ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
जानिए कौन है नीता अंबानी का मेकअप आर्टिस्ट, और कितनी है उसकी फीस

जानिए कौन है नीता अंबानी का मेकअप आर्टिस्ट, और कितनी है उसकी फीस

बिलियनेयर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी अक्सर ही पब्लिक अपीयरेंस के दौरान अपने हेड-टर्निंग लुक्स के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पूरा श्रेय उनकी हाई-पेड मेकअप आर्टिस्ट को जाता है जिनका नाम मिकी कॉन्ट्रेक्टर है। 

मिकी कॉन्ट्रेक्टर के कारण ही नीता अंबानी अक्सर रेड कारपेट्स में अपने लुक्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं। मिकी, इंडिया की सबसे सक्सेसफुल और जानीमानी मेकअप आर्टिस्ट हैं और उनकी सैलरी जानकर आपका भी मुंह खुला का खुला रह जाएगा। 

DNAIndia की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिकी कॉन्ट्रेक्टर को इंडस्ट्री में 30 से अधिक साल हो गए हैं और उन्होंने यहां खुद के लिए एक niche बनाई है। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट होने की वजह से उन्हें बॉलीवुड की कुछ जानीमानी फिल्मों में काम करने का भी मौका मिला है। 

नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट ने अपनी जर्नी की शुरुआत 1992 में की थी। उस वक्त उनकी क्लाइंट काजोल थीं और दोनों ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साथ में फिल्म बेखुदी से किया था। जब वह टोक्यो में काम कर रहे थे तब हेलन ने उन्हें बॉलीवुड में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया था और तब से आजतक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। 

ADVERTISEMENT

मिकी कॉन्ट्रेंक्टर के कुछ सबसे फेमस क्लाइंट में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा, काजोल और कई जेन ज़ी स्टार्स का नाम शामिल है। 1992 से कॉन्ट्रेक्टर कई बॉलीवुड फिल्म के क्रू का हिस्सा रह चुके हैं। 

मिकी कॉन्ट्रेक्टर के सबसे फेमस बॉलीवुड वर्क्स में हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, मोहब्बतें, माई नेम इज़ खान, गुड न्यूज आदि शामिल हैं। 

नीता अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका मेहता ने अपने कुछ सबसे आइकॉनिक लुक्स के लिए मिकी के साथ पार्टनर किया है। मिकी इंडिया के सबसे एक्सपेंसिव मेकअप आर्टिस्ट में से एक हैं जो एक दिन के लिए 75,000 से 1 लाख के बीच चार्ज करते हैं।

30 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT