ADVERTISEMENT
home / सेलिब्रिटी लाइफ
Rahul Vaidya Kissing Wife Disha Parmar Baby Bump

Aww… नजर न लगे! दिशा परमार के बेबी बंप पर राहुल वैद्य का KISS करते हुए ये क्यूट वीडियो हुआ वायरल

जैसा कि हम जानते हैं सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दोनों ही अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को फैंस के साथ अपडेट रखने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें या वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में इनका बेहद क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल अपनी पत्नी दिशा के बेबी बंप को किस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों को राहुल का ऐसा करना सही नहीं लगा और जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन हमनें तो जब ये वीडियो देखा तो हमारा बस एक यही रिएक्शन था, Aww… नजर न लगे!

हाल ही में कपल द्वारा शेयर किये गये वीडियो में दिशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में राहुल वैद्य दिशा के बेबी बंप को किस करते दिख रहे हैं। वीडियो के लास्ट में, बेबी बंप के अंदर एक बच्चे की एनिमेटेड तस्वीर दिखाई देती है जो अपने पापा से kiss पाकर खुश होता है। दिशा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘पापा की तरफ से किस’ 

जहां एक तरफ ये वीडियो कुछ फैंस को बहुत क्यूट लग रहा है वहीं कुछ लोग इससे काफी नाखुश भी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सच में तुम लोगों ने शर्म बेच खाई है, ऐसी पोस्ट करना जरूरी होता है?’ वहीं, एक ने लिखा, ‘नजर लगती है ऐसे पोस्ट मत किया करो।’ 

कब होगी दिशा की डिलीवरी?

बता दें, दिश परमार का थर्ड ट्रेमेस्टर चल रहा है। दिशा परमार ने इसी साल मई में अपनी प्रेग्नेंट होने की जानकारी शेयर की थी। बताया जा रहा है कि डिलीवरी डेट इस साल अक्टूबर में है। वैसे दिशा और राहुल के बेबी को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। दिशा परमार ने जैसे ही अपनी ये तस्वीर शेयर की, फैंस कयास लगाने लगे कि उन्हें बेबी गर्ल होगी। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि बेबी गर्ल होगी।’ एक ने कहा, ‘पक्का आपको बेबी गर्ल होगी।’ कई यूजर्स ने प्रार्थना की कि उनके घर में बेटी आए।

ADVERTISEMENT

बेहद चहेती है राहुल और दिशा की जोड़ी

जहां राहुल ने म्यूजिक की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है, वहीं दिशा सक्सेलफुल एक्ट्रेस हैं। फैंस को इनकी जोड़ी पसंद है। ‘बिग बॉस 14’ में राहुल ने दिशा को प्रपोज किया था, जिसके कुछ समय बाद इन्होंने शादी कर ली। फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद है। वैसे अब कपल दो से तीन होने के लिए तैयार है। उन्होंने कुछ दिनों पहले बेबी शावर से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एंटरटेनमेंट जगत के तमाम सितारे देखने को मिले। 

12 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT