फ्रिज का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि उसमें रखी चीज़ें खराब न हों। फ्रिज में रखा खाना 1-2 दिन तक खराब नहीं होता। वहीं सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए भी फ्रिज में रखा जाता है। मगर कई बार हम बिना सोचे-समझे उन चीजों को भी फ्रिज में रख देते हैं, जिन्हें रखने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में वो चीज़ खाने पर सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। दरअसल, हर मौसम में आने वाले ऐसे कई फल हैं, जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि सब्जियों की तरह भी फल भी फ्रिज में रखने से ताज़े रहेंगे तो आपको बता दें ऐसे कई फल हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
केला
आमतौर पर केला 5-6 दिनों तक ताज़ा बना रहता है। अगर आप इसे इसे फ्रिज में रखेंगे, तो अधिक ठंडक की वजह से ये खराब हो जायेगा। दरअसल, केला सब ट्रॉपिकल इलाकों में उगाया जाता है, जहां गर्मी ज़्यादा होती है। यही वजह है कि ज्यादा गर्मी होने पर भी केला खराब नहीं होता। बल्कि फ्रिज में ठंडक की वजह से केला खराब हो जाता है। फ्रिज की ठंड केले को काला कर देती है। इस वजह से यह जल्दी सड़ जाता है और खाने में भी स्वाद बेहद खराब लगता है। इसलिए केले को फ्रिज से बाहर ही रखना चाहिए।
संतरा
केले की तरह संतरे को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अक्सर लोग इसे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दरअसल, संतरे में मौजूद सिट्रिक एसिड फ्रिज की ठंडक को झेल नहीं पाता। इसलिए संतरे के साथ जिन फलों और सब्जियों में सिट्रिक एसिड पाया जाता है उन्हें फ्रिज नहीं रखना चाहिए। जैसे मौसम्बी और नींबू।
सेब
सेब एक ऐसा फल है जो 12 महीने मिलता है। सर्दियों में तो हम इसे बहार रखते हैं लेकिन गर्मियां आते ही हम सेब को फ्रिज में रखना शुरू कर देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं सेब को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। दरअसल, सेब में एक्टिव एन्ज़ाइम्स होते हैं, जो फ्रिज में रखने के बाद सेब को जल्दी पकाते हैं। यही वजह है कि सेब को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अगर गर्मियों में सेब को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखना ही चाहते हैं तो उसे कागज़ में लपेटकर फ्रिज में रखें।
एवोकाडो
ADVERTISEMENT
एवोकाडो को भी फ्रिज में रखने की सलाह नहीं दी जाती। दरअसल,एवोकाडो में फैटी एसिड ज़्यादा मात्रा में होता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। जिसकी वजह से फ्रिज में रखने पर इसका बाहरी भाग कठोर होता चला जाता है और अंदरूनी भाग खराब होने लगता है।
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!