ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Munawar Faruqui biography net worth in hindi

Bigg Boss 17 Contestants: कौन हैं मुनव्वर फारूकी, जानिए उनकी शादी, बच्चे, गर्लफ्रेंड से लेकर नेटवर्थ तक सबकुछ

हाई वोल्टेज ड्रामा, मनोरंजन, गॉसिप और रोमांस से भरपूर टीवी का लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 17)  सीजन 17 शुरू हो चुका है। इस शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी की बहुत तारीफ हो रही है। टीवी और फिल्म जगत से आए स्टार्स के बीच इस कॉमेडियन ने भी अपने लिए जगह बनाई और अब तक सबसे उम्दा गेम खेल रहा है। शायद आपको ये बात जानकर हैरानी होगी लेकिन मुनव्वर को सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। बात करें अगर इंस्टाग्राम की तो अब तक उनके 6.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।  मुनव्वर फारुकी अपनी कॉमेडी के साथ-साथ अपने भयानक अतीत और जिंदगी के उन उतार-चढ़ावों के लिए जाने जाते हैं जिनके बारे में बात करते हुए वह कई बार भावुक हो जाते हैं। जब से उन्होंने बिग बॉस में अपने 5 साल के बेटे के बारे में जिक्र किया है तब हर कोई उनके परिवार, रिलेशिन और नेटवर्थ के बारे में सबकुछ जानने के लिए बेहद उत्सुक है। तो आइए जानते हैं मुनव्वर फारुकी कौन हैं? मुनव्वर फारुकी की टोटल नेटवर्थ और उनकी पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप, करियर, परिवार के बारे में।

मुनव्वर फारुकी कौन हैं? | Who is Munawar Faruqui

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी पेशे से एक स्टैंड अप कॉमेडियन और एंटरटेनर हैं। बिग बॉस शो का हिस्सा बनने से पहले मुनव्वर कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ के विनर रह चुके हैं। मुनव्वर फारुकी अपनी स्टैंडअप कॉमेडी और बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। मुनव्वर एक प्रतिभाशाली शख्स हैं। गायक-गीतकार भी हैं, उनके इस टैलेंट का पता तब चला जब उनका ये म्यूजिक एल्बम ‘मदारी’ रिलीज हुआ। 

गुजरात दंगों में उजड़ा घर

मुनव्वर का पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारुकी है। मुनव्वर का घर 2022 में हुए गुजरात के दंगों में तबाह हो गया था। जब मुनव्वर महज 16 साल के थे तो उनकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके पिता जूनागढ़ की अशांत जिंदगी से तंग आकर मुंबई के डोंगरी में शिफ्ट हो गये। 2007 में डोंगरी, मुंबई में स्थानांतरित होने के बाद, उनके पिता ने एक नई शुरुआत करने की कोशिश की और इसमें मुनव्वर ने बेहद कम उम्र में घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली।

देवी-देवताओं का किया अपमान

साल 2021 में मध्य प्रदेश पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप में मुनव्वर को गिरफ्तार किया था। साल 2020 में मुनव्वर फारुकी पर हमला भी हुआ था और YouTube पर उनके एक वीडियो अपलोड किए जाने के बाद उन पर मुकदमा भी किया गया था। वैसे मुनव्वर की ज्यादातर कॉमेडी वीडियो विवाद में आ जाती हैं।

ADVERTISEMENT

मुनव्वर फारुकी का परिवार और उनका रिलेशनशिप | Munawar Faruqui Family And Relationship

खुद शो में मुनव्वर फारूकी ने खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी कम उम्र में शादी हो गई थी। इतना ही नहीं, उनका एक बेटा भी है। वह पिछले डेढ़ साल से अपनी वाइफ से अलग रह रहे हैं। उनके तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, इसी कारण वह सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात नहीं करते हैं।

मुनव्वर फारूकी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला सीतेशी को डेट कर रहेहैं। उन्होंने साल 2022 में अपने डेटिंग की बात ऑफिशियल कर दी थी। नाजीला बहुत ग्लैमरस दिखती हैं और वह सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाती हैं। सोशल मीडिया पर मुनव्वर ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए नजीला से फैंस को रूबरू करवाया था।

मुनव्वर फारुकी की नेटवर्थ, सैलरी और कमाई | Munawar Faruqui Net Worth

मुनव्वर फारुकी की कुल संपत्ति लगभग ₹2 करोड़ है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वह देशभर में अपने स्टैंडअप कॉमेडी शो करके लाखों रुपये कमाते हैं। वह एक स्टैंडअप शो के लगभग ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

इसके अलावा वह अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करके भी हर महीने अच्छी खासी कमाई करते हैं। उनके चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो पर मिलियन में व्यूज आते हैं, जिससे वह लाखों रुपये कमाते हैं। 2022 में, उन्होंने MX Player और ऑल्ट बालाजी रियलिटी टीवी शो में भाग लिया, जहां उन्होंने प्रति सप्ताह लगभग ₹3 लाख से ₹3.5 लाख चार्ज किए। उन्होंने लॉक अप शो भी जीता और उन्हें विजेता के रूप में एक ट्रॉफी और ₹20 लाख और एक इटली हॉलिडे प्लान मिला।

ADVERTISEMENT

Source

26 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT