ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
आप भी नहीं जानती होंगी महिला हस्तमैथुन के ये 8 फायदे!!

आप भी नहीं जानती होंगी महिला हस्तमैथुन के ये 8 फायदे!!

हस्तमैथुन का जब भी ज़िक्र होता है तो इसे लड़कों से ही जोड़कर देखा और समझा जाता है। लड़के ये काम खुद को सेक्सुअली सटिस्फाय करने के लिए करते हैं। और सेक्सुअल सटिस्फैक्शन की ज़रूरत तो लड़कियों को भी होती है, इसलिए महिला हस्तमैथुन भी काफी कॉमन है। लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि इस हस्तमैथुन के फायदे सेहत से भी जुड़े हैं। यानि हस्तमैथुन आपको अच्छी सेहत भी दे सकता है!!

1. तनाव से राहत

1 (5) हस्तमैथुन का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आपका तनाव कम करता है। इस हस्तमैथुन का फायदा यह है कि आपकी उस सेंसिटिव जगह को अटेंशन मिलती है और कुछ अच्छे हार्मोन्स अपना काम शुरू करते हैं.. इस तरह आपके तनाव की छुट्टी हो जाती है।

2. ताकत भी मिलती है

क्योंकि हस्तमैथुन किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है। आपके पेल्विक मसल्स मज़बूत होते हैं। ओर्गास्म  तक पहुंचते-पहुंचते आपका ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट दोनों बढ़ जाते हैं। Uterus में कंट्रक्शन होता है जिससे आप सेक्सुअली सटिस्फाय होती हैं और वैजिनल मसल्स मज़बूत होते हैं।

3. अब लें पूरी नींद

3 (5) आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अनिद्रा से भी बहुत परेशान रहते हैं। पर हस्तमैथुन के फायदे ही इसका इलाज भी है.. इसके बाद आपके वो होर्मोन्स रिलीज़ होते हैं जो आपको अच्छा फील कराते हैं और आप सुकून भरी नींद लेती हैं।

ADVERTISEMENT

4. मूड भी बनेगा यार!

अगर आपका मूड खराब हो और आप थोड़ी देर में और भी बुरा फील करने वाली हैं तो ये ट्राय करें। महिला हस्तमैथुन में डोपामाइन और एपिनेफ्रीन जैसे होर्मोन्स सब ठीक कर देते हैं और आप अच्छा फील करेंगी।

5. उस दर्द से राहत

5 (4) पीरियड्स के दर्द अगर आपको निचोड़ देते हैं तो ये आपके लिए किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है। अगर आप दूसरे दिनों में महिला हस्तमैथुन करती  हैं तो उन दिनों में आपको दर्द से राहत मिलेगी।

6. यू.टी.आई से मिलेगी निज़ात

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन काफी कॉमन है। कई बार होता है कि हस्तमैथुन के बाद जो फ्लो होता है उसमें सर्विक्स से बैक्टीरिया बाहर आ जाते हैं और इन्फेक्शन के चांसेज़ कम होते हैं। लेकिन याद रखें कि अगर आप किसी गन्दी चीज़ का प्रयोग कर रही हैं या आपके अपने हाथ ही गंदे हैं तो इन्फेक्शन का खतरा बढ़ भी सकता है।

7. जुकाम भी दुरुस्त होगा

7 (5) एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ मामलों में हस्तमैथुन के फायदे सामान्य जुकाम की परेशानी से भी छुटकारा दिलाते है।

ADVERTISEMENT

8.न प्रेगनेंसी और न ही सेक्स बीमारी का खतरा

8 (1) क्योंकि इसमें आपको किसी पार्टनर की ज़रूरत ही नहीं है। तो हैं न आप बिल्कुल सेफ-सेफ! और हां. महिला हस्तमैथुन से आपका कांफीडेंस भी बढ़ता है। एन्जॉय! 🙂 Enjoy your way! 🙂 Gifs: giphy यह भी पढ़ें: क्या लड़कियां Masturbate करती हैं? ये Normal है? यह भी पढ़ें: 13 काम जो हर लड़की करती है जब पैरेंट्स घर पर न हों  

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT