्शन को रोकती है और कोमल व चमकदार त्वचा प्रदान करती है। यह त्वचा से काले धब्बे, पैचेज और हाइपर-पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करती है। 

ADVERTISEMENT

दि बॉडी शॉप टी ट्री ब्लेमिश फेड नाईट लोशन The Body Shop Tea Tree Blemish Fade Night Lotion

दि बॉडी शॉप का टी ट्री ब्लेमिश फेड नाईट लोशन चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के साथ ही त्वचा को हाइड्रेट करने का काम भी करता है। यह एक की जेल क्रीम है, जो त्वचा में समाकर उसे गहराई से साफ करती है और चेहरे के दाग धब्बे साफ करती है। क्योंकि यह एक नाइट क्रीम है इसलिए इसे रात में सोने से पहले त्वचा पर लगाएं।

हिमालया ब्लेमिनर एंटी-ब्लेमिश क्रीम Himalaya Bleminor Anti-Blemish Cream

हिमालया के प्रोडक्ट्स अपने हर्बल गुणों के कारण जाने जाते हैं। हिमालया की ब्लेमिनर एंटी-ब्लेमिश क्रीम यह क्रीम  चेहरे के दाग धब्बे दूर करने में बहुत कारगर है। साथ ही यह मुंहासे, मुंहासों के निशान, आंखों के नीचे काले घेरे और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा त्वचा को निखारने का काम भी करती है। 

पुरुषों के लिए चेहरा साफ करने वाली क्रीम | face cleansing cream for men in Hindi

face cleansing cream for men in Hindi
पुरुषों के लिए चेहरा साफ करने वाली क्रीम

ऐसा नहीं है कि बाजार में सिर्फ महिलाओं के चेहरे के दाग-धब्बे हटाने की क्रीम आती हों। बल्कि पुरुषों के लिए चेहरा साफ करने वाली क्रीम भी उपलब्ध होती है। ऐसे कई ब्रांड्स हैं, जो खास पुरुषों कली त्वचा को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट्स लॉन्च करते हैं। इनमें से कुछ के नाम हम आपको यहां बता रहे हैं। 

– निविया मेन क्रीम

ADVERTISEMENT

– अर्बन गबरू इंस्टा ग्लो फेयरनेस क्रीम

– गार्नियर मेन एक्नो फाइट पिंपल क्लियरिंग क्रीम

चेहरे के दाग धब्बे हटाने का तरीका से जुड़े सवाल-जवाब- FAQ’s

क्या स्क्रब करने से चेहरे के दाग धब्बे हट जाते हैं?

बाजार में ऐसी बहुत से स्क्रब हैं, जो चेहरे से दाग धब्बे हटाने का दवा करते हैं। बेहत होगा इसके लिए आप घरेलू नुस्खे आजमाएं। ये केमिकल रहित होने के साथ पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं।

ADVERTISEMENT

दाग धब्बे कैसे दूर करे?

ऐसे कई घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आप दाग धब्बे दूर कर सकते हैं। एलोवेरा उन्हीं में से एक है। बस रोज़ एक बार एलोवेरा जेल से चेहरे पर मसाज करें चेहरे के दाग धब्बे से छुटकारा पाएं।

मुंहासे एवं दाग जल्दी ठीक कैसे करें?

तीन चम्मच दही में दो चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

ADVERTISEMENT

चेहरे पर दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम कौन सी है?

हिमालया ब्लेमिनर एंटी-ब्लेमिश क्रीम, ममा अर्थ बाय बाय ब्लेमिशिस फेस क्रीम और दि बॉडी शॉप टी ट्री ब्लेमिश फेड नाईट लोशन सबसे चेहरे पर दाग धब्बे हटाने के लिए सबसे अच्छी क्रीम हैं।

3 दिन में चेहरे पर काले धब्बे दूर करने के लिए कैसे?

3 दिन में चेहरे पर काले धब्बे दूर करने के लिए दूध और शहद को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को रूई की मदद से काले धब्बों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें।

ADVERTISEMENT

चेहरे के पुराने से पुराने दाग धब्बे कैसे हटाए?

खूब पानी पियें और आलू, नींबू और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाएं। पैक बनाने के लिए एक कच्चा आलू लें और छीलकर पीस लें। उसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक नींबू का रस डालें।

अगर आपको यहां दिए गए त्वचा पर काले धब्बे के कारण और चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें। 

ये भी पढ़ें- 

ADVERTISEMENT

चेहरे के पिंपल्स और दाग धब्बे हटाने के लिए ट्राई करें करी पत्ता से बने ये फेस पैक

 करी पत्ता आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करता है। खासतौर पर अगर आपको पिंपल, कील-मुहांसे और काले धब्बों से छुटकारा चाहिए तो करी पत्ता का इस्तेमाल करें।

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसिअल किट

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेसियल किट की लंबी लिस्ट है, स्किन की जरूरत के अनुसार इन्हें ट्राई कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

जायफल के फायदे चेहरे के लिए

जायफल आपके चेहरे के लिए भी काफी अच्छा होता है। जायफल त्वचा से संबंधित कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में सहयोगी होता है। 

त्वचा के लिए सनस्क्रीन क्रीम के फायदे

अगर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक चमकदार और स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं, तो रोजाना आपको सनस्क्रीन लगाने की जरूरत है।

ADVERTISEMENT

त्वचा के लिए चिया के बीज के फायदे

चिया सीड्स में उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो हमारी त्वचा के यूवी किरणों के संपर्क में आने से होने वाले मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं।

01 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT