ADVERTISEMENT
home / xSEO
Breast Kam Karne ki Exercise

ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज

हर एक महिला का ख्वाब होता है कि उसका शरीर सुंदर और सुडौल दिखाई दे लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ती है, फिर चाहे अपना वजन घटाना हो या फिर बॉडी को टोन करना हो, इन सभी चीजों के लिए काफी मेहनत भी लगती है। इतना ही नहीं कई महिलाएं अपनी ब्रेस्ट के साइज (breast size kaise kam kare) को लेकर भी कई बार बहुत ही अजीब और ऑकवर्ड महसूस करती हैं और इस वजह से अगर आपको भी ऐसा ही महसूस होता है तो हम यहां आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी ब्रेस्ट का साइज कम कर सकती हैं। इसके अलावा सैगी ब्रेस्ट होने के कारण के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

ब्रेस्ट कम करने की कुछ आसान एक्सरसाइज और आसन

आपने कई बार ऐसी महिलाओं देखा होगा, जो अपनी ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए अलग-अलग कोशिशे करती हैं लेकिन बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं, जो अपने बड़े हुए ब्रेस्ट साइज से काफी असहज महसूस करती हैं और इस वजह से अपनी ब्रेस्ट का साइज कम करना चाहती हैं। इतना ही नहीं, ब्रेस्ट का साइज बढ़ा होने की वजह से महिलाएं कई तरह की परेशानियों का भी सामना करती हैं। इस वजह से हम यहां आपको ब्रेस्ट कम करने की exercise बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर भी कर सकती हैं। यहां आप बूब्स को गॉर्जियस बनाने के टिप्स के बारे में भी जान सकती हैं। 

  • पुश-अप्स
  • वॉल पुश-अप्स
  • चेस्ट प्रेस
  • चेस्ट फ्लाई
  • धनुरासन
  • भुजंगासन
  • जॉगिंग
  • कुछ अन्य एक्सरसाइज

पुश-अप्स

अगर आप सही में अपनी ब्रेस्ट का साइज कम (breast kam kaise kare exercise) करना चाहती हैं तो यह एक्सरसाइज आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। पुश-अप्स एक फुल बॉडी वर्कआउट है जो चेस्ट से साथ शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, बैक और क्वाड मसल्स पर काम करता है। साथ ही यह आपकी बॉडी का स्टैमिना भी बढ़ाती है।

breast kam krne ki exercise

करने का तरीका

ADVERTISEMENT

– सबसे पहले फ्लोर पर मैट बिछा लें और अब अपनी बॉडी को वार्म अप कर लें। 

– इसके बाद पुश-अप की पोजीशन में आएं।

– अपने हाथों को कंधों से थोड़ी दूरी पर रखें और पैरों को पीछे की ओर सीधा रखें और आपके दोनों पैरों के बीच में थोड़ी दूरी हो।

– अब अपनी बॉडी का पूरा वेट पंजों और पैरों की उंगलियों पर ले आएं।

ADVERTISEMENT

– ऐसा करते समय ध्यान रखें कि आपकी बॉडी एकमद सीधी और आपका पेट टाइट हो।

– अब सांस लेते हुए अपनी बॉडी को ऊपर की ओर उठाएं और कुछ सेकेंड तक इस पोजिशन को होल्ड करें।

– अब अपनी अपर बॉडी को नीचे की ओर लेकर आएं और ध्यान रखें कि ऐसा करते समय भी आपकी बॉडी एकदम सीधी और रहे और आपकी कोहनी बाहर की ओर ना आए।

– शुरुआत में आप चाहें तो हाफ पुशअप भी कर सकते हैं और कम से शुरू कर सकती हैं और फिर धीरे-धीरे आप इसे बढ़ा सकती हैं।

ADVERTISEMENT

वॉल पुश-अप्स

यह एक्सरसाइज भी ब्रेस्ट का साइज कम करने में आपकी मदद करती है और यह भी काफ प्रभावशाली एक्सरसाइज है। आप इस एक्सराइज को दीवार के सहारे कर सकती हैं और यह आपकी चेस्ट, शोल्डर और बैक की मसल्स पर काम करती है। साथ ही यह पुश-अप्स के मुकाबले थोड़ी आसान एक्सरसाइज है।

breast kam krne ki exercise wall push ups

करने का तरीका

– दीवार की तरफ अपना मुंह करते हुए, दीवार से कम से कम दो फीट की दूरी पर खड़े हों।

– अब अपने दोनों हाथों को कंधों की चौड़ाई के बराबर दीवार पर रख लें।

ADVERTISEMENT

– अब दीवर के सहार पुश-अप्स करते हुए अपनी बॉडी को दीवार के पास ले जाएं।

– यदि आपको पुश-अप्स करना आता है तो आपको यह एक्सराइज काफी आसान लगेगी।

– शुरुआत में आप इस एक्सरसाइज को 15 से 20 बार रिपीट कर सकती हैं और फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ा सकती हैं।

चेस्ट प्रेस

अपनी ब्रेस्ट के आसपास जमा फैट को यदि आप कम करना चाहती हैं चेस्ट प्रेस आपके लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी ब्रेस्ट को सही शेप भी मिलती है। साथ ही यह आपकी अपर बॉडी को भी मजबूत बनाने में मदद करता है और यह आपके हाथों और शोल्डर पर भी काम करता है.

ADVERTISEMENT
chest press exercise in hindi

करने का तरीका

– इसे करने के लिए आप अपनी क्षमता के मुताबिक डंबल ले लें, हम सहाल देंगे कि आप शुरुआत में कम वजन का ही डंबल लें।

– अब जमीन पर मैट को बिछाएं और सीधा लेट जाएं और इस दौरान आपके घुटने मुडे़ हुए होने चाहिए।

– अब अपनी कोहनी को मोड़ते हुए डंबल को सीधा सिर के ऊपर की ओर ले जाएं।

ADVERTISEMENT

– कुछ सेकेंड तक इस पोजीशन को होल्ड करें और फिर अपने डंबल को नीचे की ओर छाती से थोड़ा ऊपर ले आएं।

– आपको ऐसा 8 से 10 बार करना चाहिए।

चेस्ट फ्लाई

चेस्ट फ्लाई भी ब्रेस्ट साइज कम करने की एक्सरसाइज में से एक है। इस एक्सरसाइज को करने से आप अपनी ब्रेस्ट को सही शेप में लेकर आ सकती हैं। आपको इस एक्सरसाइज को चेस्प प्रेस एक्सरसाइज की तरह लेट कर ही करना होता है।

chest fly exercise in hindi

करने का तरीका

ADVERTISEMENT

– चेस्ट प्रेस वाली पोजीशन में लेट जाएं।

– अब दोनों हाथों में हल्के वजन के डंबल ले लें।

– अब हाथों को चेस्ट के ऊपर सीधा रखें।

– अब धीरे-धीरे हाथों को चेस्ट के पास लेकर आएं।

ADVERTISEMENT

– जब आप अपने हाथों को नीचे की ओर लेकर आए तों आपके हाथों में थोड़ा कर्व होना चाहिए और यह बिल्कुल सीधे नहीं होने चाहिए।

– कम से कम 8 से 10 बार रिपीट करें।

धनुरासन

धनुरासन एक बहुत ही अच्छा आसन है, जो आपकी बॉडी में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसे प्रैक्टिस करने से चेस्ट मसल पर भी अच्छा खिंचाव होता है, जिससे आपकी ब्रेस्ट के आस-पास जमा फैट कम होता है। इस आसन को करते समय आप धनुष के जैसे दिखते हैं और इस वजह से इसे धनुरासन कहते हैं।

dhanurasana benefits in hindi

करने का तरीका

ADVERTISEMENT

– सबसे पहले फ्लोर पर मैट को बिछा लें और फिर पेट के बल लेट जाएं।

– अब अपने चिन को जमीन से टच करें और आपकी नजरें सामने की ओर होनी चाहिए।

– अब अपने हाथों को कमर के साइड में रखें।

– अब अपने घुटनों को मोड़ें और फिर हाथों से अपनी हील या फिर पैर की तली को अच्छे से पकड़ लें।

ADVERTISEMENT

– अब धीरे-धीरें सांस अंदर लेते हुए अपनी अपर बॉडी को ऊपर की ओर उठाएं।

– अब पैरों को ऊपर की ओर खींचने की कोशिश करें और कुछ देर के लिए इस पोजिशन को होल्ड करें।

– इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए नीचे आ जाएं।

– कम से कम 2 से 3 बार इसे रिपीट करें।

ADVERTISEMENT

भुजंगासन

ब्रेस्ट के साइज को घटाने (ब्रेस्ट का आकार कैसे कम करें) के लिए यह भी बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। भुजंगासन में आपकी चेस्ट की मसल्स खिंचती हैं, जिसकी मदद से ब्रेस्ट का साइज कम होता है। साथ ही यह मोटापा कम करने के लिए भी बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है।

bhujangasana ke fayde

करने का तरीका

– मैट पर पेट के बल लेट जाएं।

– अब पैरों के बीच थोड़ा डिस्टेंस रखें और अपने हाथों को चेस्ट के पास रखें।

ADVERTISEMENT

– ध्यान रखें कि इस दौरान आपकी कोहनी आपकी पसलियों के साथ सटी हुई होनी चाहिए।

– अब दोनों हाथों की मदद से खुद की अपर बॉडी को ऊपर की ओर पुश करें।

– कुछ देर के लिए इस पोजिशन को होल्ड करें और फिर वापस नीचे आ जाएं।

– कम से कम 2 से 3 बार इस पोजिशन को रिपीट करें।

ADVERTISEMENT

जॉगिंग

अगर आप ब्रेस्ट साइज कम करना चाहती हैं तो आपको कुछ देर के लिए जॉगिंग भी करनी चाहिए। जॉगिंग करने से आप काफी मात्रा में केलोरी खर्च करते हैं और इस वजह से आपके शरीर में जमा चर्बी कम होती है और ऑवरऑल बॉडी शेप में आने लगती है और इस वजह से ये ब्रेस्ट के साइज को कम करने में भी मदद करती है। आप चाहें तो रोजाना 20 से 30 मिनट के लिए जॉगिंग कर सकती हैं। अगर आपको जॉगिंग करना मुश्किल लगता है तो आपको रोजाना 30 से 40 मिनट के लिए वॉकिंग करनी चाहिए।

कुछ अन्य एक्सरसाइज

इन सभी एक्सरसाइज के अलावा आप चाहें तो कुछ अन्य एक्सराइज या फिर फिजिकल एक्टिविटी से भी ब्रेस्ट का साइज कम कर सकती हैं। जैसे

  • स्ट्रेचिंग
  • साइकलिंग
  • स्विमिंग
  • रनिंग
  • डांसिंग

ब्रेस्ट साइज कम करने के टिप्स

breast size reduce kaise kare

– हम आपको ब्रेस्ट का साइज कम (breast size reduce kaise kare) करने के लिए एक्सराइज तो बता ही चुके हैं लेकिन यहां आपका ये जानना भी जरूरी है कि इसके लिए डाइट फॉलो करना भी बहुत ही अहम है। इसलिए एक्सरसाइज के साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान दें और तभी इन सभी ब्रेस्टट कम करने की एक्सरसाइज करने का अधिक फायदा होगा।

– वक्त-वक्त पर एसेंशियल ऑयल से अपने ब्रेस्ट की मालिश करें, इससे रक्त संचार बेहतर होता है और साथ ही ब्रेस्ट का साइज घटाने में भी मदद मिलती है।

ADVERTISEMENT

– हमेशा अच्छी क्वालिटी की ब्रा पहनें और सही साइज की ब्रा पहनें।

– अपनी मर्जी से कभी भी किसी क्रीम या फिर दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ महिलाएं ब्रेस्ट का साइज कम करने के लिए क्रीम का उपयोग करती हैं लेकिन आपको ऐसा हमेशा डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए। 

हम उम्मीद करते हैं कि breast kam krne ki exercise पर हमारे इस लेख से आपको मदद मिली होगी। हालांकि, अगर आप अपनी ब्रेस्ट का साइज बढ़ाना चाहती हैं तो स्तन बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में यहां जान सकती हैं। इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण की जानकारी भी आपको इस लिंप पर मिल जाएगी। वहीं आप स्तन के प्रकार के लेख में अलग-अलग टाइप्स के ब्रेस्ट के बारे में समझ सकती हैं।

13 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT