ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी

Wow! इन 7 तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकती हैं आप अपना Lip Gloss

Lip Gloss तो आपके पास होगा ही…शायद ये आपके पर्स में भी हमेशा रहता हो। हमारे पास ऐसे दर्जनों मेकअप must have पड़े ही रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप होठों पर चमक लाने के अलावा भी अपने ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं? Frizz को काबू करने से लेकर चेहरे पर ग्लो लाने तक, हम आपको आपके पसंदीदा लिप ग्लॉस को इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे ही लाजवाब तरीके बताएँगे। तो अब अपने pout पर जादू बिखेरने के अलावा दूसरी जगह भी ऐसा करिश्मा बिखेरिये!

1. Brows पर करें काबू

lip gloss-1

बोल्ड और well-defined brows हॉट लगती हैं और इसके लिए brow gel बड़े काम की चीज़ है। लेकिन अगर वो खत्म हो गया है तो अपने लिप ग्लॉस को उसकी जगह इस्तेमाल करें। Transparent lip gloss brows को ग्रूम करने के लिए बढ़िया विकल्प है – इसे इस्तेमाल करें और फिर brow ब्रश से कोम्ब (या साफ मस्कारा wand) करें – तैयार है आपकी लाजवाब eyebrows!

2. जिद्दी Flyaways का इलाज

आप तो जानती ही होंगी वो जिद्दी frizzy बाल जो ऊपर निकलकर पूरे लुक को खराब कर देते हैं? या वो छोटे-छोटे बेबी हेयर जो पोनीटेल से बार-बार निकाल जाते हैं? अब उन्हें सबक सीखने के लिए आपको चाहिए अपना लिप ग्लॉस। अपनी हथेलियों के बीच थोड़ा सा लिप ग्लॉस रब करें और उन्हें बालों पर फेर दें। Voila, तैयार है आपके पर्फेक्ट बाल! है ना कितना आसान?!

ADVERTISEMENT

3. Eye Shadow बनाने के लिए

आप अपने पसंदीदा शेड को glossy eye shadow की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आपके पास वो प्यारा सा रोज़ पिंक ग्लॉस तो होगा ही ना? Subtle कलर के लिए उसे अपने लिड्स पर इस्तेमाल करें। क्लियर ग्लॉस को आप eye मेकअप primer की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। Eyeshadow लगाने से पहले इसका एक कोट लगाएं और देखें कैसे आपकी eyeshadow का रंग लंबे समय तक टस से मस नहीं होता है। लिप ग्लॉस को लिड्स पर इस्तेमाल करने से आपको wet-लुक भी मिल जाता है!

4. क्रीम ब्लश बनाने के लिए

lip gloss-4

आपके पास पड़ी हुई लिप ग्लॉस ट्यूब से आप खुद का क्रेम ब्लश भी बना सकती हैं। तो निकालिये अपना प्यारा पिंक ग्लॉस (या फिर रेड) और अपनी हथेली के पीछे मिक्स कीजिये थोड़े से मॉइस्चराइज़र के साथ। फिर लाइट कलर के लिए, फिंगरटिप्स के मदद से उसे अपने गालों पर dab करें। ये आसान है, जल्दी से हो जाता है और आपकी जेब पर भी भारी नहीं है। ऑफिस के बाद के लास्ट मिनट प्लान के लिए ये पर्फेक्ट solution है।

5. फ्रेश ग्लो के लिए

सेल्फ़ी के लिए चुटकियों में तैयार हों ग्लॉस को हाइलाइटर की तरह इस्तेमाल करके। उँगलियों की मदद से अपनी brow bones, cheekbones और cupid’s bow पर थोड़ा ग्लॉस dab करें और पाएँ नैचुरल dewiness। हमारा विश्वास कीजिये आपके फोटो में आप गज़ब की लगेंगी।

ADVERTISEMENT

6. शेविंग emergency के समय

lip gloss-6

अगर लेग्स को शेव करते वक़्त आपको कट लगा होगा तो आपको ये पता होगा की ब्लीडिंग को रोकना कितना मुश्किल होता है। तो अगली बार जब आपको कट लगे तो उस पर थोड़ा सा क्लियर ग्लॉस लगाएँ, ये ब्लीडिंग रोक देगा और जब तक आप band-aid ढूंढेंगी तब तक legs खराब भी नहीं होंगे।

7. मनचाहे कलर बनाने के लिए

महंगे लिप कलर पर खर्च करने के बजाये आप अपने लिप ग्लॉस की मदद से आपना सिग्नेचर लिप कलर बना सकती हैं। क्लियर ग्लॉस को eyeshadow, ब्लश या लिपस्टिक (जो खत्म ही होने वाली हो) के साथ मिक्स करें और तैयार है आपका लिप कलर।

हमें पूरा यकीन हैं कि अब आप अपने आम सी दिखने वाली लिप ग्लॉस की ट्यूब को एकदम नई नज़र से देखेंगी!!

ADVERTISEMENT

यह स्टोरी POPxo हिन्दी के लिए Manali Bhatagar ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: बस ये 5 स्टेप्स और बाल होंगे Soft & Shiny!!

यह भी पढ़ें: Hairfall की चिंता शुरू कर दें जब…

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT